शनिवार, 21 जून 2025

 पहली बार राम की गंभीरता उदासी में परिवर्तित हुई। प्रातः पिता के सम्मुख जाने के समय से अब तक मे पहली बार उन्होंने स्वयं को ढीला छोड़ा। पिता की बात और थी- वे चिंतित थे, वृद्ध थे और कैकेयी के मोह में बंधे थे। माता कौसल्या, सुमित्रा और कैकेयी की बात भिन्न थी; उन सबके अपने मोह और अपनी सीमाएं थीं। पर सीता के सम्मुख वे अपनी चिताएं, द्वंद्व और आशंकाएं प्रकट कर सकते है। अपनी पत्नी के सम्मुख मन नही खोल सके, तो फिर कहीं भी नही खोल सकेंगे...

"अभिषेक नही होगा। चौदह वर्षों के दंडक-वास का आदेश हुआ है।" राम बोले, "नही जानता प्रसन्न होने की बात है अथवा उदास होने की। जाना तो था ही पर निर्वासन.."

सीता ने राम को निहारा। नही यह परिहाम नही है। उनकी मुद्रा, उनकी वाणी, उनके हाव-भाव बता रहे है, यह नाटक नही है- अभिनय नही है। यह यथार्थ है। तभी तो प्रातः सुमत्र इतने उदास थे...

सीता की मुद्रा के साथ-साथ उनको वाणी भी गंभीर हो गयी, "आप इस आदेश का पालन करेंगे ?"

"और कोई विकल्प नही।"

सीता ने अपना संपूर्ण अस्तित्व, अपनी आंखों में भरकर, राम को पूरी तन्मयता के साथ देखा। एक गहन चिंतन, उस चिंतन से उबरकर, निर्णय तक पहुंचने की स्थितियां उन्होंने चामत्कारिक शीघ्रता से पार कीं; और बोलीं, "विकल्प नहीं है तो आदेश को हंसकर सिर-माथे पर लेना होगा। क्या-क्या तैयारी कर लूं ?"

राम मुग्ध हो उठे। मुग्धा वस्था में परेशानी खो गयी। सीता वास्तविक संगिनी थीं- शब्द के सही अर्थों में। उन्होंने यह नहीं पूछा कि वनवास का आदेश किसने दिया, क्यों दिया, उस आज्ञा को स्वीकार करने की बाध्यता क्या है सीता ने इस निर्णय से उन्हें टालना नहीं चाहा, समझानें का प्रयत्न नहीं, हठ नहीं। एक क्षण के लिए भी शंका नहीं, द्वंद्व नही, संकोच नही जिसकी संगिनी ऐसी हो, उसे किसी और का सहारा क्या करना है ?...

"तुम तैयारी क्यों करोगी, सीते? मैं वन जा रहा हूं, तुम्हें किसी ने राजप्रासाद छोड़ने को नहीं कहा।"

सीता मुसकराई, "मुझे अलग से कहने की आवश्यकता नही है। आदेशों से पति-पत्नी के संबंध बदल नहीं जाते।" सहसा उनका स्वर विस्मय से भर उठा, "कहीं आप अकेले जाने की बात तो नहीं सोच रहे ?"

राम का विषाद घुल गया। सीता के निष्कपट व्यवहार ने उनका आत्मविश्वास पूरी तरह लौटा दिया था। मां के रोने ने उन्हें विह्वल कर दिया था, सीता के व्यवहार से वे फिर स्थिर हो गये थे। लीला पूर्वक हंसकर बोले, "नही। सारा कुटुंब साथ चलेगा । आदेश मुझे मिला है तो मैं ही जाऊंगा।"

राम ने प्रातः से अब तक की घटनाएं विस्तार से सीता को सुनाई।

सीता ध्यान से सुनती रही; किंतु सुन लेने के पश्चात् भी उनका निर्णय नही बदला, "मैं कैसे मान लूं कि पति-पत्नी मे भी आदेश केवल एक व्यक्ति को दिया जा सकता है। किसी कारण से कभी मुझे भी ऐसा ही कोई आदेश मिले, तो क्या आप मुझे अकेली को वन भेजकर स्वयं राजप्रासाद में रह जाएंगे ?"

"तुम्हारी बात भिन्न है। तुम स्त्री हो।..."

सीता ने राम की बात बीच में काट दी, "हमारा समाज यह भेद करता है, पर आप स्त्री-पुरुष के अधिकारों की समानता के समर्थक हैं, राम! आप कैसे कह सकते हैं कि आपका मेरे प्रति जो कर्तव्य है, वही मेरा आपके प्रति नही है ?"

"ठीक है। तुम्हारी इच्छा के विरुद्ध तुम्हें अयोध्या में छोड़कर नही जाऊंगा; पर कुछ बाते विचारणीय है। मां को बड़ी दुखी मनःस्थिति में छोड़कर जा रहा हू। पति-पत्नी एकरूप हैं। इसीलिए एक ही समय में दो कार्य करने के लिए विभक्त हो जाते हैं। मेरी अनुपस्थिति मे, मेरे स्थान पर, मेरी मां की देख-भाल करो।" 

"बहुत बढ़िया ।"

 सीता के अधरों पर एक तीखी मुसकान थी, "विवाह के पश्चात् के इन चार वर्षों मे, कुल-वृद्धाओं और सारी प्रजा द्वारा लगाए गये बंध्या होने के आरोप को इसलिए झेलती रही हूं कि आप कर्तव्य की पुकार पर वन जाएं तो मैं सोलहों श्रृंगार किए, मणि-माणिक्य के आभूषण पहने, सेवक-सेविकाओं तथा परिजनो से घिरी, माता कौसल्या की सेवा का नाटक करने के लिए, पीछे रह जाऊं। आप दिन-दिनभर बाहर जनता के कार्यों में व्यस्त रहे और पीछे मैं अकेली यह सोच-सोचकर तृप्त होती रही कि मेरे पति आत्मकेंद्रित, स्वार्थी मनुष्य नही हैं। उनमें पर-दुःख-कातरता है। मैं अपने भीतर दमित ऊर्जा को सड़ते देखती रही और आपसे कहती रही कि मुझे अधिक कार्य मिले, जिससे मेरा अस्तित्व भी सार्थक हो सके । आपने सदा यही कहा कि अभी अवसर नही आया। और आज, जब अवसर आया है कि मैं आपके साथ दंडक वन जाऊं; पीड़ित तथा त्रस्त जन-सामान्य के सीधे संपर्क में आऊं; उनके लिए कुछ कर अपने अस्तित्व को उपयोगी बनाऊं, तो आपकी मातृ-भक्ति, सास की सेवा के झूठे बहाने की आड़ में मुझे सड़ने-गलने के लिए यहां छोड़ जाना चाहती है। इससे तो कही अच्छा होता, मैं माता कौसल्या की बात मान, उनकी गोद मे पौत्र डाल, उनके मन को संतोष देती।"

"सीते !" राम ने अनुराग भरी दृष्टि से सीता को निहारा, "मुझे गलत मत समझो । अयोध्या मे नागरिक सुविधाओ और सुरक्षा के वातावरण के मध्य रहकर जन-कल्याण का कार्य करना और बात है; राक्षसों, दस्युओं, हिंस्र पशुओं से भरे उस बीहड़ वन मे समय बिताना और बात । क्या तुम्हारे लिए वनवास सुविधा-जनक होगा ?"

