बुधवार, 25 मई 2022

संसार एक भ्रम है

अगर आपके  सभी सगे संबंधियों ने आपका साथ छोड़ दिया है तो इसका अर्थ है शनिदेव आपको संसार की कड़वी सत्यता से साक्षात्कार करवा रहे है। यह भाग्यशाली व्यक्ति के साथ होता है वो जान जाता है सत्य क्या है। ऐसे में श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन करें। ईश्वर आपको मुक्ति मार्ग की ओर अग्रसर कर रहे है।यहाँ सभी संबंध नश्वर है सिवा उस परमपिता के कोई संबंध सच्चा नही ।सब नाते झूठे है।

आपके साथ भी ऐसा होने लगे तो आप समझ जाएं कि अब आप ईश्वर के करीब जाने वाले वाले है। आप आत्मज्ञान की ओर अग्रसर होने वाले हैं।


विचलित न हों। संसार एक भ्रम है, माया है और यहाँ कोई किसी के साथ नही सबको जाना ही है कोई पहले जाता है कोई बाद में। किंतु जब कोई आपको इस नश्वर देह में रहते हुए साथ छोड़ रहा है तो आप जान लें कि अब ईश्वर आपसे प्रेम करने लगे है, स्वार्थ के इस संसार में आप उन सब बँधनों से मुक्त हो रहे है जिनसे आपके कर्म बँधन बँधे थे। आप उनके ऋणों से अब उऋण होने के मार्ग पर अग्रसर हो रहे है। आप मुक्ति के मार्ग पर चलने वाले है। अब आप परमपिता के साथ बँधने वाले है वो बँधन जो सच्चा है, वो बँधन जो अनश्वर है, वो बँधन जो अनंत है। ईश्वर को इसके लिये कोटि कोटि धन्यवाद दे। स्वयं को श्री चरणों में समर्पित कर दें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कुछ फर्ज थे मेरे, जिन्हें यूं निभाता रहा।  खुद को भुलाकर, हर दर्द छुपाता रहा।। आंसुओं की बूंदें, दिल में कहीं दबी रहीं।  दुनियां के सामने, व...