शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

Nova Renatus

 Overview health benefits of Renatus Nova™

Eliminates constipation and boosts gastrointestinal system.


⚫ Beneficial in reducing blood pressure and managing diabetes. 

⚫ Helps in weight loss and boosts immune system.

• Reduces appearance of wrinkles and age spots. 

⚫ Aids in eliminating excess cholesterol from body.

It promotes the strength of bone and development of new bone tissues.

Alleviates respiratory conditions such as cold and cough.

Can help improve symptoms related to menopause and benefits women's sexual health. 

• Benefits prostate health and improves men's fertility and libido.

Improves memory mode and concentration.

Lowers blood sugar levels and improve pancreatic conditions.

Boosts energy and stimulates brain cells.

Effective for erectile dysfunction.

Rich in Polysaccharides which are potent anti-cancer agents. 

Oxygenate the body and balance body PH.

Supports blood circulation and rejuvenate cell.

Support stamina, endurance and promotes a good night sleep.

• Provides more energy, vigor and increases brain power.

• Reduces allergies and prevents inflammations by inhibiting release of Histamine.

• Strengthens the organs for elimination of toxins. 

⚫ It helps in rejuvenating and makes you feel younger and more alert.

Gives relief from insomnia, asthma attacks and whooping cough.

Keeps skin hydrated and glowing. Prevents age related neurodegenerative disorders and macular disorder. 

Rich in copper, manganese and magnesium which regulates heart rate and blood pressure.




शतावरी

 आयुर्वेद में शतावरी को एक बहुत ही फायदेमंद जड़ी-बूटी के रूप में बताया गया है। आप अनेक बीमारियों की रोकथाम, या इलाज में शतावरी का प्रयोग कर सकते हैं। 

शतावरी क्या है? 

शतावरी बेल या झाड़  के रूप वाली शतावरी एक जड़ी-बूटी है। इसकी लता फैलने वाली, और झाड़ीदार होती है। एक-एक बेल के नीचे कम से कम 100, इससे अधिक जड़ें होती हैं। ये जड़ें लगभग 30-100 सेमी लम्बी, एवं 1-2 सेमी मोटी होती हैं। जड़ों के दोनों सिरें नुकीली होती हैं।


इन जड़ों के ऊपर भूरे रंग का, पतला छिलका रहता है। इस छिलके को निकाल देने से अन्दर दूध के समान सफेद जड़ें निकलती हैं। इन जड़ों के बीच में कड़ा रेशा होता है, जो गीली एवं सूखी अवस्था में ही निकाला जा सकता है।


 शतावरी दो प्रकार की होती हैं, जो ये हैंः-


विरलकन्द शतावर 

इसके कन्द छोटे, मांसल, फूले हुए तथा गुच्छों में लगे हुए होते हैं। इसके कन्द का काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता है।


कुन्तपत्रा शतावर 

यह झाड़ीनुमा पौधा होता है। इसके कन्द छोटे, और मोटे होते हैं। इसके फूल सफेद रंग के होते हैं, और फल गोल होते हैं। कच्ची अवस्था में फल हरे रंग के, और पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं। इसके कंद शतावर से छोटे होते हैं।

शतावरी के फायदे

बहुत सालों से शतावरी का भिन्न-भिन्न तरीके से इस्तेमाल होता आ रहा है। 

अनिद्रा रोग (नींद ना आने की परेशानी)

कई लोगों को नींद ना आने की परेशानी होती है। ऐसे लोग 2-4 ग्राम शतावरी चूर्ण को दूध में पका लें। इसमें घी मिलाकर खाने से नींद ना आने की परेशानी खत्म होती है। कहने का मतलब यह है कि शतावर चूर्ण अनिद्रा की बीमारी में बहुत ही लाभकारी हैं।


गर्भवती महिलाओं के लिए 

गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी के फायदे बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं। गर्भवती महिलाएं शतावरी, सोंठ, अजगंधा, मुलैठी तथा भृंगराज को समान मात्रा में लें और इनका चूर्ण बना लें। इसे 1-2 ग्राम की मात्रा में लेकर बकरी के दूध के साथ पिएं। इससे गर्भस्थ शिशु स्वस्थ रहता है।


