मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

100 बीमारियों की 1 दवा है आंवला

100 बीमारियों की 1 दवा है आंवला

आंवला एक ऐसा फल है जो अपने औषधीय गुणों के कारण काफी फेमस है और इसे हर किसी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं की डाइट में तो इसकी खास जगह होनी चाहिए क्‍योंकि यह विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशिम, आयरन, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स का बहुत बड़ा स्रोत है। शायद यही वजह है कि आंवले को 100 रोगों की एक दवा माना जाता है और आंवले की तुलना अमृत से की जाती है।

 'इसमें कोई शक नहीं कि आंवला एक वंडर फूड है। इस छोटे से फल में ऐसे गुण हैं, जो आपकी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आंवला में मौजूद गुण बॉडी की इम्‍यूनिटी बढ़ाते हैं और साथ ही कई बीमारियों को जड़ से भी खत्‍म करते हैं।' 

दाग-धब्‍बे हटाएं

 'चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला बहुत उपयोगी होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।'

काले और घने बाल

बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसे खाने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है।

ब्‍लड की कमी दूर करें

महिलाओं में ब्‍लड की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले का जूस लेना काफी लाभप्रद होता है। यह बॉडी में रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण में सहायक होता है, और ब्‍लड की कमी नहीं होने देता।

पीरियड्स में होने वाली ऐंठन दूर करें

आंवले में मौजूद कुछ मिनरल और विटामिन सामूहिक रूप से पीरियड्स में होने वाली ऐंठन के उपचार में बहुत उपयोगी होते हैं। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की प्रॉब्‍लम्‍स का सामना करना पड़ता है, जिनमें अनियमित पीरियड्स, पेट व कमर में दर्द, ज्‍यादा ब्‍लीडिंग शामिल हैं। ऐसे में आंवला खाना बेहद फायदेमंद है। अगर रोजाना आंवला खाया जाए तो आंवले में मौजूद विटामिन और मिनरल पीरियड्स से जुड़ी समस्‍यओं से छुटकारा दिला देते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

आंवला अपने एंटीऑक्सिडेंट गुणों के माध्यम से बॉडी में फ्री रेडिकल्‍स की मात्रा को कम करता है। फ्री रेडिकल्‍स, उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियां और उम्र के धब्बे के साथ जुड़े हुए हैं।

डाइजेस्टिव सिस्‍टम में मददगार

खाने को पचाने में आंवला बहुत मददगार है। इसे खाने से कब्‍ज, खट्टी डकार और गैस की समस्‍या से मुक्ति मिलती है। यही वजह है कि आंवले को किसी न किसी रूप में आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आप आंवले की चटनी, मुरब्‍बा, अचार, जूस या चूरन के रूप में भी इसे अपनी डाइट का हिस्‍सा बना सकती हैं।

बढ़ती है इम्‍यूनिटी

आवंले में बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने की ताकत होती है। इसे खाने से हमारी बॉडी की इम्‍यूनिटी बढ़ती है, जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं। यही नहीं आंवला बॉडी में मौजूद टॉक्‍सिन यानि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्‍सर और पेट के इंफेक्‍शन से मुक्ति मिलती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

आंवला डायबिटीज से परेशान महिलाओं के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। दरअसल, आंवले में क्रोमियम तत्‍व पाए जाते हैं जो इंसुलिन हार्मोंस को मजबूत कर ब्‍लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करती हैं। अगर आपको डायबिटीज है तो आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलेगा। 

हार्ट के लिए अच्‍छा

 'आंवले में मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करते हैं। इससे आपका हार्ट मजबूत और हेल्‍दी बनता है। यही नहीं आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बनाने में हेल्‍प करता है।' 

हड्डियों और आंखों के लिए गुणकारी

आंवला खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है और वे मजबूत बनती हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा आंवले का जूस आंखों के लिए गुणकारी होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है। यही नहीं जिन्‍हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कम दिखाई देता है उन्‍हें आंवले का रस पीना चाहिए।

केवल इतना ही नहीं, आंवला खाने के और भी कई फायदे हैं। शायद इतने फायदे जानकर आप इसे आज ही बाजार से खरीद लाएंगी और अपनी डाइट में शामिल कर लेंगी। हां एक बात और अगर आप सर्दियों के तीन महीने अपनी डाइट में आंवले को शामिल करती हैं तो आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी पूरे साल नहीं होती है। 




रोज़मेरी

 

शरीर की विभिन्न समस्याओं के लिए जड़ी-बूटियों को विशेष स्थान दिया गया है। यही वजह से है कि आज पूरा विश्व आयुर्वेदिक इलाज को अपना रहा है। रोज़मेरी भी ऐसी ही खास जड़ी-बूटी है, जो घातक से घातक बीमारी से रोकथाम की क्षमता रखती है। 

रोज़मेरी तेल क्या है – 

रोज़मेरी तेल एक सुंगधित एसेंशियल ऑयल है, जो रोज़मेरी नाम की जड़ी-बूटी से निकाला जाता है। एक कारगर जड़ी-बूटी के रूप में यह पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। कई विदेशी व्यंजनों में रोज़मेरी के ताजे पत्तों का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। रोज़मेरी व रोज़मेरी ऑयल का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधनों और हर्बल औषधीय बड़े स्तर पर किया जाता है। 

रोज़मेरी के फायदे 

1. रक्त संचार

शरीर में रक्त का सही प्रकार का संचालन बहुत जरूरी है। रक्त संचार प्रणाली शरीर की सभी कोशिकाओं में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को ले जाने का काम करती है । रक्त संचालन में आई रुकावट से टिशू और कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इसके अलावा, खराब रक्त संचालन पैरों में अल्सर या क्लॉट जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है ।

रक्त संचार के लिए रोजमेरी के फायदे बहुत हैं। यहां रोज़मेरी का तेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह खास तेल है, जो शरीर में रक्त संचार को बढ़ावा देने का काम करता है । रोज़मेरी में विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ाता है और नर्वस सिस्टम को संतुलित करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी टिशू के उत्पादन को बढ़ाने और उनकी मरम्मत का काम करता है ।

2. सिरदर्द

रोजमेरी तेल के फायदे में सिरदर्द से छुटकारा भी शामिल है। सिरदर्द एक आम समस्या है, जो आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकती है। इससे निजात पाने के लिए आप रोज़मेरी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह दर्द निवारक गुण से समृद्ध होता है, जो सिरदर्द से जल्द निजात देने का काम करेगा ।

3. प्रतिरोधक क्षमता

अगर रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो शरीर सही प्रकार से संक्रमण और रोगों से लड़ नहीं पाएगा। इसलिए, इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम बूस्टर के रूप में आप रोज़मेरी ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। रोज़मेरी में विटामिन-ए पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के रखरखाव और विकास के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है ।

4. एंटी इंफ्लेमेटरी

रोजमेरी तेल का एक खास गुण इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण का होना भी है । शरीर में दर्द व सूजन के लिए आप इस तेल को प्रयोग में ला सकते हैं। दर्द प्रभावित हिस्से में इस तेल को लगा सकते हैं।

5. तनाव

रोज़मेरी तेल के फायदे में तनाव से छुटकारा पाना भी है। यह मांसपेशियों को दर्द से आराम देता है और सिरदर्द को भी कम कर करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजमेरी तेल को सूंघने से तनाव को कम किया जा सकता है । एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रोज़मेरी तेल को सूंघने से मूड में बदलाव लाया जा सकता है। इस तेल की खुशबू शरीर को तरोताजा करने का काम भी करती है ।

6. ओरल हेल्थ

ओरल हेल्थ के लिए भी रोजमेरी के फायदे बहुत हैं। अगर एक कप पानी में आधा चम्मच रोजमेरी तेल मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो यह कारगर माउथवॉश बन सकता है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है , जो दांतों और मसूड़ों को संक्रमण से छुटकारा दिला सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोजमेरी का अर्क दांत टूटने की समस्या और कैविटी से छुटकारा दिलाने का काम भी कर सकता है ।

7. मस्तिष्क विकास

रोज़मेरी का एक गुण मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में मदद करना भी है। रोज़मेरी का तेल मेमोरी बूस्टर की तरह काम करता है, जिससे आपकी याददाश्त मजबूत हो सकती है । याददाश्त की कमजोरी से पीड़ित मरीज इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. पेट संबंधी परेशानियां

पेट संबंधी परेशानियों के लिए रोज़मेरी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोजमेरी तेल से की गई पेट की मसाज कब्ज जैसी परेशानियों से मुक्ति दिला सकती है ।

9. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

रोजमेरी का तेल एंटीइंफ्लेमटरी और दर्द निवारक गुणों से समृद्ध होता है। ये सभी गुण हड्डी व मांसपेशियों में होने वाले दर्द व सूजन को दूर कर आराम का अहसास करा सकते हैं। इसमें एंटीस्पास्मोडिक (antispasmodic) गुण भी मौजूद होते हैं। इस लिहाज से यह ऐंठन के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है ।

10. सर्दी और खांसी

सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं के लिए भी रोजमेरी तेल का उपयोग किया जा सकता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है , जो संक्रमण से बचाव का काम करता है। इसलिए, रोजमेरी तेल के प्रयोग से सर्दी-खांसी से आराम मिल सकता है। यह एसेंशियल ऑयल है, जिसकी तेज औषधीय गंध होती है, जो बंद नाक को खोलने का काम भी कर सकती है।

11. श्वसन स्वास्थ्य

श्वसन स्वास्थ्य के लिए भी रोजमेरी के फायदे बहुत हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रोजमेरी में रोजमेरीनिक एसिड होता है, जो ब्रोंकियल अस्थमा और श्वसन विकारों के उपचार में अहम भूमिका निभा सकता है ।

12. कैंसर

कैंसर के लिए भी रोजमेरी में मौजूद रोजमेरिनिक एसिड की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार रोजमेरिनिक एसिड कैंसर जैसी घातक बीमारी के रोकथाम में मदद कर सकता है ।

13. लिवर डिटॉक्स और गॉल ब्लैडर की कार्यप्रणाली को बढ़ावा कई अध्ययनों से साबित हुआ है कि रोज़मेरी तेल के एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर की कोशिकाओं को ठीक करने में सहायक भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही लिवर कोशिकाओं में कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को भी रोक सकते हैं। इसके अलावा, यह गॉल ब्लैडर से जुड़े विकारों को ठीक कर गॉल ब्लैडर की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने का काम भी कर सकता है ।