सीता के चेहरे का तेज उभरा। सुहाग भरी वाणी मे तमककर बोली, "सुविधाओं और सुरक्षाओं की बात मुझसे मत कीजिए। सुविधा की बात सोचने-वाला व्यक्ति कभी स्वार्थ से उबर सका है? आज तक यही समझा है आपने मुझे । राजप्रासाद का लालच मुझे न दे। जहां आप जाएंगे, मैं भी जाऊंगी।"

"मेरी बात नही मनोगी ?"

"यह बात नही मानूंगी ।"

"लोग क्या कहेगे ।"

"उन्हें बुद्धि होगी, तो कहेंगे कि सीता पति से प्रेम करती है।"

"नही, प्रिये !" राम फिर गंभीर हो गये, "मैं तुम्हारी क्षमताओं को जानता हूं, इसीलिए चाहता हूं कि तुम यही रहो। तुम यहां रहोगी, तो मुझे वन में मां की चिन्ता नही सताएगी। और" राम ने रुककर मीता को देखा, "प्रेम अथवा आदर्श की भावुकता मे यथार्थ को अनदेखा मत करो। वन में राजप्रासाद नही होते, सेना नही होती, प्रहरी नहीं होते। पेट की अंतड़ियां भूख से बिलबिलाकर टूट रही हों, तो खाने को अन्न नही मिलता; सर्दी-गर्मी में उपयुक्त कपड़े नहीं मिलते ।"

सीता का स्वर अत्यन्त विक्षोभ पूर्ण हो उठा, "तो आप यही समझते हैं कि सुख-सुविधापूर्ण जीवन के लिए मैं आपके साथ हूं! 

शुक्रवार, 20 जून 2025

 "मैं वह धरती हूं, राम ! जिसकी छाती करुणा से फटती है तो शीतल जल उमड़ता है; घृणा से फटती है तो लावा उगलती है। दोनों मिल जाते हैं तो भूचाल आ जाता है ! आज मेरी स्थिति भूडोल की है, राम !" आवेश से कैकेयी का चेहरा लाल हो गया, "मैं इस घर में अपने अनुराग का अनुसरण करती हुई नही आयी थी। मैं पराजित राजा की ओर से विजयी सम्राट् को संधि के लिए दी गयी एक भेंट थी। सम्राट् और मेरे वय का भेद आज भी स्पष्ट है। मैं इस पुरुष को पति मान पत्नी की मर्यादा निभाती आयी हूं, पर मेरे हृदय से इनके लिए स्नेह का उत्स कभी नही फूटा। ये मेरी मांग का सिंदूर तो हुए, अनुराग का सिदूर कभी नहीं हो पाए। मै इस घर में प्रतिहिंसा की आग में जलती, सम्राट् से संबंधित प्रत्येक वस्तु से घृणा करती हुई आयी थी। तुम जैसे निर्दोष, निष्कलुष और प्यारे बच्चे को अपने महल में घुस आने के अपराध में मैंने अपनी दासी से पिटवाया था..."

"मुझे याद है, मां !"

"वह मैंने तुम्हें नही पिटवाया था, मेरी प्रतिहिंसा ने सम्राट् के पुत्र को पिटवा-कर, सम्राट् को पीड़ित कर, प्रतिशोध लेना चाहा था। तब मैं तुमसे घृणा करती थी, तुम्हारी मां से घृणा करती थी, बहन सुमित्रा से घृणा करती थी। मैं रघुवंशियों से, मानव-वंश की परंपराओं से प्रत्येक वस्तु से घृणा करती थी। जहां तक संभव हुआ, मैंने बड़ा उद्दंड, उच्छृंखल और अमर्यादित व्यवहार किया केवल इसलिए कि इन सब के माध्यम से मैं सम्राट् को पीड़ा पहुंचा सकूं। पर क्रमशः मैंने पहचाना कि मैं तुम्हें या बहन कौसल्या को पीड़ा पहुंचाकर, सम्राट् को पीड़ा नहीं पहुंचा रही हूं- उससे तो मैं सम्राट् को सुख दे रही हूं। तुम लोगों से उनका संबंध भावात्मक नहीं, अभावात्मक था। तुम लोग तो स्वयं मेरे समान पीड़ित थे, अपमानित थे। और फिर तुम्हारे और बहन कौसल्या के गुण मेरे सामने प्रकट हुए । मुझे तुम लोगों से सहानुभूति हुई, जो क्रमशः प्रेम में बदल गयी। क्या मैं झूठ कह रही हूं, राम ?"

"नही, मां !" राम ने स्वीकार किया, "तुमने मुझे भरत का-सा प्यार दिया है।"

"मैंने क्रमशः मानव-बंशी परंपराओं का विरोध भी छोड़ दिया। मैने पहचाना कि अपनी प्रतिहिंसा में मैंने न्याय-अन्याय का विचार छोड़ दिया है। मैं स्वयं राक्षसी बन रही हूं। मैं किसी अन्य को नही, स्वयं अपनी आत्मा को पीड़ा दे रही हूं। शनैः शनैः मैने स्वयं को सहज किया। अपना विरोध छोड़ने के प्रयत्न में, पिता द्वारा लिया गया वचन भुला दिया, शंबर-युद्ध के पश्चात् मिले अपने वरदानों का उपयोग नही किया; और अयोध्या की प्रजा के समान चाहा कि राम ही युवराज हों। तुम ही इस योग्य थे, पुत्र ! तुम ही इस योग्य हो। किंतु मुझे अपनी सद्भावन का पुरस्कार क्या मिला ?"

