मंगलवार, 14 मई 2024

 श्रीम‌द्भागवत-माहात्म्य

 (स्वयं श्रीभगवान्‌ के श्रीमुख से ब्रह्माजी के प्रति कथित)

श्रीमद्भागवतं नाम पुराणं लोकविश्रुतम् ।

शृणुयाच्छ्रद्धया युक्तो मम सन्तोषकारणम् ।।१।।

लोकविख्यात श्रीमद्भागवत नामक पुराण का प्रतिदिन श्रद्धायुक्त होकर श्रवण करना चाहिये। यही मेरे संतोष का कारण है।

नित्यं भागवतं यस्तु पुराणं पठते नरः ।

प्रत्यक्षरं भवेत्तस्य कपिलादानजं फलम् ।।२।।

जो मनुष्य प्रतिदिन भागवतपुराण का पाठ करता है, उसे एक-एक अक्षर के उच्चारण के साथ कपिला गौ दान देने का पुण्य होता है।

श्लोकार्थं श्लोकपादं वा नित्यं भागवतोद्भवम् ।

पठते शृणुयाद् यस्तु गोसहस्रफलं लभेत् ।।३।।

जो प्रतिदिन भागवत के आधे श्लोक या चौथाई श्लोक का पाठ अथवा श्रवण करता है, उसे एक हजार गोदान का फल मिलता है।

यः पठेत् प्रयतो नित्यं श्लोकं भागवतं सुत ।

अष्टादशपुराणानां फलमाप्नोति मानवः ।।४।।

पुत्र! जो प्रतिदिन पवित्रचित्त होकर भागवत के एक श्लोक का पाठ करता है, वह मनुष्य अठारह पुराणों के पाठ का फल पा लेता है।

नित्यं मम कथा यत्र तत्र तिष्ठन्ति वैष्णवाः ।

कलिबाह्या नरास्ते वै येऽर्चयन्ति सदा मम ।।५।।

जहाँ नित्य मेरी कथा होती है, वहाँ विष्णुपार्षद प्रह्लाद आदि विद्यमान रहते हैं। जो मनुष्य सदा मेरे भागवतशास्त्र की पूजा करते हैं, वे कलि के अधिकार से अलग हैं, उनपर कलि का वश नहीं चलता ।

वैष्णवानां तु शास्त्राणि येऽर्चयन्ति गृहे नराः ।

सर्वपापविनिर्मुक्ता भवन्ति सुरवन्दिताः ।।६।।

जो मानव अपने घरमें वैष्णवशास्त्रों की पूजा करते हैं, वे सब पापों से मुक्त होकर देवताओं द्वारा वन्दित होते हैं।

येऽर्चयन्ति गृहे नित्यं शास्त्रं भागवतं कलौ । 

आस्फोटयन्ति वल्गन्ति तेषां प्रीतो भवाम्यहम् ।।७।।

जो लोग कलियुगमें अपने घर के भीतर प्रतिदिन भागवतशास्त्र की पूजा करते हैं, वे [कलिसे निडर होकर] ताल ठोंकते और उछलते-कूदते हैं, मैं उनपर बहुत प्रसन्न रहता हूँ।

यावद्दिनानि हे पुत्र शास्त्रं भागवतं गृहे ।

तावत् पिबन्ति पितरः क्षीरं सर्पिर्मधूदकम् ।।८।। 

पुत्र ! मनुष्य जितने दिनों तक अपने घर में भागवतशास्त्र रखता है, उतने समय तक उस के पितर दूध, घी, मधु और मीठा जल पीते हैं।

यच्छन्ति वैष्णवे भक्त्या शास्त्रं भागवतं हि ये।

कल्पकोटिसहस्राणि मम लोके वसन्ति ते ।।९।।

जो लोग विष्णुभक्त पुरुषको भक्तिपूर्वक भागवतशास्त्र समर्पण करते हैं, वे हजारों करोड़ कल्पोंतक (अनन्तकालतक) मेरे वैकुण्ठधाम में वास करते हैं।