14. दुर्गंध को करता है दूर

रोज़मेरी एक सुंगधित जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। रोजमेरी तेल का उपयोग रूम फ्रेशनर, डिफ्यूजर और सुगंधित अगरबत्तियों में किया जाता है। इसके अलावा, रोजमेरी का इस्तेमाल इत्र (Perfume) के लिए भी किया जाता है। रोजमेरी तेल की हर्बल सुगंध रिफ्रेश करने का काम करती है ।

15. तंत्रिका तनाव और थकान

अगर आप थकावट महसूस कर रहे हैं, तो रोज़मेरी तेल को सूंघ सकते हैं। यह रक्तचाप, हृदय गति और श्वसन दर को बढ़ाकर आपको ऊर्जावान महसूस करने में मदद करेगा। इसके अलावा, इस तेल की सुंगधित खुशबू आपको अंदर से रिफ्रेश करने का काम करेगी ।

16. त्वचा के लिए

त्वचा के लिए रोजमेरी का तेल फायदेमंद हो सकता है। रोजमेरी के पत्तों में विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है । यह तेल एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी समृद्ध होता है  जो त्वचा में जलन और जीवाणु संक्रमण से आराम देने का काम कर सकते हैं।

17. बालों के लिए

बालों के लिए रोज़मेरी का तेल लाभदायक हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोज़मेरी का तेल एंड्रोजेनिक एलोपीसिया पर प्रभावी असर दिखा सकता है। एंड्रोजेनिक एलोपीसिया एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें स्कैल्प से बाल हमेशा के लिए झड़ जाते हैं। बालों के झड़ने की समस्या और उनके विकास के लिए आप रोजमेरी हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

रोज़मेरी के पौष्टिक तत्व

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से जानिए रोजमेरी में मौजूद पौषक तत्वों के बारे में 


पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम

जल 67.77

ऊर्जा 131

प्रोटीन 3.31

कुल लिपिड (वसा) 5.86

फाइबर, कुल डायटरी 14.1

कार्बोहाइड्रेट 20.70

मिनरल्स

कैल्शियम 313

आयरन 6.65

मैग्नीशियम 91

फास्फोरस 66

पोटैशियम 668

सोडियम 26

जिंक 0.93

विटामिन

विटामिन-सी 21.8

थायमिन 0.036

राइबोफ्लेविन 0.152

नियासिन 0.912

विटामिन बी -6 0.336

फोलेट, डीएफई 109

विटामिन बी -12 0.00

विटामिन ए, RAE 146

विटामिन ए IU 2924

विटामिन डी (डी2 + डी3) 0.0

विटामिन डी 0

लिपिड

फैटी एसिड, कुल सैचुरेटेड 2.838

फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड 1.160

फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसैचुरेटेड 0.901

फैटी एसिड, कुल ट्रांस 0.000

कोलेस्ट्रॉल 0

रोज़मेरी तेल का उपयोग

रोजमेरी तेल के फायदे जानने के बाद यह पता करना जरूरी बन जाता है कि इस तेल का प्रयोग किस प्रकार से किया जाए। 

● मांसपेशियों में दर्द होने पर इसकी कुछ बूंदों का इस्तेमाल हल्की मालिश के लिए किया जा सकता है।

● नाक बंद होने पर इस तेल की कुछ बूंदें साफ कपडे़ पर डालकर सूंघने से आराम मिल सकता है।

● बालों के लिए बाजार में आपको रोजमेरी हेयर ऑयल मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप बालों के अच्छे विकास के लिए कर सकते हैं।

● दुर्गंध दूर करने के लिए आप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल डिफ्यूजर में कर सकते हैं।

रोज़मेरी तेल कहां से खरीदें? 

रोजमेरी का तेल आप किसी स्थानीय दवा की दुकान या फिर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं। खरीदते वक्त यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि इसकी गुणवत्ता ठीक है की नहीं।

रोज़मेरी तेल के नुकसान

हर चीज के कुछ न कुछ नकारात्मक पहलू जरूर होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। नीचे जानिए रोजमेरी तेल के दुष्प्रभाव –

संवेदनशील त्वचा पर रोज़मेरी तेल एलर्जिक प्रभाव छोड़ सकता है ।

एलर्जी के अलावा रोजमेरी तेल के दुष्प्रभावों में नीचे बताई गईं समस्याओं को भी शामिल किया जा सकता है  –

त्वचा लाल होना

उल्टी

दस्त

सुस्ती

किडनी का खराब होना

अब तो आप जान गए होंगे कि रोजमेरी तेल कितने कमाल का है। अगर आप लेख में बताई गई किसी भी शारीरिक समस्या से पीड़ित हैं, तो इस प्राकृतिक तरीके को अपना सकते हैं। संभव है कि इसके इस्तेमाल के दौरान एलर्जी जैसी समस्या सामने आए। ऐसा होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तेल का इस्तेमाल बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही हम स्पष्ट कर दें कि यहां बताए गए रोजमेरी के नुकसान दुर्लभ हैं। इसलिए इसका उपयोग करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। हां, एहतियात के तौर पर उपयोग से पहले पैच टेस्ट करें और सावधानी बरतें। 

https://www.stylecraze.com/hindi/rosemary-tel-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/



सी-बक्थोर्न फल

 आज की लाइफस्टाइल में हम इतना ज्यादा बिजी हो गए हैं कि हमारा पास इतना भी समय नहीं होता हि हम ठीक से खानपान में ध्यान दे पाएं। जिसके कारण हमारे शरीर में मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन सहित कई पोषक तत्व की कमी हो जाती है। जिसके कारण हम हमेशा किसी न किसी बीमारी की चपेट में आते रहते है।

सी-बक्थोर्न एक ऐसा फल है। जो कि आपकी शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स सहित हर पोषक तत्व की कमी को पूरा करेगा। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाएगा।

इस रसीले फल का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, डायबिटीज से निजात मिल जाता है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि यह दुनिया का ऐसा एकलौता फल है। जिसमें ओमेगा 7 फैटी एसिड पाया जाता है। जिस तरह यह फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। उसी तरह की पत्तियां किसी चीज में कम नहीं है।

पोषक तत्वों का है भंडार सी-बक्थोर्न

सी-बक्थोर्न में भरपूर मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड 3, 6,7 और 9 होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ई, अमीनो एसिड, लिपिड, बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन के अलावा प्रोविटामिन, खनिज और बॉयोलॉजिकल एक्टिव तत्व पाएं जाते है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन फल है।

सदियों से किया जा रहा है इस्तेमाल

सदियों से यह फल अपने चिकित्सिय गुणों और राहत देने वाले प्रभावों के कारण चीनी दवाओं में बेशुमार है। बाद में विज्ञान ने भी इसके हेल्दी फायदों के बारे में खुलासा किया।

अब आप सोच रहे होगें कि इसका इस्तेमाल अभी से शुरु हुआ होगा, लेकिन ऐसा नही है। इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार इसमें संजीवनी बूटी के गुण मिलते है। जिसका इस्तेमाल रामायण काल में किया गया था। इसके अलावा 80 की दशक में रूसी अंतरिक्ष विभाग द्वारा सी-बक्थोर्न अंतरिक्ष यात्रियों को पोषण योजना और विकिरण में लड़ने के लिए सप्लीमेंट के रुप में दिया गया था। आपको पता है कि सी-बक्थोर्न भारतीय सैनिको की खुराक का एक हिस्सा है।

कैसा है सी-बक्थोर्न स्वाद

खट्टे स्वादवाला यह फल पकने के बाद ही खाया जाता है, जब यह स्वादिष्ट लगता है। जिसके जूस या फिर अन्य रुपों में भी इस्तेमाल किया जाता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सी-बक्थोर्न हानिकारक फ्री रेडिकल्स की उत्पत्ति और ऑक्सूडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है।

सी-बक्थोर्न सेवन करने के फायदा

इसका सेवन करने से यह शरीर की बृद्धि, विकास और उसे स्वस्थ रखता है।

अन्य कोशिकाओं संरचनाओं के लिए निर्णाण ब्लॉक के रुप में काम करता है।

ठंडे शरीर में इंसुलेशन देता है।

यह एक एथलीट को बेहतर प्रदर्शन में भी मदद करता है। यह एथलीटो की सहनशक्ति बढ़ाने के साथ-साथ कॉम्पिटिशन के बाद दोबारा स्वस्थ्य रखता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इसमें मौजूद फास्फेटिडाइलेसेरिन(पीएस) शरीर के उूतकों को टूटने से बचाता है।

मानसिक तनाव

कैंसर

डायबिटीज

मांसपेशियों को मजबूत

थायरॉइड को करे कंट्रोल

लिवर को रखे हेल्दी

इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन ट्यूमर के विकास को रोकता है।

रेडियोप्रोटेक्टिव गुण होने के कारण शरीर को विकीरण से बचाता है।

ह्रदय को रखें हेल्दी।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

शरीर के जोड़ो को रखे हेल्दी

वजन करे कंट्रोल

बाल, नाखून और स्किन को रखे हेल्दी

आंखो को रखे हेल्दी

एल्जाइमर से दिलाएं निजात

सिरोयसिस, एक्जिमा, झाईयां और मुहांसों में भी फायदेमंद। 

ऐसे बनता है ये जूस

इस बेरी को तोड़ने के 6 घंटे के अंदर ही इसका इस्तेमाल कर लिया जाता है। जिससे कि उसमें मौजूद तत्व बरकरार रहें। इसमें किसी भी तरह का रंग या फिर टेस्ट के लिए कुछ नहीं मिलाया जाता है। इसका आसानी से घर पर जूस निकाल कर पी सकते है।


https://www.google.com/amp/s/www.indiatv.in/amp/lifestyle/health-sea-buckthorn-interesting-health-benefits-and-origin-589227




मोती जैसे लाल रंग के छोटे और रसदार अनार के दानों को देखते ही मुंह में उसके मीठे स्वाद का एहसास होने लगता है। यह फल सिर्फ स्वाद से भरपूर ही नहीं है, बल्कि कई औषधीय गुणों की खान भी है। इन खूबियों के कारण ही कई गंभीर बीमारियों से बचने के लिए इसे इस्तेमाल में लाने की सलाह दी जाती है। बेशक, अनार व उसके रस का सेवन करने से स्वस्थ रहा जा सकता है, लेकिन इसे किसी भी गंभीर बीमारी का उपचार समझना सही नहीं है। ऐसी अवस्था में डॉक्टर से इलाज करवाना ही बेहतर है। 