राम मौन रहे। वे भरी आखों से कैकेयी को देखते रहे ।

"इस राज-प्रासाद मे मुझ पर कभी विश्वास नही किया गया। मुझे सदा चुडैल समझा गया। मेरे भाई को आतंकी माना गया। मेरे मायके की परपराओ को हीन और घृणित कहा गया। मैं सदा यहा अपरिचित होकर रही एक बाह्य वस्तु जिसका यहा के हवा-पानी से कोई मेल नही था। मै बहन कौसल्या या सुमित्रा या अन्य किसी को उसके लिए दोष नही देती। उनसे मेरा सबंध ही ऐसा था. वे मुझ पर विश्वास नही कर सकती थी। मुझे और किसी से शिकायत नही। शिकायत है अपने इस पति से, जो बलपूर्वक मुझसे विवाह कर मुझे यहा लाया। जिसने अयोग्य होते हुए भी मुझसे सद्भावना चाही और प्राप्त की; कितु स्वय मेरे प्रति घोर दुर्बलता का अनुभव करते हुए भी मुझ पर कभी विश्वास नही किया।

 मैं उसके लिए आकर्षण किंतु भय की वस्तु रही। उसने मुझे अपने सिंहासन पर तो स्थान दिया, किंतु हृदय मे नही। मैं उस सारे समय के लिए क्या कहू, राम ! जब-जब सुना कि मेरे पति ने कोई कर्म किया है, कोई निर्णय किया है, किंतु भयभीत होकर मुझसे छिपाया है। झूठ बोला है। उस झूठ को छिपाने के लिए फिर-फिर झूठ बोला है। अपने ऐसे व्यवहार से उसने अपना आत्म-विश्वास खोया हे. स्वयं अपने-आपको और मुझे बार-बार अपमानित किया है। राम ! तुम पुत्र हो मेरे। तुम्हे कैसे बताऊं कि हमारी राते प्यार-मनुहार में कटने के स्थान पर झगड़ों और लानत-मलामत मे बीत जाती थी । बार-बार संकल्प करने के बाद भी झगड़े होते रहे। कलह-क्लेश शांत ही नही हुए। पति पत्नी के इन झगड़ो के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए, उसे एक शांत और स्नेहिल वातावरण देने के लिए, मै भरत को बार-बार उसके ननिहाल भेजती रही..."

कैकेयी का स्वर रुंध गया। उसकी आंखों मे जल और अग्नि एक साथ प्रकट हुई, "और अंत में मैने क्या पाया, राम ! कल रात ढले कुन्जा तुम्हारे युवराजाभिषेक का समाचार लायी। मैने बहुमूल्य मोतियो की माला कुन्जा को पुरस्कार मे दे डाली। किंतु उस मूर्खा, कुटिला दासी ने वह मेरे मुह पर दे मारी। किस आधार पर किया उसने यह दुस्साहस ?'

कैकेयी क्षण-भर रुकी; और पुनः बह निकली, "तुम्हारे पिता के मेरे प्रति अविश्वास के आधार पर। उसने मुझे बताया कि यह गोपनीय निर्णय था। सम्राट् को आशंका थी कि कुछ लोग अभिषेक मे विघ्न डालेंगे, राम को नष्ट करने के लिए रातों-रात उस पर आक्रमण करेगे। किससे था भय? मुझसे मेरे पुत्र से ! मेरे भाई से ! इसीलिए मुझे बताया नही। भरत को ननिहाल भेज दिया।

शनिवार, 22 मार्च 2025

 लड़की पन्द्रह-सोलह साल की थी।

खूबसूरत बेहिसाब खूबसूरत। गोरी ऐसी कि लगे हाथ लगते ही कहीं रंग ना मैला हो जाये। नैन नक्श ऐसे तीखे कि देखने वाले की नजर अटकी रह जाये। बदन भी उसका बड़ा ही आकर्षक था। भरे-भरे जिस्म पर, सुडौल उभार- पतली कमर हिरनी सी बलखाती चाल। नागिन-सी लहराती जुल्फें।

कुल मिलाकर उस लड़की में वह सब कुछ था जो किसी भी मर्द को दीवाना बना दे- पागल कर दे।

उस लड़की को देख कर आहें भरने वाले आशिक तो हजारों होंगे पर वो फिदा थी अपने ही किरायेदार के लड़के सतीश पर।

सतीश कोई खूबसूरत युवक ना था। फिर भी जवानी की तमाम शाखियां उसमें थीं। लड़कियों को आकर्षित करने वाले सारे लटके झटके जानता था वह। अतः अपने मकान मालिक की कमसिन भोली भाली लड़की अलका को प्रभावित करने में वह अपनी निरन्तर कोशिशों के बाद कामयाब हो ही गया।

अलका के घर में किसी चीज की कमी ना थी- खाते-पीते घर की लड़की थी। बदन जवानी से पहले ही जवान हो चला था। और आज के फिल्मी माहौल असर - ख्वाहिशें भी, वक्त से पहले ही धड़कनें तेज करने लगी थीं।

सतोश पच्चीस वर्षीय देवारा था जब अलका दस साल की थी तभी से सहलाता पुचकारता वह उसे प्यार करता चला आ रहा था। अतः जवानी की डगर पर कदम रखती अलका को बहलाने-फुसलाने व मर्दानगी की आंच के जादुई असर से उसे पिघलाने में सतीश को कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

लड़की एक बार उसकी बांहों में पहुँच समर्पित हुई तो शारीरिक सुख की जो लज्जत उसे महसूस हुई- उसकी ख्वाहिशों ने युवा जिस्म में जैसे उबाल-सा पैदा कर दिया।

वह सतीश के साथ ही जिन्दगी के सुनहरे ख्वाब संजोने लगी। उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी।

मगर सतीश ने बेबसी के झूठे आंसू बहाये। आत्महत्या कर लेने की धमकी दी यह बता कर कि ये दुनिया वाले उन्हें एक नहीं होने देंगे और बिना अलका के वह जीवित नहीं रह सकेगा इसलिए आत्महत्या कर लेगा तो अलका जैसी मासूम भोली-भाली लड़की को भला यह कैसे अच्छा लगता कि उसका मजनूं अपनी लैला के लिए जान दे दे।

दुनिया वालों से सतीश का मतलब'अलका के माता-पिता के लिए' भी था। और उसकी सोच सही थी- भला अलका के माता-पिता अपनी फूल-सी, नाजों से पली बच्ची को उस जैसे आवारा के साथ बांधना कैसे स्वीकार कर लेते। उन्होंने तो इस बेमेल बन्धन के लिए किसी भी दशा में रजामन्द नहीं होना था और यह बात अलका भी अच्छी तरह जानती थी।

यह और बात थी कि सतीश के आसुंओं- उसके डॉयलाग्स ने मासूम दिल अलका का दिल जीत लिया और वह भला-बुरा सोचे समझे बगैर ही सतीश के साथ भाग निकलने के लिए तैयार हो गई।

समझा दिया था कि वे इस जालिम जमाने से दूर- कहीं दूर चले जायेंगे वहीं अपनी मोहब्बत की रोटी और इश्क की दाल पकायेंगे और जिन्दगी के सभी गमों से मुंह मोड़ खुशियों के ख्वाबों में खो जायेंगे।

और अलका को साथ ले सतीश हिमाचल के एक छोटे शहर में अपने एक दोस्त जीवन के यहां पहुंच गया।

और फिर... सतीश के बहकावे में आकर, घर से माल-मत्ता, जेवर लेकर एक रात वह घर से भाग निकली।