स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए 

कई महिलाओं को मां बनने के बाद स्तनों में दूध की कमी की शिकायत होती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं 10 ग्राम शतावरी के जड़ के चूर्ण को दूध के साथ सेवन करें। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है। इसलिए डिलीवरी के बाद भी शतावरी के फायदे महिलाओं को मिलना उनके सेहत के लिए अच्छा होता है।

1-2 ग्राम शतावरी के जड़ से बने पेस्ट का दूध के साथ सेवन करें। इससे स्तनों में दूध अधिक होता है।

इसी तरह शतावरी को गाय के दूध में पीस कर सेवन करें। इससे दूध स्वादिष्ट और पौष्टिक भी हो जाता है।

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए 

जो लोग शारीरिक कमजोरी, या शरीर में ताकत की कमी महसूस कर रहे हैं। वे शतावरी को घी में पकाकर मालिश करें, इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है। सामान्य कमजोरी दूर करने में शतावरी के फायदे बहुत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

सेक्सुअल पॉवर (स्टेमना) को बढ़ाने के लिए

कई लोग मर्दानगी ताकत की कमी, या सेक्सुअल स्टेमना की कमी से भी परेशान देखे जाते हैं। ऐसे व्यक्ति शतावरी के इस्तेमाल से फायदा ले सकते हैं। इसमें शतावर को पका कर सेवन करें।

इसके अलावा दूध के साथ शतावरी चूर्ण की खीर बनाकर खाने से भी सेक्सुअल स्टेमना में वृद्धि होती है।

वीर्य दोष को ठीक करने के लिए 

वीर्य की कमी की समस्या में 5-10 ग्राम शतावरी को घी के साथ रोज सेवन करना चाहिए। इससे वीर्य की वृद्धि होती है।

 स्वप्न दोष का इलाज 

स्वप्न दोष को ठीक करने के लिए ताजी शतावर की जड़ का चूर्ण बना लें। इसे 250 ग्राम तथा 250 ग्राम मिश्री को मिलाकर कूट-पीस लें। इसे 6-11 ग्राम चूर्ण को, 250 मिली दूध के साथ सुबह-शाम लें। इससे स्वप्न दोष दूर होता है, और शरीर स्वस्थ रहता है। शतावर चूर्ण के फायदे का पूरा लाभ तभी मिलता है जब चूर्ण को सही तरह से बनाया जाय और सही तरह से इसका सेवन किया जाय।

सर्दी-जुकाम में शतावरी का उपयोग

शतावरी का सेवन सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद होता है। आप शतावरी की जड़ का काढ़ा बना लें। इसे 15-20 मिली मात्रा में पीने से आराम मिलता है।

गला बैठने (आवाज बैठना) पर 

अधिक जोर से बोलने, या चिल्लाने पर गला बैठना (आवाज का बैठना) आम बात है। ऐसी परेशानी में शतावर, खिरैटी (बला), और चीनी को मधु के साथ चाटने से लाभ होता है।

सूखी खांसी के उपचार के लिए

सूखी खांसी से परेशान रहते हैं, तो 10 ग्राम शतावरी, 10 ग्राम अडूसे के पत्ते, और 10 ग्राम मिश्री को 150 मिली पानी के साथ उबाल लें। इसे दिन में 3 बार पीने से सूखी खांसी खत्म हो जाती है।

कफ होने पर शतावरी, एवं नागबला का काढ़ा, और चूर्ण को घी में पका लें। इसका सेवन करने से कफ विकार में लाभ होता है।

सांसों के रोग में

शतावरी पेस्ट एक भाग, घी एक भाग, तथा दूध चार भाग लें। इन्हें घी में पकाएं। इसे 5-10 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इससे सांसों से संबंधित रोग, रक्त से संबंधित बीमारी, सीने में जलन, वात और पित्त विकार, और बेहोशी की परेशानी से आराम मिलता है।