अनार के औषधीय गुण

अनार के औषधीय गुण में एंटीऑक्सीडेटिव (मुक्त कणों को नष्ट करने वाला), एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में वसा के जमाव को रोकने वाला), एंटीहाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर को कम करने वाला), एंटीइन्फ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला), एंटीडायबिटिक ( ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाला), एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला), एंटीप्लाक (दांतों पर जमा प्लाक को हटाने वाला), एंटीपैरासिटिक (परजीवियों को नष्ट करने वाला), एंटीफंगल (फंगस को खत्म करने वाला), एंटीवायरल (वायरस के प्रभाव को कम करने वाला), एंटीप्रोलीफरेटिव (घातक कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने वाला), एंटीट्यूमर (ट्यूमर को बढ़ने से रोकने वाला) और एंटीकैंसर (कैंसर के प्रभाव को कम करने वाला) शामिल हैं। इन्हीं गुणों के कारण अनार को एक स्वास्थ्यवर्धक फल के रूप में देखा जाता है ।

अनार के फायदे 

अनार खाने के फायदे की बात करें, तो इसमें मौजूद औषधीय गुण इसे सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। हम अनार खाने के फायदे क्रमवार जानने का प्रयास करते हैं और गहराई से समझते हैं कि अनार खाने से क्या होता है। 

1 हृदय स्वास्थ्य को रखे बरकरार

अनार का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। एडवांस्ड बायोमेडिकल रिसर्च के एक शोध से यह बात स्पष्ट होती है।  अनार में एंटीहाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर कम करने वाला) के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में वसा के जमाव को रोकने वाला) गुण पाया जाता है। इसके अलावा, शोध में यह भी माना गया है कि अनार का उपयोग कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। वहीं, अनार के फायदे में अनार के बीज का तेल भी शामिल है। यह तेल संपूर्ण लिपिड प्रोफाइल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है । इसलिए, अनार के बीज के फायदे में हृदय रोग से बचाना भी शामिल है।

2. डायबिटीज नियंत्रण में मददगार

डायबिटीज यानी बढ़े हुए बल्ड शुगर की समस्या में भी अनार के फायदे उपयोगी साबित हो सकते हैं। वजह यह है कि अनार में एलेजिक, गैलिक व ओलियानोलिक एसिड आदि होता है। इन सभी एसिड की मौजूदगी के कारण अनार एंटीडायबिटिक (ब्लड शुगर कम करने वाला) गुण प्रदर्शित कर सकता है। वहीं, खास यह है कि अनार के जूस में मौजूद शुगर भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।  इस आधार पर यह माना जा सकता है कि अनार का सेवन कर डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

3. कैंसर के जोखिम को कम करे

कैंसर से बचाव के लिए भी अनार के गुण सहायक साबित हो सकते हैं। अनार पर किए गए दो अलग-अलग शोध से यह बात काफी हद तक स्पष्ट होती है। एक शोध में जिक्र मिलता है कि अनार में मौजूद पॉलीफिनोल्स के कारण यह फल एंटीकैंसर गुण प्रदर्शित करता है। यह भी माना गया है कि अनार में मौजूद एलेगिटैनिंस और गैलोटैनिंस नामक पॉलीफिनोल्स कैंसर पैदा करने वाले घातक ट्यूमर के विकास को कम कर सकते हैं । वहीं, अनार से संबंधित एक अन्य शोध में पाया गया कि अनार का एंटीकैंसर गुण प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में सीधे तौर पर प्रभावी साबित हो सकता है । इस आधार पर कहा जा सकता है कि अनार का उपयोग कैंसर से बचने में किया जा सकता है। फिर भी यह जरूर ध्यान रखना होगा कि कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है। अगर कोई इससे ग्रसत है, तो डॉक्टर से संपूर्ण इलाज करवाना जरूरी है।

4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

अनार में फाइबर व अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो अच्छे पाचन तंत्र के लिए जरूरी हैं। अगर अनार का सेवन तय मात्रा में किया जाए, तो कब्ज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में आई समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट मानव शरीर में पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है। साथ ही अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है । इन तमाम वैज्ञानिक प्रमाण के बावजूद पाचन तंत्र के संबंध में अनार के गुण पर और शोध किए जाने की जरूरत है।

5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। इस रिसर्च में बताया गया है कि इन्हीं गुणों के कारण अनार के दाने खाने के फायदे विभिन्न तरह के बैक्टीरिया व वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं । एक अन्य शोध में भी माना गया है कि अनार के बीज का तेल बीटा सेल्स की कार्यक्षमता को बढ़ावा देने का काम कर सकता है, जो प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए सहायक है । इसलिए, अनार कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण होने वाली अन्य बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है।

6. गर्भावस्था में सहायक

प्रत्येक महिला के लिए गर्भावस्था काल को संवेदनशील माना गया है। इस दौरान, जरा-सी लापरवाही मां और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।  गर्भावस्था के दौरान अनार का सेवन करना गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्लेसेंटा (अपरा) को होने वाली क्षति की आशंका को कम कर सकता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (अपरा) की रक्षा कर सकता है । साथ ही अनार में फोलेट भी होता है, जो गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है । इस आधार पर माना जा सकता है कि गर्भावस्था में अनार का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। गर्भावस्था एक नाजुक पड़ाव है, इसलिए ऐसे वक्त में किसी भी चीज का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

7. मासिक धर्म में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

कुछ वैज्ञानिक शोध में माना गया है कि जो महिलाएं अनार का सेवन करती हैं, उन्हें मासिक धर्म के दौरान होने वाली विभिन्न परेशानियों जैसे – अधिक रक्त स्त्राव और गर्भाशय का असामान्य आकार आदि से राहत मिल सकती है। साथ ही गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं को भी कुछ हद तक दूर किया जा सकता है ।

इसके अलावा, अनार फाइबर का मुख्य स्रोत है, जिस कारण यह यीस्ट इंफेक्शन को भी ठीक कर सकता है। यह फंगस को जड़ से खत्म कर अच्छे बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है। वहीं, पीरियड्स के चलते अक्सर महिलाओं को एनीमिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में आयरन से भरपूर अनार उन्हें इस परेशानी से उबरने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में भी अनार की इस खूबी का वर्णन किया गया है ।

8. हड्डियों को मजबूती प्रदान करे

अगर कोई हड्डियों व जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो आज से अनार का सेवन करना शुरू कर दें। अनार के दानों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो अर्थराइटिस जैसी बीमारी में फायदेमंद साबित हो सकता है।  अनार के सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन में कमी आ सकती है। साथ ही गठिया रोग का कारण बनने वाले एंजाइम भी नष्ट हो सकते हैं ।

9. ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीहाइपरटेंसिव (रक्तचाप को नियंत्रित करने वाला गुण) प्रभाव होता है। इस लिहाज से रक्तचाप को नियंत्रित रखने में अनार फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से खत्म कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाने में मदद कर सकता है और धमनियों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आने देता। यही कारण है कि अनार जूस के फायदे देखते हुए डॉक्टर भी बेहतर रक्तचाप के लिए प्रतिदिन एक गिलास अनार का जूस पीने की सलाह देते हैं ।

10. एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से है समृद्ध

अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला) गुण मौजूद होता है। यह गुण पेट से संबंधित सूजन को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है । वहीं, अनार के इस गुण से संबंधित एक अन्य शोध में जिक्र मिलता है कि यह गुण सूजन के कारण होने वाली विभिन्न शारीरिक समस्या को कम कर सकता है । इतना ही नहीं इस गुण के कारण अनार का सेवन अर्थराइटिस (गठिया) के कारण होने वाली जोड़ों की सूजन से राहत दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है ।

11. वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने का प्रयास करने वाले लोगों के लिए भी अनार का फल लाभदायक साबित हो सकता है।  अनार और उसका अर्क बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है । वहीं, अनार की पत्तियों से संबंधित एक शोध में पाया गया कि इसमें भूख को कम करने की क्षमता होती है। इस कारण अनार की पत्तियां अधिक वसा युक्त भोजन के कारण बढ़ते वजन की रोकथाम में मदद कर सकती हैं ।

12. बैक्टीरिया और फंगस से करे बचाव

बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए भी अनार का इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार पर किए गए दो अलग-अलग शोध इस बात की पुष्टि करते हैं। अनार के जूस में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है। इस गुण के कारण अनार सूक्ष्म बैक्टीरिया के प्रभाव को कम कर सकता है । अनार के बीज और इसके छिलके में एंटीफंगल (फंगस को नष्ट करने वाले) गुण मौजूद होते हैं । इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि अनार के साथ-साथ अनार के छिलके और अनार के बीज के फायदे बैक्टीरिया और फंगस दोनों के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

13. किडनी स्टोन की समस्या में पहुंचाए राहत

किडनी स्टोन से पीड़ित व्यक्ति भी अनार का सेवन कर कुछ हद तक राहत पा सकते हैं। अनार में एंटी-हाइपरकैल्सीयूरिया (कैल्शियम नियंत्रित करना) और एंटी-यूरोलिथियासिस (स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोकने वाला) प्रभाव पाया जाता है । इस आधार पर यह माना जा सकता है कि किडनी में स्टोन की समस्या में अनार का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। अनार किडनी समस्या में लाभदायक है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना सही नहीं है।

14. फैटी लिवर की समस्या में पहुंचाए आराम

 अनार के सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन में कमी आ सकती है। परिणामस्वरूप लिवर में जमा हुए अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रतिदिन अनार के सेवन से अल्कोहल का सेवन न करने वालों में फैटी लिवर की समस्या कम हो सकती है । साथ ही पीलिया होने पर भी अनार लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकता है । इस आधार पर यह माना जा सकता है कि अनार कुछ हद तक फैटी लिवर की समस्या में राहत पहुंचा सकता है।

फिर भी इंसानों पर इसके प्रभाव को जानने के लिए अभी और शोध की आवश्यकता है। इसलिए, लिवर की समस्या में अनार का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें।

