गीता ज्ञान दर्शन अध्याय 2भाग 32

  फलाकांक्षारहित कर्मजीवंत समता और परम पद


कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि।। ४७।।


इससे तेरा कर्म करने मात्र में ही अधिकार होवेफल में कभी नहींऔर तू कर्मों के फल की वासना वाला भी मत हो तथा तेरी कर्म न करने में भी प्रीति न होवे


 कर्मयोग का आधार-सूत्र: अधिकार है कर्म मेंफल में नहींकरने की स्वतंत्रता हैपाने की नहीं। क्योंकि करना एक व्यक्ति से निकलता हैऔर फल समष्टि से निकलता है। मैं जो करता हूंवह मुझसे बहता हैलेकिन जो होता हैउसमें समस्त का हाथ है। करने की धारा तो व्यक्ति की हैलेकिन फल का सार समष्टि का है।

इसलिए कृष्ण कहते हैं, करने का अधिकार है तुम्हाराफल की आकांक्षा अनधिकृत है।




लेकिन हम उलटे चलते हैंफल की आकांक्षा पहले और कर्म पीछे। हम बैलगाड़ी को आगे और बैलों को पीछे बांधते हैं। कृष्ण कह रहे हैंकर्म पहलेफल पीछे आता है--लाया नहीं जाता। लाने की कोई सामर्थ्य मनुष्य की नहीं हैकरने की सामर्थ्य मनुष्य की है। क्योंऐसा क्यों हैक्योंकि मैं अकेला नहीं हूंविराट है।

कल की कोई भी अपेक्षा नहीं की जा सकती। फल सदा कल हैफल सदा भविष्य में है। कर्म सदा अभी हैयहीं। कर्म किया जा सकता है। कर्म वर्तमान हैफल भविष्य है। इसलिए भविष्य के लिए आशा बांधनीनिराशा बांधनी है। कर्म अभी किया जा सकता हैअधिकार है। वर्तमान में हम हैं। भविष्य में हम होंगेयह भी तय नहीं। भविष्य में क्या होगाकुछ भी तय नहीं। हम अपनी ओर से कर लेंइतना काफी है। हम मांगें नहम अपेक्षा न रखेंहम फल की प्रतीक्षा न करेंहम कर्म करें और फल प्रभु पर छोड़ दें--यही बुद्धिमानी का गहरे से गहरा सूत्र है।

इस संबंध में यह बहुत मजेदार बात है कि जो लोग जितनी ज्यादा फल की आकांक्षा करते हैंउतना ही कम कर्म करते हैं। असल में फल की आकांक्षा में इतनी शक्ति लग जाती है कि कर्म करने योग्य बचती नहीं। असल में फल की आकांक्षा में मन इतना उलझ जाता हैभविष्य की यात्रा पर इतना निकल जाता है कि वर्तमान में होता ही नहीं। असल में फल की आकांक्षा में चित्त ऐसा रस से भर जाता है कि कर्म विरस हो जाता हैरसहीन हो जाता है।

इसलिए यह बहुत मजे का दूसरा सूत्र आपसे कहता हूं कि जितना फलाकांक्षा से भरा चित्तउतना ही कर्महीन होता है। और जितना फलाकांक्षा से मुक्त चित्तउतना ही पूर्णकर्मी होता है। क्योंकि उसके पास कर्म ही बचता हैफल तो होता नहींजिसमें बंटवारा कर सके। सारी चेतनासारा मनसारी शक्तिसब कुछ इसी क्षणअभी कर्म पर लग जाती है।

स्वभावतःजिसका सब कुछ कर्म पर लग जाता हैउसके फल के आने की संभावना बढ़ जाती है। स्वभावतःजिसका सब कुछ कर्म पर नहीं लगताउसके फल के आने की संभावना कम हो जाती है।

इसलिए तीसरा सूत्र आपसे कहता हूं कि जो जितनी फलाकांक्षा से भरा हैउतनी ही फल के आने की उम्मीद कम है। और जिसने जितनी फल की आकांक्षा छोड़ दी हैउतनी ही फल के आने की उम्मीद ज्यादा है। यह जगत बहुत उलटा है। और परमात्मा का गणित साधारण गणित नहीं हैबहुत असाधारण गणित है।