येऽर्चयन्ति सदा गेहे शास्त्रं भागवतं नराः ।

प्रीणितास्तैश्च विबुधा यावदाभूतसंप्लवम् ।।१०।।

जो लोग सदा अपने घर में भागवतशास्त्र का पूजन करते हैं, वे मानो एक कल्पतक के लिये सम्पूर्ण देवताओं को तृप्त कर देते हैं।

श्लोकार्थं श्लोकपादं वा वरं भागवतं गृहे । 

शतशोऽथ सहखैश्च किमन्यैः शास्त्रसंग्रहैः ।।११।।

यदि अपने घर पर भागवत का आधा श्लोक या चौथाई श्लोक भी रहे, तो यह बहुत उत्तम बात है, उसे छोड़कर सैकड़ों और हजारों तरह के अन्य ग्रन्थों के संग्रह से भी क्या लाभ है?

न यस्य तिष्ठते शास्त्रं गृहे भागवतं कलौ ।

न तस्य पुनरावृत्तिर्याम्यपाशात् कदाचन ।।१२।।

कलियुग में जिस मनुष्य के घरमें भागवतशास्त्र मौजूद नहीं है, उसको यमराजके पाश से कभी छुटकारा नहीं मिलता ।

कथं स वैष्णवो ज्ञेयः शास्त्रं भागवतं कलौ ।

गृहे न तिष्ठते यस्य श्वपचादधिको हि सः ।।१३।।

इस कलियुग में जिस के घर भागवतशास्त्र मौजूद नहीं है, उसे कैसे वैष्णव समझा जाय? वह तो चाण्डाल से भी बढ़कर नीच है!

सर्वस्वेनापि लोकेश कर्तव्यः शास्त्रसंग्रहः ।

 वैष्णवस्तु सदा भक्त्या तुष्ट्यर्थं मम पुत्रक ।।१४।। 

लोकेश ब्रह्मा ! पुत्र ! मनुष्यको सदा मुझे भक्ति-पूर्वक संतुष्ट करनेके लिये अपना सर्वस्व देकर भी वैष्णवशास्त्रों का संग्रह करना चाहिये ।

यत्र यत्र भवेत् पुण्यं शास्त्रं भागवतं कलौ ।

तत्र तत्र सदैवाहं भवामि त्रिदशैः सह ।।१५।।

कलियुग में जहाँ-जहाँ पवित्र भागवतशास्त्र रहता है, वहाँ-वहाँ सदा ही मैं देवताओं के साथ उपस्थित रहता हूँ।

तत्र सर्वाणि तीर्थानि नदीनदसरांसि च ।

यज्ञाः सप्तपुरी नित्यं पुण्याः सर्वे शिलोच्चयाः ।।१६।।

यही नहीं-वहाँ नदी, नद और सरोवररूप में प्रसिद्ध सभी तीर्थ वास करते हैं; सम्पूर्ण यज्ञ, सात पुरियाँ और सभी पावन पर्वत वहाँ नित्य निवास करते हैं।

श्रोतव्यं मम शास्त्रं हि यशोधर्मजयार्थिना ।

पापक्षयार्थं लोकेश मोक्षार्थं धर्मबुद्धिना ।।१७।।

लोकेश ! यश, धर्म और विजय के लिये तथा पापक्षय एवं मोक्ष की प्राप्ति के लिये धर्मात्मा मनुष्य को सदा ही मेरे भागवतशास्त्र का श्रवण करना चाहिये ।

श्रीम‌द्भागवतं पुण्यमायुरारोग्यपुष्टिदम् ।

पठनाच्छ्रवणाद् वापि सर्वपापैः प्रमुच्यते ।।१८।।

यह पावन पुराण श्रीमद्भागवत आयु, आरोग्य और पुष्टिको देनेवाला है; इसका पाठ अथवा श्रवण करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है।

न शृण्वन्ति न हृष्यन्ति श्रीमद्भागवतं परम् । 

सत्यं सत्यं हि लोकेश तेषां स्वामी सदा यमः ।।१९।।

लोकेश! जो इस परम उत्तम भागवतको न तो सुनते हैं हैं और न सुनकर प्रसन्न ही होते उनके स्वामी सदा यमराज ही हैं- वे सदा यमराजके ही वशमें रहते हैं- यह मैं सत्य सत्य कह रहा हूँ।