15. यौन क्षमता में सुधार

इरेक्टाइल डिसफंक्शन पुरुषों से संबंधित एक समस्या है। इसमें नसों में ढीलेपन के कारण पुरुष की यौन क्षमता प्रभावित होती है। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए भी अनार का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। चूहों पर किए गए एक शोध से स्पष्ट होता है कि अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है, जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन से कुछ राहत दिला सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अनार जूस के फायदे की लिस्ट में यौन क्षमता में सुधार भी शामिल है।

16. अल्जाइमर्स में सहायक

अल्जाइमर्स एक तंत्रिका संबंधी विकार है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण पैदा होता है। यह बीमारी खासकर बुजुर्गों को प्रभावित करती है। इस समस्या में बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों की याददाश्त कम होने लगती है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्तियों में अनार के जूस के सेवन से सुधार देखने को मिल सकता है। अनार के जूस में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस कारण अनार जूस के फायदे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर अल्जाइमर के जोखिम को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, अनार में इसी एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव भी पाया जाता है। यह प्रभाव तंत्रिका तंत्र की बिगड़ी कार्यशैली में सुधार कर व्यक्ति की याददाश्त को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है । इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि अनार का इस्तेमाल कर इस समस्या में कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है।

17. त्वचा के लिए उपयोगी

कई स्वास्थ्य लाभों के साथ ही अनार का उपयोग त्वचा के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। अनार से संबंधित एक शोध में यह माना गया है। शोध में जिक्र मिलता है कि अनार का सेवन कर त्वचा से संबंधित सूजन, त्वचा पर बढ़ती उम्र का प्रभाव और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक है। वहीं, चाहे तो इसे त्वचा पर बेहतर प्रभाव के लिए लगाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है ।

18. बालों के लिए अनार

बालों के लिए अनार खाने के लाभ की बात करें, तो फिलहाल वैज्ञानिक रूप से इसके कोई स्पष्ट प्रमाण उपलब्ध नहीं है। फिर भी अनार पर किए गए कुछ शोध इस बात का इशारा देते हैं कि अनार का उपयोग बालों पर आने वाले तनाव को कम कर सकता है । यह एनीमिया के कारण होने वाली बाल झड़ने की समस्या में सुधार कर सकता है । साथ ही यह भी माना गया है कि अनार में मौजूद पॉलीफिनोल्स और टैनिन के कारण यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर सकता है। अनार का यह गुण प्राकृतिक या डाई किए गए बालों के रंग को सूरज की यूवीए (अल्ट्रावायलेट-ए) किरणों से बचा सकता है । इस आधार पर इसे कुछ मामलों में बालों के लिए उपयोगी भी माना जा सकता है।

अनार के पौष्टिक तत्व –

नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से आप अनार में पोषक तत्व कौन-कौन से होते हैं, इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं ।


पोषक तत्व यूनिट मात्रा प्रति 100 ग्राम

पानी g 77.93

एनर्जी Kcal 83

प्रोटीन g 1.67

टोटल लिपिड (फैट) g 1.17

कार्बोहाइड्रेट g 18.7

फाइबर (टोटल डाइटरी) g 4

शुगर g 13.67

मिनरल

कैल्शियम mg 10

आयरन mg 0.3

मैग्नीशियम mg 12

फास्फोरस mg 36

पोटैशियम mg 236

सोडियम mg 3

जिंक mg 0.35

कॉपर mg 0.158

मैगनीज mg 0.119

सेलेनियम µg 0.5

विटामिन

विटामिन सी mg 10.2

थियामिन mg 0.067

राइबोफ्लेविन mg 0.053

नियासिन mg 0.293

विटामिन बी-6 mg 0.075

फोलेट (डीएफई) µg 38

विटामिन ए (आईयू) IU 00

विटामिन ई mg 0.6

विटामिन के µg 16.4

लिपिड

फैटी एसिड (सैचुरेटेड) g 0.12

फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड) g 0.093

फैटी एसिड (पॉलीसैचुरेटेड) g 0.079

अनार का उपयोग 

यह आप पर निर्भर करता है कि आपको अनार का सेवन करना किस प्रकार से अच्छा लगता है। यहां हम अनार का सेवन करने के कुछ आम तरीके बता रहे हैं :

आप अनार का जूस निकालकर इसे पी सकते हैं।

फलों के सलाद में अनार के दानों को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

अगर आप घर में कस्टर्ड, केक या आइस्क्रीम बनाते हैं, तो उसमें अनार के दाने डाल सकते हैं। इससे व्यंजन का स्वाद और बढ़ जाएगा।

ऐसा माना जाता है कि अनार का सेवन सुबह करना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

अनार को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें?

निम्न बिन्दुओं के माध्यम से आप अनार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के बारे में जान सकते हैं।

अनार को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है कि पूरे फल को फ्रिज में रख दिया जाए। इस तरह इसे कुछ हफ्तों के लिए सुरक्षित किया जा सकता है।

छिले हुए अनार के दानों को एयरटाइट बर्तन में स्टोर करके फ्रिज में कुछ दिनों तक रखा जा सकता है।

अनार का जूस बनाने की विधि

सामग्री :


एक कप अनार के दाने

आधा कप पानी (वैकल्पिक)

एक चुटकी काला नमक (स्वाद के लिए)

बनाने का तरीका


अनार को काटकर उसके दाने एक बर्तन में इकट्ठा कर लें।

अब अनार के दानों को ब्लेंडर में डालकर कुछ देर चलाएं और जूस तैयार कर लें।

आप चाहें तो इसमें पानी भी मिक्स कर सकते हैं।

अब छन्नी की सहायता से जूस को फिल्टर कर गिलास में निकाल लें।

फिर इसमें स्वाद के लिए एक चुटकी नमक मिलाएं और सेवन करें।

अनार के नुकसान

कुछ विशेष स्थितियों में या अधिक सेवन से अनार के नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

अनार में ब्लड शुगर को कम करने का गुण होता है । इसलिए, डायबिटीज की दवा लेने वाले लोगों को अनार का जूस पीने में सावधानी बरतनी चाहिए। दवा के साथ इसका सेवन करने से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर की शिकायत वाले या ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोगों को इसके सेवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि ब्लड प्रेशर कम करने के गुण के कारण इसका अधिक सेवन लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा कर सकता है ।

अनार खाने के नुकसान में एलर्जी भी शामिल है। इसलिए, कुछ विशेष खाद्य पदार्थों से एलर्जी की शिकायत वाले लोगों को अनार के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए ।

अनार खाने के फायदे और उपयोग संबंधी इतनी सारी बातें जानने के बाद आप यह तो समझ ही गए होंगे कि एक अनार कितने काम का साबित हो सकता है। फिर देर किस बात की आज से ही इसे अपने इस्तेमाल में लाएं और स्वस्थ जीवन का लाभ उठाएं। साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि यह लेख में बताई जाने वाली समस्याओं में अनार राहत तो पहुंचा सकता है, लेकिन संपूर्ण उपचार साबित नहीं हो सकता। किसी भी बीमारी का पूर्ण इलाज केवल डॉक्टरी सलाह पर ही निर्भर करता है। वहीं, अनार को उपयोग में लाने से पहले अनार खाने के फायदे और नुकसान दोनों पर बराबर से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। 


https://www.stylecraze.com/hindi/anar-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/



शिलाजीत

शिलाजीत हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला एक खास खनिज पदार्थ है। माना जाता है कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई शारीरिक समस्याओं से बचाव व उनके असर को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि शिलाजीत के सेवन से मर्दानगी में सुधार हो सकता है। 

शिलाजीत क्‍या है? 

शिलाजीत एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है। इसका निर्माण प्राकृतिक रूप से अपने आप ही होता है, लेकिन इसे बनने में हजारों साल लगते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि यूफोरबिया, रायलियाना और ट्राइफोलिया रेपेंस जैसी पौधों की प्रजातियों के अपघटन (Decomposition) के बाद यह तैयार होता है। इस आधार पर शिलाजीत को प्रकृति का एक अनमोल उत्पाद भी माना जाता है । यह चिपचिपा होता है और शुद्ध रूप में इसकी महक गौमूत्र की तरह होती है । शिलाजीत के फायदे हासिल करने के लिए इसे बहुत ही कम मात्रा में लेने की जरूरत होती है। इसलिए, इसका सेवन हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में करने की सलाह दी जाती है।

शिलाजीत के फायदे 

यहां हम क्रमवार शिलाजीत के फायदे बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आसानी से इसकी उपयोगिता को समझा जा सकता है।

1. बढ़े ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए शिलाजीत को बेहतर विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात को शिलाजीत से संबंधित एक आयुर्वेदिक शोध में भी माना गया है। शोध में जिक्र मिलता है कि शिलाजीत के औषधीय गुणों में से एक इसका एंटीहाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर कम करने वाला) प्रभाव भी है। इस प्रभाव के कारण शिलाजीत का सेवन बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है । इस आधार पर शिलाजीत के लाभ हाई बीपी की समस्या में उपयोगी हो सकते हैं।

2. अर्थराइटिस में पहुंचाए आराम

अर्थराइटिस की समस्या में भी शिलाजीत के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। शोध में यह भी स्वीकार किया गया है कि शिलाजीत में सेलेनियम पाया जाता है। सेलेनियम के कारण इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाला) प्रभाव मौजूद होता है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव ओस्टियोअर्थराइटिस (अर्थराइटिस का प्रकार) से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है । इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि अर्थराइटिस की सूजन को कम करने में शिलाजीत के लाभ सहायक हो सकते हैं।

3. डायबिटीज में दिलाए राहत

शिलाजीत का प्रयोग डायबिटीज से बचने के लिए भी किया जा सकता है। शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक (ब्लड शुगर को कम करने वाला) गुण पाया जाता है। यह गुण हाई ब्लड शुगर के स्तर को कुछ हद तक नियंत्रित करने का काम कर सकता है । इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बेनिफिट ऑफ शिलाजीत कारगर हो सकते हैं।

4. कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक

शिलाजीत के लाभ बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के मामले में भी मददगार हो सकते हैं। शिलाजीत के प्रभाव को समझने के लिए चूहों पर शोध किया गया। शोध में जिक्र मिलता है कि शिलाजीत का एक अहम गुण संपूर्ण लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रोल, ट्रिगलिसेराइड और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) को सुधारना भी है। इस गुण के कारण यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है । इस आधार पर यह माना जा सकता है कि हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या को नियंत्रित करने के लिए भी बेनिफिट ऑफ शिलाजीत हासिल किए जा सकते हैं।