अपच की समस्या में 

खाना ठीक से नहीं पच रहा है, तो शतावरी का उपयोग   करना लाभ पहुंचाता है। 5 मिली शतावर के जड़ के रस को मधु, और दूध के साथ मिला लें। इसे पिलाने से अपच जैसी परेशानी से शान्ति मिलती है।

पेट दर्द में शतावरी से लाभ

पित्त दोष के कारण होने वाले पेट के दर्द में भी शतावरी का फायदा लिया जा सकता है। रोज सुबह 10 मिली शतावरी के रस में 10-12 ग्राम मधु मिलाकर पीने से लाभ होता है।

सिर दर्द में फायदेमंद

शतावरी सिर दर्द से भी आराम दिलाता है। शतावर की ताजी जड़ को कूटकर, रस निकाल लें। इसमें रस के बराबर ही तिल का तेल डालकर उबाल लें। इस तेल से सिर पर मालिश करें। इससे सिर दर्द, और अधकपारी (आधासीसी) में आराम मिलता है।

नाक के रोग में 

नाक की बीमारियों में 5 ग्राम शतावरी चूर्ण को 100 मिली दूध में पका लें। इसे छानकर पीने से नाक के रोग खत्म हो जाते हैं। शतावर चूर्ण के फायदे नाक संबंधी रोगों के उपचार के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं।

घाव सुखाने के लिए 

शतावरी के 20 ग्राम पत्तों के चूर्ण बनाकर दोगुने घी में तल लें। अब इस शतावरी चूर्ण को अच्छी तरह पीस कर घाव पर लगाएं। इससे पुराना घाव भी ठीक हो जाता है।

आंख के रोग में 

5 ग्राम शतावरी जड़ को 100-200 मिली दूध में पका लें। इसे छानकर पीने से आंख के रोगों में लाभ होता है।

पुराना घी, त्रिफला, शतावरी, परवल, मूंग, आंवला, तथा जौ का रोज सेवन करें। इससे आंखों के रोग में लाभ  होता है।

रतौंधी में 

शतावरी के इस्तेमाल से रतौंधी में भी लाभ होता है। घी में शतावरी के मुलायम पत्तों को भूनकर सेवन करें।

दस्त रोकने के लिए 

लोग दस्त से परेशान रहते हैं, तो 5 ग्राम शतावरी घी का सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है।

मूत्र विकार के इलाज के लिए 

शतावरी पेशाब संबंधी परेशानियों में भी काम करता है। इसमें शतावर 10-30 मिली, और गोखरू का शर्बत बनाकर पीने से लाभ होता है।

कई लोग बार-बार पेशाब आने से परेशान रहते हैं, ऐसे में 10-30 मिली शतावर के जड़ का काढ़ा बना लें। इसमें मधु और चीनी मिलाकर पीने से लाभ होता है।

पेशाब की जलन की बीमारी में 20 ग्राम गोखरू पंचांग के बराबर शतावर को मिला लें। इसे आधा लीटर पानी में उबाल लें। इसे छानकर 10 ग्राम मिश्री और 2 चम्मच मधु मिला लेंं। इसे थोड़ा-थोड़ा पिलाने से पेशाब की जलन, और बार-बार पेशाब आने की परेशानी में आराम मिलता है।

गोनोरिया (सुजाक) में

सुजाक या गोनोरिया, यौन से संबंधित एक रोग है। यह बैक्टीरिया से होता है। इस बीमारी से ग्रस्त रोगी 20 मिली शतावर के रस को, 80 मिली दूध में मिलाकर पिएं। इससे सुजाक में फायदा होता है।

बुखार में 

शतावर और गिलोय के बराबर-बराबर भाग के 10 मिली रस में थोड़ा गुड़ मिलाकर पिएं। इससे बुखार में लाभ होता है। 20-40 मिली काढ़ा में 2 चम्मच मधु मिलाकर पीने से बुखार में लाभ होता है।