न गच्छति यदा मर्त्यः श्रोतुं भागवतं सुत । 

एकादश्यां विशेषेण नास्ति पापरतस्ततः ।।२०।।

पुत्र ! जो मनुष्य सदा ही- विशेषतः एकादशी को भागवत सुनने नहीं जाता, उससे बढ़कर पापी कोई नहीं है।

श्लोकं भागवतं चापि श्लोकार्थं पादमेव वा ।

लिखितं तिष्ठते यस्य गृहे तस्य वसाम्यहम् ।।२१।।

जिसके घरमें एक श्लोक, आधा श्लोक अथवा श्लोक का एक ही चरण लिखा रहता है, उसके घर में मैं निवास करता हूँ।

सर्वाश्रमाभिगमनं सर्वतीर्थावगाहनम् ।

न तथा पावनं नृणां श्रीम‌द्भागवतं यथा ।।२२।।

मनुष्यके लिये सम्पूर्ण पुण्य-आश्रमोंकी यात्रा या सम्पूर्ण तीर्थोंमें स्नान करना भी वैसा पवित्रकारक नहीं है, जैसा श्रीम‌द्भागवत है।

यत्र यत्र चतुर्वक्त्र श्रीम‌द्भागवतं भवेत् ।

 गच्छामि तत्र तत्राहं गौर्यथा सुतवत्सला ।।२३।।

चतुर्मुख ! जहाँ-जहाँ भागवतकी कथा होती है, वहाँ-वहाँ मैं उसी प्रकार जाता हूँ, जैसे पुत्रवत्सला गौ अपने बछड़े के पीछे-पीछे जाती है। 

मत्कथावाचकं नित्यं मत्कथाश्रवणे रतम् । 

मत्कथाप्रीतमनसं नाहं त्यक्ष्यामि तं नरम् ।। २४।।

जो मेरी कथा कहता है, जो सदा उसे सुननेमें लगा रहता है तथा जो मेरी कथासे मन- ही-मन प्रसन्न होता है, उस मनुष्यका मैं कभी त्याग नहीं करता । 

श्रीम‌द्भागवतं पुण्यं दृष्ट्वा नोत्तिष्ठते हि यः ।

 सांवत्सरं तस्य पुण्यं विलयं याति पुत्रक ।।२५।। 

पुत्र ! जो परम पुण्यमय श्रीम‌द्भागवतशास्त्र को देखकर अपने आसन से उठकर खड़ा नहीं हो जाता, उसका एक वर्ष का पुण्य नष्ट हो जाता है। 

श्रीमद्भागवतं दृष्ट्वा प्रत्युथानाभिवादनैः । 

सम्मानयेत तं दृष्ट्वा भवेत् प्रीतिर्ममातुला ।।२६।।

जो श्रीमद्भागवतपुराणको देखकर खड़ा होने और प्रणाम करने आदिके द्वारा उसका सम्मान करता है, उस मनुष्यको देखकर मुझे अनुपम आनन्द मिलता है। 

दृष्ट्वा भागवतं दूरात् प्रक्रमेत् सम्मुखं हि यः । 

पदे पदेऽश्वमेधस्य फलं प्राप्नोत्यसंशयम् ।। २७।। 

जो श्रीम‌द्भागवतको दूरसे ही देखकर उसके सम्मुख जाता है, वह एक-एक पगपर अश्वमेध यज्ञके पुण्यको प्राप्त करता है- इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।

 उत्थाय प्रणमेद् यो वै श्रीम‌द्भागवतं नरः । 

धनपुत्रांस्तथा दारान् भक्तिं च प्रददाम्यहम् ।। २८।।

 जो मानव खड़ा होकर श्रीम‌द्भागवतको प्रणाम करता है, उसे मैं धन, स्त्री, पुत्र और अपनी भक्ति प्रदान करता हूँ।