इधर अलका के गायब होने पर उसके मां-बाप ने भाग-दौड़ की तो पता चला उनके किरायेदार का लड़का सतीश भी गायब है। किरायेदार से पूछताछ की। वे अपने लाड़ले के बारे में कुछ ना बता सके। खूब झै-झै हुई। आखिरकार पुलिस में रिपोर्ट की गई। पुलिस ने लड़के का पता जानने के लिए किरायेदार और उसकी पत्नी व दूसरे लड़के को हिरासत में ले लिया।

अगले रोज अखबारों में खबर छपी- मकान मालिक की नाबालिग लड़की किरायेदार के लड़के साथ भागी।

पुलिस ने किरायेदार के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश डाली। मगर कहीं पर भी सतीश व अलका बरामद नहीं हो सके।

इधर अपने गायब होने पर अपने-अपने परिवारों के हाल से बेखबर लैला मजनूं अपनी रातें रंगीन करने लगे।

सतीश के दोस्त जीवन को भी अलका की खूबसूरती भा गई। उसने सतीश से कहा "यार! तेरी हूर तो गजब की है- तूने तो बहुत मौज मस्ती कर ली। कुछ मौज मुझे भी मारने दे।".

"नहीं यार! मैं इससे शादी करने की सोच रहा हूं।" सतीश का स्वर मानों नशे में डूबा हुआ था।

"शादी करने की।" जीवन हंसा।

"हां। बड़ी मोटी आसामी है। मेरे मकानमालिक की लड़की है।" सतीश जीवन को बताने लगा- "इसके बाप ने मुझे स्वीकार कर लिया तो समझ लो जिन्दगी भर के दलिद्दर मिट गये सारी गरीबी दूर हो जायेगी।"

"मगर इसका बाप तुझे क्यों अपनाने लगा भई? वो तो तेरे हाथ-पैर तुड़वा देगा।" जीवन ने कहा।

सतीश हंसा- "यही सोचकर तो इसे यहां तेरे पास लेकर आया हूं यार! वरना किसी रिश्तेदार के यहां भी जा सकता था। मालूम था तू अकेला रहता है। तेरे साथ कुछ ना कुछ जुगाड़ बैठा लूंगा यह भरोसा था। और अब तूने मुझे व अलका को अपना दोस्त व उसकी घरवाली कहकर इन्ट्रोड्यूस कर ही दिया है। इसलिए किसी काम में कोई दिक्कत नहीं आनी है।"

"मैं तेरा मतलब नहीं समझा।" जीवन कुछ उलझी हुई नजरों से सतीश की ओर देखने लगा।

"बात यह है यार! मैं चाहता हूं यह खूबसूरत छोकरी जल्द से जल्द प्रेगनेन्ट हो जाये गर्भवती हो जाये।"

"पर वो नाबालिग है- अभी बहुत छोटी है- पन्द्रह साल की है- यह तूने ही कहा था सतीश।"

"हां कहा था- पर प्यारे जो लड़की मर्द के साथ हम बिस्तर होने के लिए छोटी नहीं है। वह भला बच्चा जनने के लिए क्यों छोटी होने लगी।"

"कानून ने तेरी यह दलील नहीं सुननी है बेटा! धर लिया गया तो नप जायेगा।" जीवन ने सतीश को चेताया।

"कुछ नहीं होगा- मैं तब तक किसी के सामने नहीं पहुंचूंगा जब तक मेरा मकसद पूरा नहीं होता।"

"और मकसद क्या है तेरा इस लड़की को प्रेगनेन्ट करना- ताकि इसका बाप इसकी शादी तेरे साथ करने को तैयार हो जाये।" जीवन ने कहा। फिर सतोश कुछ भी जवाब देता, उससे पहले ही वह बोला, "नहीं पार्टनर नहीं! तेरी यह स्कीम कामयाब नहीं होने की इसका बाप इसका एबार्शन करवा कर बच्चा गिरवा भी तो सकता है।"

"ऐसा कुछ नहीं होगा- मैंने इतनी कच्ची स्कीम नहीं बनाई है।" सतीश आत्मविश्वास भरे स्वर में बोला, "मैं तब तक पुलिस के हाथ लगूंगा ही नहीं जब तक कि अलका एक बच्चे की मां ना बन जाये। इसके लिये चाहे मुझे साल भर तक यहीं तेरे पास हो छुपा क्यों ना रहना पड़।"

"पर साल भर तक मैं तुझे कहां से खिलाऊंगा यार?" जीवन ने कहा तो सतीश तुरन्त ही बोल उठा, "हमारे खाने-पीने, खर्चे की तू जरा भी चिन्ता ना कर अव्वल तो जल्दी ही मैं कोई नौकरी कर लूंगा और अगर नौकरी ना भी मिली तो माल बहुत है मेरे पास।"

"अबे फक्कड़ ! क्यों झूठ बोलता है- तेरे पास भला माल कहां से आया?" जीवन ने मजाक उड़ाया।

"इसी लड़की के साथ आया प्यारे! अपने घर से पचास-साठ हजार के जेवर, छः-सात हजार कैश लेकर आई है मेरे साथ।"

"सच।"

"बिल्कुल सच! अबे यार! हमने इसे पट्टी ही ऐसी पढ़ाई थी पुड़िया ही ऐसी दिलाई थी कि थोड़ा-सा समझाने पर, बाप के माल पर भी तबियत से हाथ साफ करके आई है पट्टी।" सतीश ने कहा।

सतीश व जीवन ये बातें टैरेस में खड़े बहुत धीमे-धीमे कर रहे थे। उन्हें स्वप्न् में भी गुमान ना था कि जिस अलका को वे बड़ी गहरी नींद में सोता कमरे में छोड़ आये थे। अचानक लाईट चली जाने से गर्मी के कारण, वह जागकर, टैरेस में प्राकृतिक हवा खाने आ रही थी। किन्तु उन दोनों की बातें सुन ठिठक गई। उसने सारी बातें सुन लीं। सतीश की सोचों ने उसके विचारों ने भोली-भाली अलका को बुरी तरह झिंझोड़ दिया। उसे सतीश की मीठी-मीठी बातें याद आने लगीं। वे बातें जिनकी वजह से वह सतीश की दीवानी हो, उसके साथ भागने की मूर्खता कर बैठी थी। एक बार ऐसी ही डॉयलागबाजी के दौरान कहा था सतीश 

सतीश ने उसे बहला-फुसला कर, ने- यदि कुछ भी ना हुआ तो डार्लिंग हम मोहब्बत की रोटी खायेंगे- इश्क की दाल पकायेंगे अगर हवा भी हमारे खिलाफ हो गई तो भी कोई गम नहीं- हम सांस लेना ही छोड़ देंगे- मगर एक-दूसरे से जुदा नहीं होंगे।

मोहब्बत की रोटी...।

इश्क की दाल...।

बातें याद आते ही अलका की आंखों में आंसू आते चले गये वह दबे पांव पीछे हटी। और...