5. अल्जाइमर में लाभकारी

आमतौर पर बुजुर्गों को प्रभावित करने वाली अल्जाइमर की समस्या से राहत पाने के लिए भी बेनिफिट ऑफ शिलाजीत उपयोगी हो सकते हैं।  शिलाजीत में फुल्विक एसिड (fulvic acid) पाया जाता है। यह तत्व याददाश्त को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इसी तत्व की मौजूदगी के कारण शिलाजीत में एंटीअल्जाइमर (अल्जाइमर से राहत दिलाने वाला) प्रभाव पाया जाता है । इस आधार पर यह माना जा सकता है कि शिलाजीत का उपयोग अल्जाइमर की समस्या से बचा सकता है। वहीं, अगर किसी को यह समस्या है, तो कुछ सकारात्मक प्रभाव नजर आ सकता है।

6. दिल को रखे स्वस्थ

लेख में ऊपर बताया गया है कि शिलाजीत के उपयोग से हाई बीपी को कम करने में मदद मिल सकती है । साथ ही यह संपूर्ण लिपिड प्रोफाइल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है । ये दोनों कारण हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाते हैं । इसके अलावा, शिलाजीत से संबंधित एक अन्य शोध में शिलाजीत को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है । इस आधार पर शिलाजीत को अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही हृदय के लिए भी उपयुक्त माना जा सकता है।

7. एनीमिया में मददगार

आयरन की कमी के कारण होने वाली एनीमिया की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी शिलाजीत किसी औषधि से कम नहीं है। एशियन पेसेफिक जर्नल ऑफ टोपिकल बायोमेडिसिन के चूहों पर आधारित शोध में भी इस बात को स्वीकार किया गया है। शोध में माना गया है कि शिलाजीत में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है। यह शरीर में आयरन की पूर्ति कर एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।  इस तथ्य को देखते हुए यह माना जा सकता है कि एनीमिया रोगी के लिए भी बेनिफिट ऑफ शिलाजीत लाभकारी साबित हो सकते हैं।

8. थकान को दूर करे

शिलाजीत के फायदे में थकान की समस्या से राहत दिलाना भी शामिल है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि शिलाजीत में कई मिनरल्स के साथ फुलविक और हुमिक एसिड मौजूद होते हैं, जो थकान की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह कुछ हद तक मोटापे की समस्या से भी राहत दिला सकता है। इस आधार पर थकान की समस्या से राहत दिलाने में भी शिलाजीत सहायक साबित हो सकता है ।

9. मर्दानगी बढ़ाए, बांझपन में लाभ पहुंचाए

शिलाजीत को पुरुषों की मर्दानगी यानी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी उपयोगी माना जाता है। वजह यह है कि इसमें पुरुष टेस्टोस्टेरॉन (यौन क्षमता से संबंधित हॉर्मोन) को बढ़ाने की क्षमता पाई जाती है। इसके अलावा, यह ओलिगोस्पर्मिया (पुरुष स्पर्म का कम होना) और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण पुरुष प्रजनन क्षमता में कमजोरी को ठीक करने में भी मदद कर सकता है । इस आधार पर इसे पुरुषों की मर्दानगी बढ़ाने के मामले में कारगर माना जा सकता है।

10. मूत्र संबंधी समस्याओं में उपयोगी

मूत्र संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी शिलाजीत का प्रयोग लाभकारी माना जा सकता है।  शिलाजीत में इम्यूनोस्ट्यूमुलेंट (प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला) गुण पाया जाता है। इस गुण के कारण ही यह मूत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। आयुर्वेद में भी मूत्र संबंधी समस्याओं के लिए शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है ।

11. दिमागी शक्ति को बढ़ाए

 शिलाजीत में फुल्विक एसिड (fulvic acid) पाया जाता है। यह तत्व याददाश्त को बढ़ावा देने का काम कर सकता है । इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि व्यक्ति की याद रखने की क्षमता को बढ़ाकर यह दिमागी शक्ति को बढ़ाने का काम कर सकता है।

12. डिमेंशिया में कारगर

डिमेंशिया भी एक यादाश्त से संबंधित बीमारी है। इसमें व्यक्ति को चीजों को याद रखने में परेशानी महसूस होती है। वहीं, इस बीमारी में सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में शिलाजीत इस समस्या का एक बेहतर हल माना जा सकता है। दरअसल, शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो याददाश्त को बढ़ाने में मदद कर सकता है। वहीं, इसका इम्यूनोस्ट्यूमुलेंट (प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला) गुण तंत्रिका संबंधी समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह दिमाग में मौजूद विषैले और हानिकारक तत्वों को हटाने में भी सहायक हो सकता है। ऐसे में इन सभी गुणों के सम्मिलित प्रभाव के तौर पर शिलाजीत डिमेंशिया की समस्या से उबरने में मददगार हो सकता है ।

13. बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करे

शिलाजीत का प्रयोग अल्जाइमर्स और डिमेंशिया जैसी बुढ़ापे में होने वाली दिमागी समस्याओं में राहत दिला सकता है । वहीं, शिलाजीत में एंटीएजिंग (बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करना) और रेज्यूवेनेटिंग (तरोताजा करने वाला) गुण पाया जाता है । ये दोनों गुण सम्मिलित रूप से शरीर को नई ऊर्जा प्रदान कर बढ़ती उम्र के शरीर पर दिखने वाले प्रभावों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

शिलाजीत का उपयोग – 

शिलाजीत खाने का तरीका समझने के लिए यहां हम शिलाजीत के उपयोग के कुछ विकल्प दे रहे हैं, जो इस प्रकार हैं :

इलायची के दाने और शहद के साथ शिलाजीत पाउडर का सेवन किया जा सकता है।

शिलाजीत का सेवन घी या मक्खन के साथ भी कर सकते हैं।

शिलाजीत का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है।

नारियल तेल के साथ भी शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है।

कब खाएं :

 शिलाजीत का सेवन रात को सोने से पहले और व्यायाम करने से पहले किया जा सकता है। इसका सेवन बहुत कम मात्रा में किया जाता है। बेहतर होगा किसी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करें।

कितनी मात्रा में खाएं :

बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन शिलाजीत की 300-500 मिलीग्राम मात्रा का उपयोग किया जा सकता है । शिलाजीत की यह मात्रा प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है। इस बारे में आपको डॉक्टर बेहतर बता सकते हैं। वहीं, अगर कोई शिलाजीत कैप्सूल्स के फायदे हासिल करना चाहता है, तो इस संबंध में भी डॉक्टर से राय ली जा सकती है।

शिलाजीत के नुकसान

चूंकि, शिलाजीत का सेवन एक औषधि के रूप में ही किया जाता है, इसलिए इसकी ली जाने वाली औषधीय खुराक के कोई भी ज्ञात दुष्परिणाम नहीं है। हां, कुछ परिस्थितियों में शिलाजीत से नुकसान भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं :


शिलाजीत में ब्लड प्रेशर कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है। इसलिए, ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोगों को इसके सेवन से पूर्व डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए ।

ब्लड शुगर को कम करने में सहायक है। इसलिए, डायबिटीज की दवा के साथ इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछ लें ।

शिलाजीत का सेवन अगर अशुद्ध रूप में किया जाए, तो इससे नशा भी हो सकता है, क्योंकि इसमें माइकोटॉक्सिन (फंगस द्वारा उत्पन्न एक विषैला पदार्थ) और फ्री रेडिकल्स आदि मौजूद होते हैं ।

शिलाजीत की तासीर गर्म होती है, जिस कारण अधिक सेवन करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

अभी तक कई लोग शिलाजीत का सेवन केवल पुरुषत्व बढ़ाने के लिए ही कर रहे होंगे, लेकिन शिलाजीत के फायदे जानने के बाद शिलाजीत को अब कई स्वास्थ्य फायदों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस बात पर जरूर ध्यान दें कि यह बताई गई बीमारियों का सटीक इलाज नहीं है, लेकिन यह इनसे बचाव या फिर बीमार होने की अवस्था में इसमें सुधार करने में सहायक भूमिका निभा सकता है। वहीं, शिलाजीत के नुकसान से बचने के लिए इसका सेवन डॉक्टरी परामर्श पर ही करें।

https://www.stylecraze.com/hindi/shilajit-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/



मेथी

 मेथी का इस्तेमाल सब्जी से लेकर पराठे तक में किया जाता है। जहां यह खाने में स्वादिष्ट है, वहीं आयुर्वेद के नजरिए से भी इसके कई फायदे हैं। भारत में सदियों से इसके पत्ते और दानों को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। वहीं, अगर कोई बीमार है, तो इसे गुण ठीक होने के मदद कर सकते हैं। हां, अगर किसी को कोई गंभीर समस्या है, तो डॉक्टरी इलाज को प्राथमिकता दें। 

मेथी क्‍या है? – 

मेथी एक प्रकार की खाद्य सामग्री है, जिसे कई तरह से आहार में उपयोग किया जा सकता है। जब इसके हरे पत्तों का सेवन सब्जी के रूप में किया जाता है। वहीं, भोजन बनाते समय इसके दानों का भी उपयोग किया जाता है। इसका पौधा दो-तीन फुट लंबा होता है और इसकी फली में छोटे-छोटे पीले-भूरे रंग के सुगंधित दाने होते हैं। भूमध्य क्षेत्र, दक्षिण यूरोप और पश्चिम एशिया में इसकी खेती बहुतायत में होती है। 

मेथी के फायदे

1. मधुमेह से राहत

मधुमेह के मरीजों को खान-पान पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए। ऐसे लोग अपनी डाइट में मेथी के दाने शामिल कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि करने के लिए एक वैज्ञानिक शोध किया गया, जिसके मुताबिक, मेथी के बीज का सेवन करने से रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही यह टाइप-2 मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिरोध को भी कम करने का काम कर सकता है । वहीं, एक दूसरे शोध के मुताबिक, मधुमेह पर इसका लाभदायक असर इसमें मौजूद हाइपोग्लिसेमिक प्रभाव के कारण हो सकता है। इसे रक्त में शुगर की मात्रा को कम करने के लिए जाना जाता है । इसलिए, सामान्य रक्त शुगर वालों को इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए मेथी का उपयोग अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मेथी के दानों में नारिंगेनिन नामक फ्लेवोनोइड होता है। यह रक्त में लिपिड के स्तर को कम करने का काम कर सकता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिस कारण मरीज का उच्च कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है । इसलिए, कहा जा सकता है कि मेथी के बीज के लाभ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हो सकते हैं।