बवासीर में 

बवासीर में शतावरी का उपयोग करना बेहतर परिणाम  देता है। 2-4 ग्राम शतावरी चूर्ण (shatavari churna) को दूध के साथ सेवन करने से लाभ होता है।

पेचिश में 

ताजी शतावर को दूध के साथ पीस छान लें। इसे दिन में 3-4 बार पीने से पेचिश (मल के साथ खून आने की बीमारी) में फायदा होता है।

शतावरी से बने घी को पीने से पेचिश में आराम मिलता है।

पुरानी पथरी के रोग में

पथरी की बीमारी से परेशान मरीज 20-30 मिली शतावरी के जड़ से बने रस में बराबर मात्रा में गाय के दूध को मिलाकर पिएं। इससे पुरानी पथरी भी जल्दी गल जाती है।

शतावरी के उपयोगी भाग

जड़ से तैयार काढ़ा

पत्ते

पेस्ट

चूर्ण (shatavari churna)

शतावरी का इस्तेमाल 

आप शतावरी का उपयोग इस तरह से कर सकते हैंः-

रस- 10-20 मिली

काढ़ा- 50-100 मिली

चूर्ण- 3-6 ग्राम

शतावरी कहां पाया या उगाया जाता है

भारत (asparagus in india) में शतावरी की खेती अनेक स्थानों पर की जाती है। इसकी खेती हिमालयी क्षेत्रों में 1500 मीटर तक की ऊंचाई पर होती है। शतावरी मुख्यतः गंगा के ऊपरी मैदानी क्षेत्रों, और बिहार के पठारी भागों में पाई जाती है।

नेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित 




अश्वगंधा

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां बताई गई हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से हम कई घातक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आयुर्वेद में अश्वगंधा के भी कई गुण बताए गए है। 

गुणों की खान है अश्वगंधा 

अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, लीवर टॉनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल के साथ-साथ और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी बॉडी को हेल्दीं रखने में हेल्प करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-स्ट्रेस गुण भी होते है जो स्ट्रेस फ्री करने में मदद करते है। इसके अलावा इसे घी या दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से वजन बढ़ने में मदद होती है।

अश्वगंधा के फायदे 

-कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बहुत असरकारी है अश्वगंधा का इस्तेमाल। कई रिसर्च में यह बताया गया है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और कैंसर के नए सेल्स नहीं बनने देता। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है। जो कैंसर सेल्स को खत्म करने और कीमोथेरपी से होने वाले साइड इफेक्ट्स से भी बचाने का काम करता है।

-अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लडने की शक्ति प्रदान करता है।

-अश्वगंधा वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ाने का काम करता है। जो कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभदायक है।

-अश्वगंधा मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में लाभदायक है। एक रिर्पोट के अनुसार तनाव को 70 फीसदी तक अश्वगंधा के इस्तेमाल से कम किया जा सकता है। दरअसल आपके शरीर और मानसिक संतुलन को ठीक रखने में असरकारी है। इससे अच्छी नींद आती है।अश्वगंधा कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम कर सकता है। 

-अश्वगंधा का इस्तेमाल आपकी आंखो की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। रोज दूध के साथ लेंने से आंखो के अलावा स्ट्रेस से भी बचा जा सकता है।

अश्वगंधा का सेवन कैसे करें 

अश्वगंधा चूर्ण खाने का तरीका बहुत आसान है। पानी, शहद या फिर घी में मिलाकर अश्वगंधा चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अश्वगंधा कैप्सूल, अश्वगंधा चाय और अश्वगंधा का रस भी मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।

इसका सेवन कब करें 

रात में सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन फायदेमंद रहता है। इसके अलावा इसे खाना खाने के बाद भी लिया जा सकता है। कई लोग खाली पेट भी इसका सेवन करते हैं लेकिन कुछ लोगों को खाली पेट अश्वगंधा नुकसान करता है, इसलिए इसके सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर या नेचुरापैथी एक्सपर्ट से सलाह लेकर इसका सेवन किया जाए।