 महाराजोपचारैस्तु श्रीमद्भागवतं सुत । 

शृण्वन्ति ये नरा भक्त्या तेषां वश्यो भवाम्यहम् ।। २९।।

 हे पुत्र ! जो लोग महाराजोचित सामग्रियोंसे युक्त होकर भक्तिपूर्वक श्रीम‌द्भागवतकी कथा सुनते हैं, मैं उनके वशीभूत हो जाता हूँ।

 ममोत्सवेषु सर्वेषु श्रीम‌द्भागवतं परम् ।

 शृण्वन्ति ये नरा भक्त्या मम प्रीत्यै च सुव्रत ।। ३०।।

वस्त्रालङ्करणैः पुष्पैर्धूपदीपोपहारकैः ।

वशीकृतो ह्यहं तैश्च सत्स्त्रिया सत्पतिर्यथा ।।३१ ।।

सुव्रत ! जो लोग मेरे पर्वों से सम्बन्ध रखने वाले सभी उत्सवों में मेरी प्रसन्नता के लिये वस्त्र, आभूषण, पुष्प, धूप और दीप आदि उपहार अर्पण करते हुए परम उत्तम श्रीम‌द्भागवतपुराण का भक्तिपूर्वक श्रवण करते हैं, वे मुझे उसी प्रकार अपने वशमें कर लेते हैं, जैसे पतिव्रता स्त्री अपने साधुस्वभाव वाले पति को वश में कर लेती है।  

(स्कन्दपुराण, विष्णुखण्ड, मार्गशीर्षमाहात्म्य अ० १६)







 चतुःश्लोकी भागवत


अहमेवासमेवाग्रे नान्यद् यत् सदसत् परम् । 

पश्चादहं यदेतच्च योऽवशिष्येत सोऽस्म्यहम् ।।१।। 

ऋतेऽर्थं यत् प्रतीयेत न प्रतीयेत चात्मनि । 

तद्विद्यादात्मनो मायां यथाऽऽभासो यथा तमः ।।२।। 

यथा महान्ति भूतानि भूतेषूच्चावचेष्वनु ।

प्रविष्टान्यप्रविष्टानि तथा तेषु न तेष्वहम् ।।३।। 

एतावदेव जिज्ञास्यंतत्त्व जिज्ञासुनाऽऽत्मनः । 

अन्वयव्यतिरेकाभ्यां यत् स्यात् सर्वत्र सर्वदा ।।४।।


सृष्टि के पूर्व केवल मैं ही मैं था। मेरे अतिरिक्त न स्थूल था न सूक्ष्म और न तो दोनों का कारण अज्ञान। जहाँ यह सृष्टि नहीं है, वहाँ मैं ही मैं हूँ और इस सृष्टि के रूप में जो कुछ प्रतीत हो रहा है, वह भी मैं हूँ; और जो कुछ बच रहेगा, वह भी मैं ही हूँ । वास्तव में न होने पर भी जो कुछ अनिर्वचनीय वस्तु मेरे अतिरिक्त मुझ परमात्मा में दो चन्द्रमाओं की तरह मिथ्या ही प्रतीत हो रही है, अथवा विद्यमान होनेपर भी आकाश-मण्डल के नक्षत्रों में राहु की भाँति जो मेरी प्रतीति नहीं होती, इसे मेरी माया समझनी चाहिये । जैसे प्राणियों के पंचभूत रचित छोटे-बड़े शरीरों में आकाशादि पंचमहाभूत उन शरीरों के कार्यरूप से निर्मित होने के कारण प्रवेश करते भी हैं और पहले से ही उन स्थानों और रूपों में कारणरूप से विद्यमान रहने के कारण प्रवेश नहीं भी करते, वैसे ही उन प्राणियों के शरीर की दृष्टि से मैं उनमें आत्मा के रूप से प्रवेश किये हुए हूँ और आत्मदृ‌ष्टि से अपने अतिरिक्त और कोई वस्तु न होने के कारण उनमें प्रविष्ट नहीं भी हूँ । यह ब्रह्म नहीं, यह ब्रह्म नहीं इस प्रकार निषेध की पद्धति से और यह ब्रह्म है, यह ब्रह्म है- इस अन्वय की पद्धति से यही सिद्ध होता है कि सर्वातीत एवं सर्वस्वरूप भगवान् ही सर्वदा और सर्वत्र स्थित हैं, वे ही वास्तविक तत्त्व हैं। जो आत्मा अथवा परमात्मा का तत्त्व जानना चाहते हैं, उन्हें केवल इतना ही जानने की आवश्यकता है ।