3. अर्थराइटिस का दर्द

उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ों में सूजन होने लगती है, जिस कारण असहनीय दर्द हो सकता है। इसे जोड़ों का दर्द या फिर अर्थराइटिस कहा जाता है। इससे निपटने के लिए मेथी रामबाण नुस्खा है, जिसे सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। मेथी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुणकारी तत्व जोड़ों की सूजन को कम करके अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। मेथी में आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, मेथी के औषधीय गुण से हड्डियों व जोड़ों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे हड्डियां स्वस्थ व मजबूत रह सकती हैं ।

4. हृदय के लिए

हृदय बेहतर तरीके से काम कर सके, उसके लिए मेथी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। जो लोग नियमित रूप से मेथी का सेवन करते हैं, उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम हो सकती है और अगर दौरा पड़ भी जाए, तो जानलेवा स्थिति से बचा जा सकता है। विभिन्न शोधों में पाया गया है मृत्यु दर के पीछे दिल का दौरा एक प्रमुख कारण होता है। यह तब होता है, जब हृदय की धमनियों में रुकावट आ जाती है। वहीं, मेथी के दाने इस स्थिति से बचाने में सक्षम हो सकते हैं। अगर किसी को दिल का दौरा पड़ भी जाए, तो मेथी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को पैदा होने से रोकने का काम कर सकती है। हृदयाघात के दौरान ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। साथ ही मेथी के बीज शरीर में रक्त प्रवाह को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं, जिस कारण धमनियों में किसी भी प्रकार की रुकावट पैदा नहीं हो सकती । ऐसे में मेथी दाना खाने के फायदे में हृदय को स्वस्थ रखना भी शामिल है।

5. मासिक धर्म में फायदेमंद

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मेथी खाने से क्या होता है, अगर यह सोच रहे हैं, तो बता दें कि इस स्थिति में मेथी दाने से बना पाउडर राहत दिलाने में कारगर काम कर सकते हैं। साथ ही मेथी के दाने मासिक धर्म से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं। मेथी के दानों में एंटीइंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक, एंटीस्पास्मोडिक व ड्यूरेटिक गुण पाए जाते हैं। वैज्ञानिक शोधों में इस बात की पुष्टि की गई है कि मेथी के ये गुणकारी तत्व मासिक धर्म में होने वाली हर तरह की पीड़ा से राहत दिलाने का काम कर सकते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया (Dysmenorrhea) कहा जाता है ।  ध्यान रहे कि मासिक धर्म की स्थिति में इसे डॉक्टर की सलाह पर कम मात्रा में ही लेना चाहिए।

6. कैंसर

कैंसर एक घातक रोग है, इसलिए इस समस्या से बचे रहना ही बेहतर है। इसके लिए मेथी के बीज के लाभ नजर आ सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, मेथी में एंटी कैंसर प्रभाव पाए जाते हैं, जो कैंसर की समस्या को दूर रखने का काम कर सकते हैं । हां, अगर कोई कैंसर से पीड़ित है, तो उसे बिना किसी देरी के डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।

7. बढ़ता है स्तन-दूध

प्रसव के बाद नवजात के लिए मां के दूध से बेहतर कुछ नहीं होता है। ऐसे में स्तनपान करवाने वाली महिला मेथी या मेथी के बीज से बनी हर्बल चाय का सेवन कर सकती है। स्तन दूध की गुणवत्ता व मात्रा को बढ़ाने के लिए मेथी का सेवन किया जा सकता है । फिलहाल, इस पर और शोध किए जाने की जरूर है, ताकि पता चल सके कि मेथी इस संबंध में किस तरह काम करती है।

8. वजन घटाने के लिए

अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो इसके लिए मेथी का उपयोग सहायक सिद्ध हो सकता है। दरअसल, मेथी शरीर में फैट को जमा होने से रोकने का काम कर सकती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आहार को पचाने के साथ ही भूख को शांत रखने का काम कर सकता है। इससे वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है । इसके अलावा, मेथी में विभिन्न प्रकार के पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जिससे वजन कम हो सकता है । इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि मेथी खाने के फायदे वजन घटाने के लिए हो सकते हैं।

9. रक्तचाप में सुधार

उच्च रक्तचाप कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है, जिनमें हृदय की समस्या भी शामिल है। मेथी के औषधीय गुण इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, मेथी में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो रक्तचाप की समस्या को कम करने का काम कर सकता है ।

10. स्वस्थ किडनी

कई वैज्ञानिक शोधों में इस बात का दवा किया गया है कि किडनी के लिए मेथी फायदेमंद है। मेथी को अपने भोजन में शामिल करने से किडनी अच्छी तरह काम कर सकती है। मेथी के दानों में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी के आसपास एक रक्षा कवच का निर्माण करता है, जिससे इसके सेल नष्ट होने से बच जा सकते हैं। 

11. सूजन को कम करने के लिए

सूजन और इससे होने वाली समस्या को दूर करने में मेथी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल, मेथी के बीज में लिनोलेनिक और लिनोलिक एसिड पाया जाता है। इस एसिड के पेट्रोलियम ईथर के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गतिविधि पाई जाती है, जो सूजन से छुटकारा दिलाने का काम कर सकती है। इस बात का जिक्र हमने ऊपर अर्थराइटिस वाले भाग में भी किया है।  इसलिए, मेथी दाने के फायदे में सूजन से राहत पाना भी शामिल है।

12. टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए

अगर कोई यह सोच रहा है कि मेथी खाने से क्या होता है, तो यहां हम बता दे कि इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन में वृद्धि हो सकती है। एक शोध के मुताबिक, मेथी के गुण हार्मोनल के रेगुलेशन में उपयोगी माने गए हैं। मेथी शरीर में एस्ट्रोजन के उत्पादन को रोककर टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाती है। पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने से मांसपेशियों का विकास होता है और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है ।

13. त्वचा के लिए

मेथी को त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जा सकता है।  मेथी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीरिंकल, मॉइस्चराइजिंग और स्किन स्मूदिंग गुण पाए जाते हैं । इसलिए मेथी के लाभ त्वचा पर नजर आ सकते हैं।

14. बालों के लिए

मेथी के उपयोग से बालों का झड़ना रुक सकता है। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, मेथी के बीज में प्रोटीन के भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए जरूरी होता है। इससे गंजेपन, बालों का पतला होना और बालों के झड़ने का इलाज करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, मेथी में लेसिथीन भी पाया जाता हैं, जो बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही मॉइस्चराइज करने का काम कर सकता है। यह रूसी को भी दूर रख सकता है । ऐसे में मेथी पाउडर के फायदे बालों पर नजर आ सकते हैं।

मेथी के पौष्टिक तत्व –

मेथी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिसे समझने के लिए हम एक टेबल का उपयोग कर रहे हैं ।


पोषक तत्व मूल्य प्रति 100 ग्राम

पानी 8.84 g

ऊर्जा 323 g

प्रोटीन 23 g

टोटल लिपिड (फैट) 6.41 g

कार्बोहाइड्रेट 58.35 g

फाइबर 24.6 g

कैल्शियम, Ca 176 mg

आयरन, Fe 33.53 mg

मैग्नीशियम, Mg 191 mg

फास्फोरस, P 296 mg

पोटैशियम, K 770 mg

सोडियम, Na 67 mg

जिंक, Zn 2.5 mg

मैंगनीज, Mn 1.228 mg

सेलेनियम, Se 6.3 µg

विटामिन सी 3 mg

थायमिन 0.322 mg

राइबोफ्लेविन 0.366 mg

नियासिन 1.64 mg

विटामिन बी-6 0.6 mg

फोलेट 57 µg

विटामिन ए, RAE 3 µg

विटामिन ए, IU 60 IU

फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड 1.46 g

मेथी का उपयोग – 

आयुर्वेद में कहा गया है कि मेथी के दानों की तासीर गर्म होती है। इसका सीधे सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए, मेथी के दानों को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए, ताकि उसकी गर्माहट कम हो जाए। इसके बाद मेथी के दानों को प्रयोग में लाना चाहिए।

कब और कैसे करें उपयोग:

मेथी के दानों को एक-दो मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लें और फिर इसे सब्जी या फिर सलाद के ऊपर डाल दें। इसे दोपहर या रात के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह एक गिलास पानी के साथ इनका सेवन करें। जिस पानी में मेथी के दानों को भिगोया था, आप सुबह खाली पेट उसका भी सेवन कर सकते हैं।

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद एक कपड़े में बांधकर रख दें। कुछ दिन ऐसे ही रखने के बाद मेथी के दाने अंकुरित हो जाएंगे। फिर इसका सुबह सेवन किया जा सकता है।

मेथी के पराठे और रोटियां बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। इसके पराठे को सुबह के नाश्ते में लिया जा सकता है।

मेथी दाने की हर्बल चाय भी पी जा सकती है। पानी में मेथी के दाने डालकर उसे उबाल लें। स्वाद के लिए इसमें नींबू और शहद मिला सकते हैं। इसे सुबह और शाम पिया जा सकता है।

कितना करें उपयोग:

मधुमेह जैसी अवस्था में इसे प्रतिदिन 25 से 50 ग्राम तक लिया जा सकता है। फिर भी इसकी सही मात्रा जानने के लिए अपने आहार विशेषज्ञ की सहारा लेना बेहतर होगा ।

मेथी को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें? – 

मेथी के हरे पत्तों को फ्रिज में रखकर कुछ दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

इसकी पत्तियों की गिले कपड़े में लपेटकर भी एक-दो दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

अगर मेथी के बीज है, तो इसे एयर टाइट डिब्बे में डालकर सुरक्षित रखा जा सकता है।

मेथी किन-किन लोगों को नहीं खानी चाहिए –

कुछ लोगो को मेथी के सेवन से बचना चाहिए, जो इस प्रकार है:

कम रक्त शुगर के मरीज को मेथी के सेवन से बचना चाहिए, क्योंंकि इसमें हाइपोग्लिसेमिक प्रभाव होता है ।