थोड़ी ही देर बाद वह अपने सारे सामान सहित निकट के पुलिस स्टेशन में थी। लड़की कम उम्र व भोली-भाली अवश्य थी, किन्तु बिल्कुल ही बेवकूफ तो नहीं थी।

उधर अलका को फ्लैट में ना पाकर सतीश व जीवन दोनों ही चकराये, मगर वह कहां चली गई। यह तुरन्त ही अनुमान नहीं लगा सके वह। अलका का सारा सामान भी गायब था। इसलिये उनका माथा तो ठनक गया था कि जरूर कुछ गड़बड़ हो गई है। शायद अलका ने उन दोनों की बातें सुन ली है- यह वह भी समझ गये थे। पर वह गई कहां होगी ये सोचने पर उनके दिमाग में यही आया कि या तो वह रेलवे स्टेशन की तरफ भागी होगी- अथवा रोडवेज की तरफ।

सतीश स्टेशन की तरफ भागा- जीवन रोडवेज की तरफ

मगर दोनों ही निराश होकर जब थोड़ी देर बाद लौटे, तो पुलिस मानों उनके स्वागत को तैयार ही बैठी थी। उन्हें आनन-फानन में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अलका को उसके सामान के साथ उसके पिता के पास पहुंचा दिया गया। माता-पिता से अलका ने कुछ भी नहीं छिपाया। सच-सच बता दिया कि वह बहक गई थी- सतीश के बहकावे में आ गई थी। उसे माफ कर दें। अब वह कभी नहीं बहकेगी। और मां-बाप ने अपनी लाड़ली को दिल

से माफ कर दिया था। जैसे कुछ हुआ ही ना हो।

सतीश आजकल जेल में मोहब्बत की रोटियां पका रहा है।



शनिवार, 11 जनवरी 2025

एक आदमी ने नारदमुनि से पूछा मेरे भाग्य में कितना धन है? नारदमुनि ने कहा- भगवान विष्णु से पूछकर कल बताऊंगा। नारदमुनि ने कहा- 1 रुपया रोज तुम्हारे भाग्य में है। आदमी बहुत खुश रहने लगा, उसकी जरूरते 1 रूपये में पूरी हो जाती थी।

एक दिन उसके मित्र ने कहा मैं तुम्हारा सादगीपूर्ण जीवन और खुश देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूं और अपनी बहन की शादी तुमसे करना चाहता हूँ

आदमी ने कहा मेरी कमाई 1 रुपया रोज की है इसको ध्यान में रखना। इसी में से ही गुजर बसर करना पड़ेगा तुम्हारी बहन को। मित्र ने कहा कोई बात नहीं मुझे रिश्ता मंजूर है।

अगले दिन से उस आदमी की कमाई 11 रुपया हो गई। उसने नारदमुनि से पूछा की हे मुनिवर मेरे भाग्य में 1 रूपया लिखा है फिर 11 रुपये क्यो मिल रहे है? नारदमुनि ने कहा- तुम्हारा किसी से रिश्ता या सगाई हुई है क्या? हाँ हुई है, उसने जवाब दिया । तो यह तुमको 10 रुपये उसके भाग्य के मिल रहे है, इसको जोड़ना शुरू करो तुम्हारे विवाह में काम आएँगे नारद जी ने जवाब दिया ।

एक दिन उसकी पत्नी गर्भवती हुई और उसकी कमाई 31 रूपये होने लगी। फिर उसने नारदमुनि से पूछा है मुनिवर मेरी और मेरी पत्नी के भाग्य के 11 रूपये मिल रहे थे लेकिन अभी 31 रूपये क्यों मिल रहे है। क्या मै कोई अपराध कर रहा हूँ या किसी त्रुटिवश ये हो रहा है? मुनिवर ने कहा- यह तेरे बच्चे के भाग्य के 20 रुपये मिल रहे है।

हर मनुष्य को उसका प्रारब्ध (भाग्य) मिलता है। किसके भाग्य से घर में धन दौलत आती है हमको नहीं पता। लेकिन मनुष्य अहंकार करता है कि मैने बनाया, मैंने कमाया, मेरा है, मेरी मेहनत है, मै कमा रहा हूँ। मगर हमें पता नहीं कि हम किसके भाग्य का खा रहे हैं, इसलिए अपनी उपलब्धियों पर अहंकार कभी नहीं करना।  

रविवार, 5 जनवरी 2025

 मैं वही करता हूँ जिससे मुझे आनंद आता है। लोग क्या सोचेंगे या कहेंगे, इसकी चिंता छोड़ दी है। चार लोगों को खुश रखने के लिए अपना मन मारना छोड़ दिया है।

गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

 आदमी हँसता हुआ, खिलखिलाता हुआ रहता है, उसके चारों ओर खुशियाँ छाई रहती हैं। हँसने-हँसाने वाले खुद भी खिलखिलाते रहते हैं और दूसरों को भी हँसाते रहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को देखिए-हँसने वाले भगवान, हँसाने वाले भगवान, रास करने वाले भगवान, नाचने वाले भगवान, बाँसुरी बजाने वाले भगवान, साहित्यकार और कलाकार भगवान, संगीत से प्रेम करने वाले भगवान। अरे आप इनसे कुछ तो सीखें और अपनी सारी जिंदगी को हलका बनाकर जिएँ। सारी जिंदगी हर समय मुँह फुलाकर रहने से जिंदगी जी नहीं जा सकती। इस तरह से आप खुद भी नाखुश रहेंगे और रोकर जिएँगे। शिकायतों पर जिएँगे, तो आप मर जाएँगे। जिंदगी इतनी भारी हो जाएगी कि उसे फिर ठीक नहीं कर पाएँगे। उसके नीचे आप दब जाएँगे, कुचल जाएँगे। अगर आप लंबी उम्र तक जिंदा और स्वस्थ रहना चाहते हैं, तब आप हँसने हँसाने की कला सीखें। अगर आपको हँसना आता है, तो समझिए कि जिंदगी के राज को आप समझते हैं।

 हँसी के लिए, हँसने हँसाने के लिए ढेरों चीज हमारे पास हैं। आपके पास हर चीज नहीं है, तो क्या आप चिड़चिड़ाते हुए, शिकायत करते हुए बहुमूल्य जीवन को यों ही बरबाद कर देंगे ? क्या आपको निखिल आकाश हँसता हुआ दिखाई नहीं देता। अगर आप कवि हृदय हैं, सरस हृदय हैं, तो आपको सब कुछ हँसता हुआ दिखाई पड़ सकता है। आकाश में बादल आते हैं, घुमड़ते हुए-बरसते हुए दिखाई पड़ते हैं, क्या आप इनका आनंद नहीं ले सकते ? नदियाँ कलकल करती हुई बहती हैं, क्या आप इनका आनंद नहीं ले सकते ? आपको इनका आनंद लेना चाहिए और आपको कलाकार होना चाहिए। जिंदगी जीने की कला को आपको समझना चाहिए। जिंदगी में आनंद के अनुभव होने चाहिए। जीवन में हँसने का समय होना चाहिए, हँसाने का समय होना चाहिए।