 STEP 1 Key Ingredients Narikela (Cocos Nuciferal 1%. Anual Magnifera indicant Nucifera) 0.5%. Almond Oil (Prunus Amygdalus) 15. Banaya (Cassia Angustifotias 77%. Rice water extract (Oryza Sativa) 15. Base Material EDTA, Stearic Acid, Polysorbate 20. Phenoxyethand. Fragrance DM Water as


STEP 2: Key Ingredients Ghritkumari (Aloe Barbadensis) 4%, Banaya (Cassia Angustifo Rice extract (Oryza Sativa) 1%. AksodalJuglans Regia) 1% Base Material Edta, Glycerin, Polyethylene Glyst SL.S. Coco Betain. Phenoxyethanol, Honey, Fragrance, Dm Water g.s


STEP 3: Key Ingredients: Rice water extract (Oryza Sativa) 1%. Ghritkumari (Aloe Barbadensis) 1% Sese Material: EDTA, Glycerin, Polyethylene Glycol, Carbomer, DM DM. Rice Protein, Fragrance Of Water g.s


STEP 4: Key Ingredients: Ghrit Kumari (Aloe Barbadensis) 1%, Sanaya (Cassia Angustifolia) 1%, Rice water extract (Oryza Sativa) 1% Base Material: EDTA, Glycerin, Polyethylene Glycol, E Wax, Stearic Acid, LLP Shee Butter, IPM, Phenoxyethanol, Tocopherol, Bentonite, Polysorbate 20, Fragrance, DM Water qs


STEP 5: Key Ingredients: Ghrit Kumari (Aloe Barbadensis) 3%, Sanaya (Cassia Angustifolia) 1%. Rice wanar extract (Oryza Sativa) 1%. Base Material: Polyethylene Glycol, Glycerin, Polysorbate 20, D-panthenol EDTA Phenoxyethanol, Fragrance, DM Water q.s


STEP 6: Key Ingredients Sanaya (Cassia Angustifolia) 1%, Rice water extract (Oryza Sativa) 1%. Base Material: Polyethylene Glycol, Glycerin, Polysorbate 20, D-panthenol, EDTA, Phenoxyethanol, Fragrance OM Water q.s


AN AYURVEDIC PROPRIETARY MEDICINE

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

 एक व्यक्ति बहुत परेशान था। उसके दोस्त ने उसे सलाह दी कि कृष्ण भगवान की पूजा शुरू कर दो। उसने एक कृष्ण भगवान की मूर्ति घर लाकर उसकी पूजा करना शुरू कर दी। कई साल बीत गए लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ। 

एक दूसरे मित्र ने कहा कि तू काली माँ की पूजा कर, जरूर तुम्हारे दुख दूर होंगे। अगले ही दिन वो एक काली माँ की मूर्ति घर ले आया। कृष्ण भगवान की मूर्ति मंदिर के ऊपर बने एक टांड पर रख दी और काली माँ की मूर्ति मंदिर में रखकर पूजा शुरू कर दी।

फिर उसके दिमाग में ख्याल आया कि जो अगरबत्ती, धूपबत्ती काली जी को जलाऊँगा, उसे तो श्रीकृष्णजी भी सूँघ लेंगे। ऐसा करता हूँ कि श्रीकृष्ण के मुँह पर कपड़ा बाँध देता हूँ। जैसे ही वो ऊपर चढ़कर श्रीकृष्ण के मुँह पर कपड़ा बाँधने लगा कृष्ण भगवान ने उसका हाथ पकड़ लिया। वो हैरान रह गया और भगवान से पूछा, "इतने वर्षों से पूजाकर रहा था तब नहीं आए ! अब कैसे प्रकट हो गए ?  भगवान श्रीकृष्ण ने समझाते हुए कहा, "आज तक तू एक मूर्ति समझकर मेरी पूजा करता था। किन्तु आज तुम्हें एहसास हुआ कि "कृष्ण साँस ले रहा हैं, बस मैं आ गया।



गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

How the Placebo Effect Proves That God Exists

 How the Placebo Effect Proves That God Exists

We can't find God, because, paradoxically, we are already the God that we are seeking.