मेथी में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो रक्तचाप को कम कर सकता है । इसलिए, जिनके शरीर का रक्तचाप कम है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

गर्भवती को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी उन्हें मेथी खानी है, तो इस संबंध में डॉक्टर से जरूर बात करें।

मेथी के नुकसान 

इसमें कोई दो राय नहीं कि मेथी के दाने सेहत के लिए लाजवाब हैं। इसे अपने भोजन में शामिल करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, लेकिन इतने फायदों के साथ-साथ इसके नुकसान भी हैं। कुछ मामलों में इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मेथी से नुकसान के बारे में यहां हम विस्तार से बता रहे हैं।

दस्त : हालांकि, पाचन तंत्र के लिए मेथी के दाने अच्छे होते हैं, लेकिन कई बार यह दस्त का कारण भी बन जाते हैं। जरूरत से ज्यादा मेथी खाने से पेट खराब हो सकता है और दस्त लग जाते हैं। अगर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे खाने से पेट खराब होता है, तो उससे शिशु को भी दस्त लग सकते हैं। इसलिए, ऐसे कोई लक्षण नजर आते ही इसका सेवन बंद कर दें।

गर्भाशय संकुचन : जैसा कि इस लेख में पहले बताया गया है कि मेथी दाने की तासीर गर्म होती है। अगर गर्भवती महिला इसका अधिक सेवन करती है, तो समय से पहले गर्भाशय संकुचन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मेथी के दानों में ऑक्सीटोसिन होता है, जो गर्भाशय संकुचन का कारण बनता है। इसलिए, गर्भवती महिलाएं मेथी दाने का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

एलर्जी : कुछ लोगों को मेथी दाने के सेवन से एलर्जी हो सकती है। यह एलर्जी चेहरे पर सूजन के तौर पर नजर आ सकती है। वहीं, कुछ को शरीर पर रैशेज हो सकते हैं, सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है और कुछ बेहोश तक हो जाते हैं। इसके अलावा, कई लोगों को मेथी के सेवन से छाती में दर्द जैसी शिकायत होने लगती है। यह तासीर में गर्म होती है, इसलिए कुछ लोगों को बवासीर, गैस व एसिडिटी तक की शिकायत हो जाती है । साथ ही अगर कोई किसी बीमारी के लिए दवा खा रहा है, तो वो मेथी के दानों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।

बच्चों के लिए हानिकारक : बच्चों के लिए मेथी दाने को सुरक्षित नहीं माना गया है। यह तो हम पहले ही बता चुके हैं कि इसे खाने से दस्त लग सकते हैं। वहीं, इसकी हर्बल चाय पीना भी बच्चों के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इससे उनकी मस्तिष्क की क्षमता पर असर पड़ सकता है। इसलिए, बेहतर यही है कि मेथी के सप्लीमेंट्स बच्चों को न दें। अगर देना ही चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर सब्जियों में डालकर दे सकते हैं।


https://www.stylecraze.com/hindi/methi-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/




ओरेगेनो

 ओरेगेनो एक गुणकारी पौधा है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार में भी किया जाता है। इसके पौधे के विभिन्न हिस्सों का उपयोग कई शारीरिक विकारों से राहत पाने के लिए किया जा सकता है । 

ओरेगेनो एक हर्ब है, जिसे हिंदी में अजवायन की पत्तियां कहा जाता है। ओरेगेनो का पौधा लगभग एक से तीन फीट लंबा और दिखने में तुलसी (Basil) और पुदीने के पत्तों जैसा ही होता है । माना जाता है कि दुनिया भर में लगभग 60 ऐसी पौधों की प्रजातियां हैं, जो रंग और स्वाद में ओरेगेनो की तरह ही हैं और इन्हें अक्सर आरेगेनों के नाम से ही जाना जाता है। यह एक गुणकारी पौधा है, इसलिए इसका इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, अजवायन की पत्तियों का उपयोग पिज्जा, पास्ता, सूप और सैंडविच जैसे खाद्य पदार्थों का फ्लेवर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।

ओरगेनो के प्रकार – 

ओरेगेनो के कई प्रकार मौजूद हैं, लेकिन मुख्य तीन के बारे में नीचे बताया जा रहा है  :

यूरोपियन ओरेगेनो : इसे वाइल्ड मार्जोरम या विंटर मार्जोरम भी कहा जाता है। ओरेगेनो का यह प्रकार खास तौर पर ग्रीस, इटली, स्पेन, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाया जाता है। इसका उपयोग खांसी, सिरदर्द, घबराहट, दांत दर्द, और अनियमित माहवारी आदि से राहत पाने में किया जा सकता है।

ग्रीक ओरेगेनो : इसे विंटर स्वीट मार्जोरम या पॉट मार्जोरम भी कहा जाता है। यह ओरिगैनम हर्केलोटिकम एल (Origanum heracleoticum L) से निकाला गया ओरेगेनो होता है।

मेक्सिकन ओरेगेनो : इस प्रकार को मैक्सिकन मार्जोरम के नाम से भी जाना जाता है। यह खासकर मेक्सिको और आसपास के क्षेत्रों में पाया जाता है और इसका उपयोग मैक्सिकन खाद्य पदार्थों जैसे पिज्जा और बारबेक्यू सॉस में फ्लेवर के रूप में किया जाता है।

ओरेगेनो के फायदे – 

1. हृदय स्वास्थ्य के लिए ओरेगेनो के फायदे

कार्डियोवस्कुलर समस्याएं एक तरह की क्रोनिक इंफ्लेमेटरी परिस्थिति होती हैं, जिसमें कोशिकाओं को स्वस्थ होने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है । यह कई वजह से हो सकता है, जैसे धूम्रपान, मधुमेह और इन्फ्लेमेशन। ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इन्फ्लेमेशन और हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं। साथ ही, इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ।

2. कैंसर के खतरे को करे कम

ओरेगेनो की पत्तियों के फायदे कैंसर से बचाव में मददगार हो सकते हैं। ओरेगेनो में थाइमोल, कार्वाक्रोल और कुछ अन्य एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकते हैं और कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं । खासकर, पेट के कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के लिए ओरेगेनो के फायदे कारगर साबित हो सकते हैं। इसमें प्रॉपॉपोटिक प्रभाव (Proapoptotic Effects) होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकते हैं और इनकी मदद से कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है । इसके अलावा, इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि ये घरेलू उपचार कैंसर का खतरा कुछ हद तक कम कर सकते हैं, लेकिन ये उसका इलाज नहीं है। ऐसे में कोई इससे ग्रसित हो जाए तो डॉक्टरी इलाज करवाना आवश्यक है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

ओरेगेनो की पत्तियों के फायदे रोगों से लड़ने क्षमता बढ़ाने में भी मिल सकते हैं। ओरेगेनो में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई । इन तीनों ही विटामिन को प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। ये विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ये शरीर पर फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकते हैं और कोशिकाओं को उनके प्रभाव से बचा सकते हैं । इसके लिए एक गिलास पानी में ओरेगेनो की पत्तियों को उबालकर, उस पानी का सेवन कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम या गले में खराश की समस्या में ओरेगेनो की चाय का सेवन भी किया जा सकता है।

4. अवसाद के लिए अजवायन की पत्ती के लाभ

यह जानकर शायद हैरानी होगी कि अवसाद से लड़ने में भी ओरेगेनो के लाभ पाए जा सकते हैं। ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल में मौजूद कारवाक्रॉल (Carvacrol- एक प्रकार का का यौगिक, जो प्राकृतिक एंटीबायोटिक भी है) तत्व एक एंटीडिप्रेसेंट एजेंट की तरह भी काम कर सकता है। लैब में चूहों पर किए गए एक अध्ययन से यह पता चला है कि यह डोपामिनर्जिक प्रणाली (डोपामाइन – एक प्रकार के हॉर्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर) पर प्रभाव डालते हैं । डोपामिनर्जिक प्रणाली पर प्रभाव पड़ने से अवसाद के लक्षण कम करने में मदद मिल सकती है ।

5. अपच से आराम

ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल में कई बायोलॉजिकल गुण होते हैं, जैसे एंटीमाइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेटिव, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये आंत को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया जैसे ई. कोलाई की संख्या को कम करता है और आंत की इम्यून क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह आंत की इन्फ्लेमेशन को भी कम करने में मदद कर सकता है , जिससे अपच की समस्या से कुछ हद तक आराम मिल सकता है।


ओरेगेनो एसेंशियल ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेटिव गुण आंत के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं । इसके लिए एक कप पेपरमिंट या लेमन टी में एक या दो बूंद ओरेगेनो ऑयल डालकर, उसका सेवन कर सकते हैं। इस प्रकार ओरेगेनो का तेल अपच की समस्या को कुछ कम कर सकता है, लेकिन इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

6. पेट दर्द को कम करे

कई बार खान-पान में गड़बड़ी, कब्ज, अपचन, फूड पॉइजनिंग और अन्य कई कारणों की वजह से पेट में दर्द हो सकता है । ऐसे में, ओरेगेनो के फायदे पेट दर्द से आराम पाने के लिए भी उठाए जा सकते हैं। ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल में मोनोटेरेपिक फिनोल (Monoterpenic Phenol) नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो पेट दर्द को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है । इसके लिए आप एक गिलास पानी या जूस में एक से दो बूंद ओरेगोने का तेल डालकर सेवन कर सकते हैं।

7. जोड़ों के दर्द से आराम दिलाए

अगर कोई जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, तो ओरेगेनो का पौधा उनके लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। ओरेगेनो में कारवाक्रोल नाम का मोनोटेरेपिक फिनोल कंपाउंड पाया जाता है। इस कंपाउंड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोअर्थराइटिस (Osteoarthritis) की वजह से जोड़ों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। जोड़ों के दर्द में ओरेगेनो की पत्ते के फायदे को उसकी चाय बनाकर उठा सकते हैं । इसके लिए रोज सुबह एक कप पानी में इसके कुछ पत्ते उबाल लें और उस पानी का सेवन करें। आप चाहें तो ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल से मसाज भी कर सकते हैं।