तो जब कर्म का अधिकार है और फल की आकांक्षा व्यर्थ हैऐसा कृष्ण कहते हैंतो यह मत समझ लेना कि फल मिलता नहींऐसा भी मत समझ लेना कि फल का कोई मार्ग नहीं है। कर्म ही फल का मार्ग हैआकांक्षाफल की आकांक्षाफल का मार्ग नहीं है। इसलिए कृष्ण जो कहते हैंउससे फल की अधिकतम संभावना है मिलने की। और हम जो करते हैंउससे फल के खोने की अधिकतम संभावना है और लघुतम मिलने की संभावना है।

जो फल की सारी ही चिंता छोड़ देता हैअगर धर्म की भाषा में कहेंतो कहना होगापरमात्मा उसके फल की चिंता कर लेता है। असल में छोड़ने का भरोसा इतना बड़ा हैछोड़ने का संकल्प इतना बड़ा हैछोड़ने की श्रद्धा इतनी बड़ी है कि अगर इतनी बड़ी श्रद्धा के लिए भी परमात्मा से कोई प्रत्युत्तर नहीं हैतो फिर परमात्मा नहीं हो सकता है। इतनी बड़ी श्रद्धा के लिए--कि कोई कर्म करता है और फल की बात ही नहीं करताकर्म करता है और सो जाता है और फल का स्वप्न भी नहीं देखता--इतनी बड़ी श्रद्धा से भरे हुए चित्त को भी अगर फल न मिलता होतो फिर परमात्मा के होने का कोई कारण नहीं है। इतनी श्रद्धा से भरे चित्त के चारों ओर से समस्त शक्तियां दौड़ पड़ती हैं।

और जब आप फलाकांक्षा करते हैंतब आपको पता हैआप अश्रद्धा कर रहे हैं! शायद इसको कभी सोचा न हो कि फलाकांक्षा अश्रद्धागहरी से गहरी अनास्थाऔर गहरी से गहरी नास्तिकता है। जब आप कहते हैंफल भी मिलेतो आप यह कह रहे हैं कि अकेले कर्म से निश्चय नहीं है फल कामुझे फल की आकांक्षा भी करनी पड़ेगी। आप कहते हैंदो और दो चार जोड़ता तो हूंजुड़कर चार हों भी। इसका मतलब यह है कि दो और दो जुड़कर चार होते हैंऐसे नियम की कोई भी श्रद्धा नहीं है। हों भीन भी हों!

जितना अश्रद्धालु चित्त हैउतना फलातुर होता है। जितना श्रद्धा से परिपूर्ण चित्त हैउतना फल को फेंक देता है--जाने समष्टिजाने जगतजाने विश्व की चेतना। मेरा काम पूरा हुआअब शेष काम उसका है।

फल की आकांक्षा वही छोड़ सकता हैजो इतना स्वयं परस्वयं के कर्म पर श्रद्धा से भरा है। और स्वभावतः जो इतनी श्रद्धा से भरा हैउसका कर्म पूर्ण हो जाता हैटोटल हो जाता है--टोटल एक्ट। और जब कर्म पूर्ण होता हैतो फल सुनिश्चित है। लेकिन जब चित्त बंटा होता है फल के लिए और कर्म के लिएतब जिस मात्रा में फल की आकांक्षा ज्यादा हैकर्म का फल उतना ही अनिश्चित है।

कर्मयोगी के लिए कर्म ही अधिकार है। फल! फल परमात्मा का प्रसाद है।
(भगवान कृष्‍ण के अमृत वचनों पर ओशो के अमर प्रवचन)
हरिओम सिगंल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुछ फर्ज थे मेरे, जिन्हें यूं निभाता रहा।  खुद को भुलाकर, हर दर्द छुपाता रहा।। आंसुओं की बूंदें, दिल में कहीं दबी रहीं।  दुनियां के सामने, व...