 Recently I published a post on the physiological and psychological effects of prayer and meditation. The piece summarized some of the latest scientific research on how spiritual practices help to lessen stress levels and improve our health. So I was surprised when many of the comments on the article focused less on the substance of these findings than on the reputed sins of religion.

 Some mocked the act of prayer as "childish behavior," "a primitive superstition" and "sending telepathic thought messages to an invisible being in the sky." Several people suggested that the effects of prayer were imaginary, or the results of what they called "the placebo effect." Others pointed out that any relaxation technique where one sits quietly and lets go of the stress of the day can lead to the improvements cited in the studies.

  I don't disagree. The research which correlates spiritual practices with health benefits does not ascribe these benefits to the intervention of a supernatural being. It does not prove that the God who people are praying to actually exists. It merely establishes that those who pray and meditate tend to be statistically healthier than those who don't-- end of story. And as for the placebo effect, you will get no argument from me there either. It is when people say "just a placebo effect" that my hackles rise.

 The placebo effect is arguably the most underrated discovery of modern medicine. Replace "just the placebo effect" with "the amazing placebo effect," "the mind boggling placebo effect." To my way of thinking, the very existence of this mysterious effect proves that God exists. That's right, you can find evidence for the foundational truths taught by religion in virtually every double blind medical research study!

 OK, I know that some of you are scratching your heads thinking that I have perhaps been smoking some illegal substances lately. But hold your horses-- I admit that the God I am talking about might not be the one that many religious folks ascribe to. Alright, it might not be the God that you believe in either-- or disbelieve in. But I think that I can make a credible case for the existence of this God.

 So here's my argument. But before I get into the question of who or what God is, let's begin with a few words about what-- in my view-- God is not. This is the easy part. God is not some grey bearded white guy sitting on a throne in the sky. God is not the reclusive author of just one immemorial bestseller, the Hebrew Bible, now retired from writing. He is not the ghostly father of just one son, Jesus. He is neither a male nor a female, a person nor a nonperson, physical nor nonphysical, old nor young... the list goes on.

 I can hear some of you thinking-- wait a second, now it sounds like you are saying that God does not exist. Well no, my point is just the opposite, that the reality pointed to by the word "God" is so vast and all encompassing that we cannot limit it in the usual ways. We can't point to one thing and say "this is God," and to another and say "this is not God."

 Remember the part of the Ten Commandments where the Lord commands the Israelites to "make no images"? That is precisely the place where most people -- including religious believers -- go wrong. We make an image in our minds of what God is, and then we proceed to either argue for it or against it.

 But this is idolatry. Anyone who clings to a fixed position on the nature of the sacred is an idolator, because Spirit, according to mystics in all traditions, has no form. Or to put it more precisely, spirit is the ground of all forms, it is the source and foundation for all that exists.

 This may sound hopelessly abstract and philosophical. But it is actually very concrete. We are talking about the most immediate and intimate reality of all. Allah in the Holy Koran proclaims, "I am closer to you than your own jugular vein."

 What a strange thing for God to say! When we try to imagine Divinity, we generally picture an aloof and distant, somewhat tyrannical power external to ourselves which is dictating our fate. But here one of the world's foundational scriptures is suggesting that the truth is the reverse. If God is hard to find, it is not because the Divine is too far away, too lofty, too remote from our "fallen" human nature, it is because it is too close, too intimate, the very ground of our own essential selves.

 It is like the eye attempting to see itself. However hard it tries, it cannot do this. We can't find God, because, paradoxically, we are already the God that we are seeking.

 I know this sounds odd, even blasphemous. But I am not saying that you and I in our egocentric and separate selves are God. It is rather the other way around -- when we drop the elaborate pretense and disguise of being these limited and conditioned entities, we discover that we are not separate or apart from anything. We are part and parcel of all that exists.