8. सूजन से आराम

बात जब ओरेगेनो के लाभ की हो तो इसके फायदों में एंटीइन्फ्लामेट्री गुण भी शामिल है और इसके लिए ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित शोध में पाया गया है कि इस तेल का उपयोग त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। यही नहीं, बल्कि इसमें मौजूद कारवाक्रॉल (Carvacrol) तत्व अल्सर की सूजन को कम करने और उसके घाव को भरने में भी मदद कर सकता है ।

9. मधुमेह के लिए ओरेगेनो की पत्तियों के फायदे

अजवायन की पत्ती के लाभ टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी देखे जा सकते हैं। इस संबंध में लैब में डायबिटिक चूहों पर किए गए शोध के परिणाम सामने आए हैं। माना जाता है कि ओरेगेनो की पत्तियों का अर्क शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के बढ़े हुए स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही यह लिपिड मेटाबॉलिज्म में भी सुधार कर सकता है और डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिवर व किडनी को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है ।

10. जुकाम और बुखार से आराम

जुकाम, बुखार और कॉमन कोल्ड के लक्षणों को कम करने के लिए ओरेगेनो का उपयोग किया जा सकता है। ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल में एंटी इन्फ्लुएंजा गुण होते हैं, जो कॉमन कोल्ड के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही ओरेगेनो का पौधा एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो संक्रमण फैलाने वाले वायरस व बैक्टीरिया से लड़ता है और कॉमन कोल्ड को कम कर सकता हैं ।

11. एनीमिया से राहत दिलाए

शरीर में आयरन की कमी एनीमिया का कारण बनती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जो एक प्रकार आयरन युक्त प्रोटीन होता है (20)। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अजवायन की पत्ती के लाभ देखे जा सकते हैं। ओरेगेनो की पत्तियों में समृद्ध मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है । इसके लिए ओरेगेनो की सूखी पत्तियों को पानी में उबाल कर, उस पानी का सेवन किया जा सकता है।

12. हड्डियों को स्वस्थ रखे

ओरेगेनो के पत्ते के फायदे की बात करें, तो यह हड्डियों को स्वस्थ रखने में लाभदायक साबित हो सकता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है, कैल्शियम का और ओरेगेनो की पत्तियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज। इसके साथ ही ओरेगेनो में हड्डियों के लिए लाभदायक विटामिन भी पाए जाते हैं, जैसे विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-के ।

13. त्वचा के लिए ओरेगेनो के लाभ

त्वचा से जुड़े संक्रमण से बचने या अगर संक्रमण है, तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए ओरेगेनो के एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं । साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में आई सूजन को कम कर सकते हैं। इसमें एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं, जो त्वचा के कैंसर के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं ।

14. बालों के लिए ओरेगेनो के फायदे

बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी ओरेगेनो का उपयोग लाभकारी साबित हो सकता है। शोध में पाया गया है कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बालों के झड़ने का एक कारण हो सकता है । जैसा कि हम लेख में पहले भी बता चुके हैं कि ओरेगेनो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर सकता है, इसलिए यह कहा जा सकता है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके और बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं ।



ओरेगेनो के पौष्टिक तत्व 

नीचे बताए गए पोषक तत्व ओरेगेनो की पत्तियों (सूखी हुई) के बारे में हैं ।


पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम

पानी ग्राम

ऊर्जा 265 kcal

प्रोटीन 9 ग्राम

फैट 4.28 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट 68.92 ग्राम

फाइबर 42.5 ग्राम

शुगर 4.09 ग्राम

मिनरल

कैल्शियम 1597 मिलीग्राम

आयरन 36.8 मिलीग्राम

मैग्नीशियम 270 मिलीग्राम

फास्फोरस 148 मिलीग्राम

पोटेशियम 1260 मिलीग्राम

सोडियम 25 मिलीग्राम

जिंक 2.69 मिलीग्राम

कॉपर 0.633 मिलीग्राम

मैंगनीज 4.99 मिलीग्राम

सिलेनियम 4.5 माइक्रोग्राम

विटामिन

विटामिन सी 2.3 मिलीग्राम

थियामिन 0.177 मिलीग्राम

राइबोफ्लेविन 0.528 मिलीग्राम

नियासिन 4.64 मिलीग्राम

विटामिन-बी 6 1.044 मिलीग्राम

फोलेट 237 माइक्रोग्राम

विटामिन-ए, आरएई 85 माइक्रोग्राम

विटामिन-ए, आईयू 1701 आईयू

विटामिन ई (अल्फा टोकोफेरॉल) 18.26 मिलीग्राम

विटामिन-के 621.7 मिक्रोग्राम

लिपिड

फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड 1.551 ग्राम

फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड 0.716 ग्राम

फैटी एसिड टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड 1.369 ग्राम

ओरेगेनो का उपयोग – 

सेहत के लिए ओरेगेनो के फायदे उठाने के लिए नीचे बताए गए तरीकों से इसका उपयोग किया जा सकता है:

ओरेगेनो की चाय बनाई जा सकती है, जिससे ओरेगेनो के पत्ते के फायदे मिल सकते हैं। इसके लिए ओरेगेनो की पत्तियों (ताजी या सूखी) को एक कप पानी में डाल कर उबाल लें। अच्छी तरह उबल जाने के बाद पानी को छान लें और उसका सेवन करें।

अदरक या मसाला चाय में भी ओरेगेनो की कुछ पत्तियां डाली जा सकती हैं।

अजवायन की पत्ती के लाभ उठाने के लिए इसे चिकन, सब्जी, पिज्जा, पास्ता और अन्य व्यंजनों में मसाले की तरह उपयोग किया जा सकता है।

ओरेगेनो की पत्तियों को सूप में डाल कर भी सेवन कर सकते हैं। इसकी पत्तियां सूप को एक अलग फ्लेवर देंगी।

ओरेगेनो का उपयोग ताजा, सूखा और तेल तीनों रूप मे ही किया जा सकता है।

नोट : किसी खास समस्या के लिए ओरेगेनो का उपयोग करने से पहले इसकी उचित मात्रा को लेकर एक बार डायटिशियन या फिर डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।


त्वचा के लिए ओरेगेनो का उपयोग :

सामग्री :

दो बूंद ओरेगेनो ऑयल

दो चम्मच नारियल/जैतून का तेल

रूई

विधि :

एक बाउल में दोनों तेलों को मिला लें।

रूई की मदद से उसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

इस प्रयोग को दिन में दो बार दोहराया जा सकता है।

गर्म पानी में ओरेगेनो ऑयल की चार से पांच बूंदें डालकर, उससे 10 मिनट तक भाप भी ली जा सकती है। भाप को लेते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

बालों के लिए ओरेगेनो का उपयोग :

सामग्री :

दो से तीन बूंद ओरेगेनो एसेंशियल ऑयल

तीन से चार चम्मच नारियल/जैतून का तेल

विधि :

एक बाउल में तीन से चार चम्मच नारियल/जैतून का तेल का तेल लें और उसे हल्का गर्म कर लें।

गर्म करने के बाद उसमें दो से तीन बूंद ओरेगेनो एसेंशियल ऑयल मिला लें।

अब इस तेल से लगभग 20 मिनट तक बालों में मसाज करें।

मसाज करने के बाद लगभग 10 मिनट के लिए तेल को बालों में रहने दें।

अंत में शैम्पू लगाकर, बालों को ठंडे पानी से धो लें।

ओरेगेनो का चयन कैसे करे और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखे?

सूखी ओरेगेनो की जगह अजवायन की ताजी पत्तियों का चयन करें। वो खाने को एक बेहतर फ्लेवर देती हैं।

पत्तियां चुनते समय पीली की जगह हमेशा हरी पत्तियों का चयन करें। साथ ही ध्यान दें कि उनपर कोई दाग न हो।

पत्तियों को लम्बे समय तक ताजा रखने के लिए उन्हें गीले कपड़े में लपेट कर फ्रिज में रखें।

चाहें तो पत्तियों को काटकर, एक हवाबंद डिब्बे में रखकर, फ्रीजर में भी रख सकते हैं।

ड्राई ओरेगेनो पत्तियों को भी हवाबंद डिब्बे में लंबे समय रखा जा सकता है।

ओरेगेनो के नुकसान – 

नियंत्रित रूप से ओरेगेनो का उपयोग करना पूरी तरह सुरक्षित है, हालांकि कुछ मामलों में इसका उपयोग करने से ओरेगेनो के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हो सकते हैं :

गर्भावस्था और स्तनपान : गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए ओरेगेनो का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान ओरेगेनो का ज्यादा सेवन करना गर्भपात का कारण बन सकता है।

रक्तस्राव की समस्या : रक्तस्राव जिसे ब्लीडिंग डिसऑर्डर भी कहा जाता है। इसमें चोट लगने के बाद खून बहना आसानी से बंद नहीं होता। इस समस्या में शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम हो जाती है, जिससे त्वचा पर ब्लड क्लॉट नहीं बन पाता और खून बहना बंद नहीं होता। ऐसा होने पर माहवारी, चोट लगने व सर्जरी आदि के दौरान भी सामान्य से अधिक रक्तस्राव होता है । ओरेगेनो का सेवन रक्तस्राव से पीड़ित लोगों की समस्या को बढ़ा सकता है।

एलर्जी : जिन लोगों को लामियासीए (Lamiaceae) के परिवार की औषधियां जैसे बेसिल, लैवेंडर, पुदीना और सेज से एलर्जी होती है, तो उन्हें ओरेगेनो से भी एलर्जी हो सकती है, क्योंकि ओरेगेनो भी इसी परिवार से आता है।

ब्लड शुगर का स्तर : ओरेगेनो का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है, इसलिए इसका उपयोग नियंत्रित मात्रा में न करने से ओरेगेनो के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

पेट खराब : कुछ मामलों में इसका उपयोग नियंत्रित मात्रा में न करने से ओरेगेनो के नुकसान पेट खराब करने में भी देखे गए हैं।

त्वचा पर जलन : ओरेगेनो के तेल को सीधा त्वचा पर लगाना त्वचा पर जलन का कारण बन सकता है, इसलिए इसे हमेशा किसी अन्य ऑयल जैसे नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

अब आप अच्छी तरह समझ चुके होंगे कि पिज्जा और पास्ता में डालने के अलावा, अजवायन की पत्ती के लाभ आप किस तरह उठा सकते हैं। 

https://www.stylecraze.com/hindi/oregano-ke-fayde-upyog-aur-nuksan-in-hindi/




“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...