भगवान को हम कलाकार कहते हैं। श्रीकृष्ण भगवान ने रासलीला के माध्यम से हलकी-फुलकी जिंदगी, हँसने-हँसाने वाली जिंदगी की कला सिखाई। रासलीला गाने की विद्या है, नृत्य की विद्या है। नहीं साहब ! श्रीकृष्ण भगवान ने तो हँसने-हँसाने की विद्या बहुत छोटेपन में सीखी थी, हम तो उम्र में बड़े हो गए हैं।  बड़ी उम्र के हों तो क्या, योगी हों तो क्या, तपस्वी हों तो क्या, ज्ञानी हों तो क्या, महात्मा हों तो क्या ? हँसना आपको भी आना चाहिए, हँसाना आपको भी आना चाहिए। जिसके चेहरे पर हँसी नहीं आती है, उसे बस मरा ही समझो। श्रीकृष्ण भगवान ने वह कला सिखाई, जिसको हम जिंदगी का प्राण कह सकते हैं, जीवन कह सकते हैं। 'रास' इसी का नाम है। आप महाभारत पढ़ लीजिए, भागवत पढ़ लीजिए, जिस समय तक उन्होंने रासलीला की है, तब उनकी उम्र दस साल की थी। दसवें साल तक सब रासलीला बंद हो गई थी। सात साल की उम्र से प्रारंभ हुई थी और दस साल की उम्र में सब रासलीला खत्म हो गई थी। दस साल से ज्यादा में कोई रासलीला नहीं खेली गई। उसमें कामुकता नहीं थी, ब्याह-शादी की कोई बात नहीं थी।

तब उसमें क्या बात थी ? उसमें था हर्षमय- आनंदमय जीवन, उसमें कन्हैया ने चाहा कि छोटे- छोटे बच्चे हों, साथ-साथ घुल-मिलकर हँसें खेलें।

स्त्री पुरुष के बीच शालीनता का क्या फरक होना चाहिए, शील और आचरण का क्या फरक होना चाहिए, यह जानें। अगर एक दूसरे को अलग कर देंगे, काट देंगे, तो फिर आप किस तरह से जिएँगे ? माँ बेटे साथ साथ नहीं रहेंगे, तो किसके साथ रहेंगे ? बाप बेटी, भाई बहन साथ साथ नहीं रहेंगी। बेटी बाप की गोदी में नहीं जाएगी, क्योंकि वह स्त्री है और ये पुरुष है। दोनों को अलग कीजिए, छूने मत दीजिए। औरत को इस कोने में बिठाइए और मरद को उस कोने में बिठाइए। अरे भाई, ये कहाँ का न्याय है ? स्त्री और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर काम करें, गाड़ी के दो पहियों के तरीके से काम करें, तो ही जीवन में आनंद है, प्रगति है:

श्रीकृष्ण भगवान ने उस जमाने में लड़के लड़कियों की एक सेना पैदा की और उसे एक दिशा दी। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों में अंतर करने से क्या होगा ? हम और आप सब बच्चे हैं।

उस जमाने का पुरुषवादी समाज, परस्त्रीगामी समाज, जिसमें पाप और अनाचार का बंधन नहीं लगाया गया था, केवल स्त्री-पुरुष को अलग रखने की व्यवस्था की गई थी। जहाँ शील आँखों में रहता है, उस पर ध्यान नहीं दिया गया था, केवल शारीरिक बंधनों में शील की रक्षा करने की कोशिश की गई थी, श्रीकृष्ण भगवान ने उसे तोड़ने की कोशिश की।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सिद्धांतों का जीवन था, आदर्शों का जीवन था। उनकी सारी लीलाएँ सिद्धांतों और आदर्शों को प्रख्यात करने वाले जीवन से ओत-प्रोत थीं।

 बात चल रही थी श्रीकृष्ण भगवान की। कृष्ण भगवान का रास्ता दूसरा था। रामावतार में जो अभाव रह गया था, जो कमी रह गई थी, जो अपूर्णता रह गई थी, वह उन्होंने पूरी की। इस बात से फायदा यह हुआ कि यदि शरीफों से वास्ता न पड़े, तब क्या करना चाहिए? खराब लोगों से वास्ता पड़े तब, खराब भाई हो तब, खराब मामा हो तब,खराब रिश्तेदार हों तब, क्या करना चाहिए? तब के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने नया रास्ता खोला। इसमें विकल्प हैं। इसमें शरीफों के साथ शराफत से पेश आइए। जहाँ पर न्याय की बात कही जा रही है, उचित बात कही जा रही है, इनसाफ की बात कही जा रही है, वहाँ पर आप समता रखिए और उसको मानिए और आप नुकसान उठाइए। लेकिन अगर आपको गलत बात कही जा रही है, सिद्धांतों की विरोधी बात कही जा रही है, तो आप इनकार कीजिए और उससे लड़िए और यदि जरूरत पड़े, तो उनका मुकाबला कीजिए और मारिए।

कंस श्रीकृष्ण भगवान के रिश्ते में मामा लगता था। लेकिन वह अत्याचारी और आततायी था। अतः उन्होंने यह नहीं देखा कि रिश्ते में कंस हमारा कौन होता है। उन्होंने न केवल स्वयं ऐसा किया वरन अर्जुन से भी कहा कि रिश्तेदार वो हैं, जो सही रास्ते पर चलते है। सही रास्ते पर चलने वालों का सम्मान करना चाहिए, उनकी आज्ञा माननी चाहिए, उनका कहना मानना चाहिए। उनके साथ-साथ चलना चाहिए। लेकिन अगर हमको कोई गलत बात सिखाई जाती है, तो उसे मानने से इनकार कर देना चाहिए।

कृष्ण भगवान की दिशाएँ और शिक्षाएँ यही थीं कि कोई हमारा रिश्तेदार नहीं है। हमारा रिश्तेदार सिर्फ एक है और उसका नाम है- धर्म। हमारा रिश्तेदार एक है और उसका नाम है- कर्त्तव्य। आप ठीक रास्ते पर चलते हैं, तो हम आपके साथ हैं और आपके हिमायती हैं। बाप के साथ हैं, रिश्तेदार के साथ हैं। अगर आप गलत रास्ते पर चलते हैं, तो आप रिश्ते में हमारे कोई नहीं होते। हम आपकी बात को नहीं मानेंगे और आपको उजाड़कर रख देंगे।