 Granted, this is hard to grasp until we actually experience it. Yet all of us get glimpses at moments of the existence of a higher, more loving and expansive potential within ourselves. When mystics speak about being "one with God," they are not making an egotistical statement. It flows from their experience that the ego is but a thin veneer painted over their real selves. And the real self cannot be defined in any way. What we are (to quote Winston Churchill out of context) is "a riddle, wrapped in a mystery, inside an enigma."

 Which brings us back to the placebo effect. It is mysterious, right? We don't know how it happens. A person was sick and they take a sugar pill and next thing you know -- voila -- they are healthy. To call this "the placebo effect" is to dress up our ignorance in words. What has actually happened is nothing short of a miracle. Science has got no explanation for it-- something immaterial (a thought?) has impacted something material (our body) in a way which utterly defies logic.

And that is what prayer is all about. Prayer is based upon the conviction that the immaterial is more powerful than matter itself. Whether we call this immaterial force "God," "the ground of our being," "Spirit," or "higher consciousness" doesn't matter. The point is-- there is an uncanny power (which all of us without exception have got access to) which performs miracles. The sick can be cured, the broken can feel whole again.

And the greatest miracle of all is that this power can connect us to a place within ourselves of boundless love, peace and well being. Do we need any other proof for the existence of God?

 Placebos (inert substances or procedures) can positively influence a person’s psychological and physical well-being, which is accompanied by specific changes in brain activity. There are many different types of placebos with different effects on health-related variables. This study investigated placebo effects in the context of religious beliefs and practices. The participants received an inert substance (tap water) along with the verbal suggestion that the water would come from the sanctuary in Lourdes (a major Catholic pilgrimage site with reports of miracle cures). We investigated changes in resting-state functional connectivity (rsFC) in three brain networks (default-mode, salience, cognitive control) associated with the drinking of the placebo water.

शनिवार, 23 मार्च 2024

 यदि पुरुष स्त्री को अपनी बाहों में लेना चाहता है तो उसका तात्पर्य केवल वासना मात्र ही नहीं हो सकता है कई दफा इसका अर्थ होता है वह स्त्री को उसकी आत्मा तक स्पर्श करना चाहता है उस स्त्री के मन को टटोलना चाहता है जो अथाह प्रेम को अपने मन में कहीं दबा लेती है वह अपने सीने से लगाकर स्त्री की आंखों के आँसुओ को प्रेम से सोख लेना चाहता है उस स्त्री के सूखे वीरान पड़े जीवन को प्रेम की बारिशों में भिगो देना चाहता है यह वासना नही है उस पुरुष का अथाह समर्पण है उस स्त्री के लिए जिसे वह हृदय से प्रेम करता है.



गुरुवार, 4 जनवरी 2024

 नेटवर्क मार्केटिंग भारत में हमेशा से बड़ा ही विवादित रहा है।

अगर आप थोड़ा रिसर्च करेंगे  तो पाएंगे कि अमेरिका, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया, रूस जैसे देशों में 20 से 30% लोग नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े हैं, लेकिन भारत में ये आंकड़ा 3% के आसपास है। 

नेटवर्क मार्केटिंग में न आने की कई वजह हैं।

लोगों की नौकरी पे निर्भरता वाली सोच। लोग रिस्क लेने से कतराते हैं। बिज़नेस कोई भी हो, रिस्क तो थोड़ा या ज़्यादा होगा ही। मेहनत भी शुरुआत में नौकरी से ज़्यादा होगी।

शिक्षा की कमी। भारत में शिक्षितों की कमी तो है लेकिन कई पढ़े लिखे लोगों में भी व्यवहारिक ज्ञान की कमी है। इसलिए धूर्त लोग उनको आसानी से ठग लेते हैं। फिर वो अपनी ठगी के किस्से लोगों को सुनाते है और लोग पूरी नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री को ठग मान लेते हैं बिना सोचे समझे।