ये हैं श्रीकृष्ण भगवान के जीवन की गाथाएँ, जो राम के जीवन की विरोधी नहीं हैं, वरन पूरक हैं। राम के अवतार में जो कमी रह गई थी, उसे कृष्ण अवतार में पूरा किया। राम का वास्ता अच्छे आदमियों से ही पड़ता रहा। अच्छे संबंधी मिलते रहे। उन्हें सुमंत मिले तो अच्छे, कौशल्या मिलीं तो अच्छी, कहना मानना चाहिए। उनके साथ-साथ चलना चाहिए। लेकिन अगर हमको कोई गलत बात सिखाई जाती है, तो उसे मानने से इनकार कर देना चाहिए।

 कृष्ण भगवान की दिशाएँ और शिक्षाएँ यही थीं कि कोई हमारा रिश्तेदार नहीं है। हमारा रिश्तेदार सिर्फ एक है और उसका नाम है- धर्म। हमारा रिश्तेदार एक है और उसका नाम है- कर्त्तव्य। आप ठीक रास्ते पर चलते हैं, तो हम आपके साथ हैं और आपके हिमायती हैं। बाप के साथ हैं, रिश्तेदार के साथ हैं। अगर आप गलत रास्ते पर चलते हैं, तो आप रिश्ते में हमारे कोई नहीं होते। हम आपकी बात को नहीं मानेंगे और आपको उजाड़कर रख देंगे।

ये हैं श्रीकृष्ण भगवान के जीवन की गाथाएँ, जो राम के जीवन की विरोधी नहीं हैं, वरन पूरक हैं। राम के अवतार में जो कमी रह गई थी, उसे कृष्ण अवतार में पूरा किया। राम का वास्ता अच्छे आदमियों से ही पड़ता रहा। अच्छे संबंधी मिलते रहे।  उन्हें सब शरीफ ही मिलते गए। अगर शरीफ आदमी न मिलते तो क्या करते ? तब श्रीकृष्ण भगवान ने जो लीला करके दिखाई, वही वे भी करते। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि तू लड़ चाहे तेरे गुरु हों या कोई भी क्यों न हों।

भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सारी जिंदगी बादलों के तरीके से जी। उन्होंने कहा- "हमारा कोई गाँव नहीं है। सारा गाँव हमारा है। जहाँ कहीं भी हमारी जरूरत होगी, हम वहाँ पर जाएँगे।" वे कहाँ पैदा हुए ? वे मथुरा में पैदा हुए, फिर गोकुल में बसे, वहाँ गाय चराई। उज्जैन में पढ़ाई लिखाई की। दिल्ली में कुरुक्षेत्र में लड़ाई झगड़े में भाग लिया और फिर न जाने कहाँ कहाँ मारे मारे फिरते रहे। आखिर में कहाँ चले गए ? आखिर में द्वारिका चले गए। आपके ऊपर तो 'होम सिकनेस' हावी हो गई है, जो घर से आपको निकलने नहीं देती। अरे साहब ! घर से बाहर कैसे निकलें, हमें तो घरवालों की याद आती है, हमारा पोता याद करता होगा, पोती याद करती होगी। हम अपने घर से बाहर नहीं जाएँगे, गाँव में ही हवन कर लेंगे। सौ कुंडीय यज्ञ तो हमारे गाँव में ही होगा। मंदिर बनेगा तो हमारे गाँव में ही बनेगा। अस्पताल बनेगा तो हमारे गाँव में ही बनेगा। गाँव- गाँव रट लगाता रहता है। श्रीकृष्ण भगवान ने इस मान्यता को समाप्त किया और कहा कि सारे गाँव हमारे हैं। हर जगह हमारी जन्मभूमि है। वे दो बार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश गए, दिल्ली गए। वे सब प्रदेशों में गए बादलों के तरीके से। महापुरुषों की कोई जन्मभूमि नहीं होती, कोई गाँव नहीं होता, वरन सारा संसार ही उनका अपना घर होता है।


शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

पर्सलेन: अधिकतम स्वास्थ्य लाभ वाला कम आंका गया सुपरफूड

पौधों की विशाल और विविधतापूर्ण दुनिया में, एक विनम्र लेकिन अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली जड़ी-बूटी मौजूद है, जो अक्सर अपने उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभों के लिए पहचानी नहीं जाती है। पर्सलेन, जिसे आमतौर पर बगीचों और फुटपाथों में एक साधारण खरपतवार के रूप में गलत समझा जाता है, वास्तव में एक पोषण संबंधी पावरहाउस है और उन लोगों के लिए एक वास्तविक जीवनरक्षक है जो इसकी क्षमता का दोहन करना जानते हैं। अपने साधारण दिखने के बावजूद, यह रसीला पौधा विटामिन, खनिज और जैव सक्रिय यौगिकों का खजाना है, जो इसे सबसे अधिक लाभकारी सागों में से एक बनाता है जिसे अधिकांश लोग अनदेखा करते हैं। विडंबना यह है कि – कई लोग अपने लॉन से जिसे खत्म करने की कोशिश करते हैं, वह वास्तव में एक स्वस्थ जीवन की खोई हुई कुंजी हो सकती है। इसकी गलत समझी गई प्रतिष्ठा से परे, हमारे दैनिक आहार में शामिल होने के लिए गहन स्वास्थ्य लाभों का एक स्रोत है। इस लेख का उद्देश्य पर्सलेन द्वारा प्रदान किए जाने वाले असंख्य लाभों को उजागर करना और आपको इस “सामान्य खरपतवार” को अपनी जीवनशैली में शामिल करने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन करना है, इसे एक अनदेखे बगीचे के मेहमान से एक प्रसिद्ध पोषण नायक में बदलना है।

कुलफा के स्वास्थ्य लाभ

ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्रोत: पर्सलेन अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का एक दुर्लभ शाकाहारी स्रोत है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है। यह आवश्यक पोषक तत्व सूजन को कम करने, हृदय रोग के जोखिम को कम करने और मस्तिष्क के कार्य को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


एंटीऑक्सीडेंट की भरमार: विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ ग्लूटाथियोन की एक प्रभावशाली श्रृंखला के साथ, पर्सलेन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करता है। ये यौगिक कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव के हानिकारक प्रभावों से बचाने में महत्वपूर्ण हैं, जो उम्र बढ़ने और कई बीमारियों में योगदान देता है।


सूजनरोधी गुण: अपने ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य सूजनरोधी यौगिकों के कारण, पर्सलेन पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। यह न केवल गठिया जैसी स्थितियों से होने वाले दर्द और परेशानी को कम करने के लिए बल्कि पुरानी बीमारियों को रोकने के लिए भी आवश्यक है।



त्वचा की देखभाल का पावरहाउस: पर्सलेन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सिर्फ़ अंदरूनी तौर पर ही कमाल नहीं करते; इनके बाहरी लाभ भी हैं। त्वचा की देखभाल करने वाले उत्पादों या घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है, उपचार को तेज़ कर सकता है और त्वचा की समग्र बनावट में सुधार ला सकता है।


खनिज-समृद्ध: पर्सलेन में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन सहित आवश्यक खनिजों की प्रचुरता होती है। ये तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों के कार्य और समग्र सेलुलर संचालन के लिए आधारभूत हैं।


विटामिन सी का स्रोत: विटामिन सी के एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में, कुलफा का पौधा प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है, शरीर को संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद करता है, साथ ही त्वचा की मरम्मत और पुनर्जनन में भी सहायता करता है।


बीटा-कैरोटीन: विटामिन ए के अग्रदूत बीटा-कैरोटीन का उच्च स्तर, दृष्टि स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा कार्य और त्वचा की अखंडता के लिए पर्सलेन को फायदेमंद बनाता है।



मेलाटोनिन सामग्री: पर्सलेन में मेलाटोनिन होता है, जो एक हार्मोन है जो नींद के पैटर्न को नियंत्रित करता है। अपने आहार में पर्सलेन को शामिल करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और समग्र स्वास्थ्य का समर्थन हो सकता है।


कोलेस्ट्रॉल में कमी: पर्सलेन में बीटालेन एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति रक्त वाहिकाओं को कोलेस्ट्रॉल से होने वाली क्षति के जोखिम को कम करने में सहायता करती है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करती है।


मनोदशा विनियमन: ट्रिप्टोफैन, एक आवश्यक अमीनो एसिड के साथ, पर्सलेन सेरोटोनिन के उत्पादन में योगदान देता है, इस प्रकार मनोदशा स्थिरीकरण और अवसाद से लड़ने में भूमिका निभाता है।


ये लाभ केवल पर्सलेन के लाभों की सतह को खरोंचते हैं। इसका व्यापक पोषण प्रोफ़ाइल इसे किसी भी आहार के लिए एक उत्कृष्ट अतिरिक्त बनाता है, जिसका उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य में सुधार करना और कई बीमारियों को रोकना है। आइए आगे बढ़ते हैं कि आप इन उल्लेखनीय लाभों का पूरा लाभ उठाने के लिए पर्सलेन को अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल कर सकते हैं।


पर्सलेन के लाभों का लाभ उठाना


पर्सलेन के अपार स्वास्थ्य लाभों को समझना इस सवाल को जन्म देता है: हम इस सुपरफूड को अपने दैनिक जीवन में कैसे शामिल कर सकते हैं ताकि इसकी क्षमता को अधिकतम किया जा सके? सौभाग्य से, पर्सलेन रसोई में जितना बहुमुखी है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, जिससे इसे विभिन्न स्वादिष्ट और पौष्टिक तरीकों से अपने आहार में शामिल करना आसान हो जाता है।


कच्चा उपभोग

सलाद: पर्सलेन का आनंद लेने का सबसे सरल तरीका है इसे सलाद में कच्चा शामिल करना। इसकी कुरकुरी बनावट और नींबू का स्वाद किसी भी सलाद के स्वाद और पोषण संबंधी विशेषताओं को बढ़ाता है।

स्मूदी और जूस: जल्दी से पौष्टिकता बढ़ाने के लिए, पर्सलेन के पत्तों को स्मूदी में मिलाएँ या उनका जूस बनाएँ। यह विधि ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन को सुरक्षित रखती है, उन्हें सुविधाजनक और पचने योग्य रूप में प्रदान करती है।


पके हुए व्यंजन

तली हुई सब्जियाँ: लहसुन और जैतून के तेल के साथ पर्सलेन को भूनकर एक सरल साइड डिश बनाया जा सकता है, जो मांस और शाकाहारी दोनों मुख्य व्यंजनों के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।

सूप और स्ट्यू: सूप और स्ट्यू में पर्सलेन डालने से न केवल वे प्राकृतिक रूप से गाढ़े हो जाते हैं, बल्कि इसमें स्वास्थ्यवर्धक यौगिक भी मिल जाते हैं।


नवीन उपयोग


पेस्टो: पारंपरिक पेस्टो व्यंजनों में तुलसी के कुछ या सभी भाग को पर्सलेन से प्रतिस्थापित करें, जिससे इस प्रिय सॉस का पोषक तत्वों से भरपूर संस्करण प्राप्त होगा।

अचार: पर्सलेन के रसीले तने और पत्तियों का अचार बनाया जा सकता है, जिससे एक तीखा और स्वास्थ्यवर्धक मसाला तैयार होता है जिसे विभिन्न व्यंजनों में मिलाया जा सकता है।


निगमन के लिए सुझाव

छोटी मात्रा से शुरू करें: यदि आप पर्सलेन के बारे में नए हैं, तो इसे उन व्यंजनों में शामिल करना शुरू करें जहाँ आमतौर पर साग का उपयोग किया जाता है। इसका हल्का, थोड़ा मिर्च जैसा स्वाद इसे एक बेहतरीन व्यंजन बनाता है।

मिश्रण करें: व्यंजनों में अन्य सागों के साथ पर्सलेन को मिलाएं, जिससे विभिन्न प्रकार की बनावट और स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला प्राप्त होगी।

इसका प्रयोग शीर्ष रूप से करें: त्वचा की देखभाल के लिए, पर्सलेन का अर्क या अर्क बनाकर चेहरे को धोने के लिए उपयोग करें या इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसे DIY फेस मास्क में मिलाएं।

पर्सलेन इस विचार का प्रमाण है कि कभी-कभी सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद स्वास्थ्य संसाधन सबसे साधारण पैकेज में आते हैं। जिसे कई लोग एक आम खरपतवार समझकर खारिज कर देते हैं, वह वास्तव में एक पोषण नायक है जिसमें हमारे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को काफ़ी हद तक बेहतर बनाने की क्षमता है। अपने आहार और यहाँ तक कि अपनी त्वचा की देखभाल की दिनचर्या में पर्सलेन को शामिल करके, हम इस पौधे के असंख्य लाभों का पूरा फ़ायदा उठा सकते हैं। इसके हृदय-स्वस्थ ओमेगा-3 फैटी एसिड से लेकर नींद को बढ़ावा देने वाले मेलाटोनिन तक, पर्सलेन पोषक तत्वों का एक व्यापक समूह प्रदान करता है जो एक स्वस्थ, अधिक जीवंत जीवन का समर्थन कर सकता है। आइए इस “गार्डन वीड” को एक सुपरफ़ूड के रूप में अपनाएँ, और इसे अधिक पौष्टिक और संतुलित आहार की हमारी खोज में एक प्रधान बनाएँ।


क्या आप इससे प्रेरित हुए? लेख को अपने दोस्तों के साथ साझा करें!


“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...