कड़े कानूनों की कमी। विदेशों में कानून की कड़ाई इतनी है कि या तो फर्जी फ्रॉड कंपनी खुलती नहीं हैं या फिर ठगी करके भाग नहीं पाती, पकड़ी जाती है और लोगों के पैसे वापस करने पड़ते हैं। यहाँ तो एक्शन छोड़ो FIR तक करवाना मुश्किल काम है। इसलिए थोक के भाव मे फ्रॉड नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी आती है और लाखों लोग ठगे जाते हैं। तो इस इंडस्ट्री को बदनाम तो होना ही है।


नेटवर्क मार्केटिंग के लीडर्स की कमज़ोरी। कहते हैं अपराध गलत लोगों की हिम्मत से नहीं, सही लोगों की चुप्पी से बढ़ता है। नेटवर्क मार्केटिंग में बहुत सारे अच्छे और ईमानदार लीडर्स भी हैं लेकिन उनमें से ज़्यादातर डरपोक हैं। आम आदमी को पता चले न चले, एक नेटवर्कर को तो पता चलता है कि कौन फ्रॉड कंपनी है कौन सही लेकिन वो भी फ्रॉड कंपनी के खिलाफ नही बोलते। उनको एक्सपोज़ नहीं करते। डर क्या की कहीं मेरी वाल पे आके ट्रोल न करे, कल को इसे अच्छी कंपनी में जुड़ना हुआ तो मेरे पास नहीं आएगा। रहो चुप। नुकसान तो आपका ही होना है।

इसमें भी एक पॉजिटिव बात है कि भारत मे ये एकमात्र इंडस्ट्री है जिसमे असिमित सम्भावनाएँ बची हुई हैं।

नेटवर्क मार्केटिंग दुनिया का सबसे खूबसूरत व्यवसाय है।

इसमें कोई कालाधन नहीं है।

कोई खाली जेब आकर भी लगातार मेहनत और ईमानदारी से मिलियनेयर बन सकता है।

इस इंडस्ट्री में पूरी दुनिया मे दुनिया की सारी इंडस्ट्री से ज़्यादा लोग जुड़े हैं।

इस इंडस्ट्री ने सबसे ज़्यादा मिलियनेयर बनाये हैं।

ये एकमात्र इंडस्ट्री है जो इंसान को हमेशा पॉजिटिव सोचना सिखाती है। उम्मीद देती है। सपने देखना और उनको पूरा करना सिखाती है। सपने तोड़ती नही है। ये इंडस्ट्री जोड़ना सिखाती है, तोड़ना नहीं।

इसमें जात पात, धर्म, शिक्षा, रंग रूप, भाषा, देश, क्षेत्र, लिंग, उम्र के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होता। सिर्फ आपके काम से आपकी पहचान होती है।

ये एकमात्र इंडस्ट्री है जिसमें आप दूसरों को कमाना सिखाकर ही कमा सकते हैं। अकेले कोई सफल नहीं होता।

लेकिन लोग फैल भी होते हैं। कौन फैल होता है???

नेटवर्क मार्केटिंग। नाम से ज़ाहिर है कि नेटवर्क भी बनाना है और मार्केटिंग भी करनी है। तो जाहिर है आपको दोनों सीखना भी पड़ेगा। अब अगर आप आये इस इंडस्ट्री में और यही दो काम नहीं कर पाए तो कैसे सफल हो सकते हैं।

कोई क्रिकेट को कैरियर बनाये और ना वो बैटिंग करना सीखें ना बॉलिंग तो कैसे कैरियर बनेगा।

क्रिकेट में तो चलो खुद सीखकर जाना पड़ता है। यहाँ तो आपको इंडस्ट्री फ्री में सिखाती है। बार बार सिखाती है। तबतक मौका देती है जबतक आप सफल ना हो जाओ। आप ही बीच मे हिम्मत हार जाओ तो क्या कह सकते हैं।

बार बार फैल होने पर तो घरवाले भी ताना मारने लगते हैं। यहां आपको फिर भी हिम्मत और सपोर्ट ही मिलता है।

सुनी सुनाई बातों पर ना जाये। समझें, विवेचना करें, सभी डाउट क्लियर करें और फिर शुरू करें। पहाड़ चढ़ने की शुरुआत भी एक छोटे पहले कदम से ही होती है।

“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...