अश्वगंधा के नुकसान 

-बल्ड प्रेशर से ग्रस्त लोगों को अश्वगंधा डॉक्टर के परामर्श से ही लेना चाहिए. जिनका बीपी लो होता है उन्हे अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए।

-अश्वगंधा का अधिक इस्तेमाल पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे लेने से डायरिया की समस्या हो सकती है. इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले आप डॉक्टर की सलाह लें उसके बाद ही इसका सेवन करें।

-अश्वगंधा का इस्तेमाल नींद के लिए अच्छा है. लेकिन इसका बहुत दिनों तक इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

-अश्वगंधा का सही डोज़ न लेने से आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

-अश्वगंधा का ज्यादा प्रयोग आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. अश्वगंधा के ज्यादा इस्तेमाल से आपको बुखार, थकान, दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

नेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित 




गोक्षुरा

 गोखरू ब्लड शुगर कंट्रोल करने, किडनी रोगों से राहत पाने, यौन क्षमता बढ़ाने के साथ PCOD में कमाल है ।

यह एक बेहद ही दुलर्भ जड़ी-बूटी (Herb) है. गोखरू का सेवन करने से शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद मिल सकती है. गोखरू किड़नी की बीमारियों  से राहत दिलाने में फायदेमंद माना जाता है. किड़नी की पथरी (kidney Stone) के लिए गोखरू देसी इलाज माना जाता है.

  गोखरू का सेवन करने से शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद मिल सकती है.  किड़नी स्टोन के दर्द  से राहत पाने के लिए आपके कई तरीके बताए जाते हैं लेकिन गोखरू इसके लिए रामबाण हो सकता है. गोखरू डायबिटीज के लिए  भी फायदेमंद माना जाता है. गोखरू ब्लड शुगर  को कंट्रोल करने में भी कारगर हो सकता है. इतना ही नहीं गोखरू पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन  को बढ़ाने के लिए लाभकारी माना जाता है. गोखरू आयुर्वेदिक जड़ी बूटी  है जो औषधी का काम करता है. गोखरू आपके बालों , स्किन के साथ कई और बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है. गोखरू पौधे के फूल, बीज, टहनियां और जड़ सभी काफी लाभदायक होती हैं. 

1. गोखरू ​किडनी स्‍टोन के लिए फायदेमंद

किडनी की बीमारी से लोग काफी परेशान रहते हैं. कई लोगों में किड़नी स्टोन का दर्द असहनीय हो जाता है. ऐसे में गोखरू किड़नी स्टोन से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गुर्दे में पड़ी पथरी से छुटकारा दिलाने के लिए गोखरू रामबाण साबित हो सकता है. आयुर्वेद में गोखरू को औषधीय जड़ी-बूटी माना जाता है.

​2. टेस्‍टोस्‍टेरोन बढ़ाने में गोखरू असरदार

गोखरू के पौधे को पुरुषों में यौन हार्मोन बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है.  पुरुषों में टेस्‍टोस्‍टेरोन प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले हार्मोन लेवल को बढ़ाने के लिए गोखरू काफी असरदार हो सकता है. यह एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है.

3. गोखरू डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद!

गोखरू का रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है. इससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं. डायबिटीज में खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे में गोखरू का सेवन कर  डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं.

​4. PCOD में भी लाभदायक

गोखरू महिलाओं में पीसीओडी को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है. यह बांझपन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. इतना ही नहीं गोखरू पिरीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है. गोखरू महिलाओं में उम्र से पहले ही होने वाले मेनोपॉज के खतरे को भी कम कर सकता है.

5. स्किन के लिए फायदेमंद है गोखरू

एक्‍जिमा की वजह से जब स्‍किन पर खुजली होने लगती है ऐसे में गोखरू आपके काफी काम आ सकता है. एक्जिमा एक इंफ्लेमेटरी त्वचा की परेशानी है. गोखरू के फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्जिमा के खतरे को कम कर सकते हैं.

 गोखरू का लेप स्किन पर लगाने से स्किन की समस्याएं दूर हो सकती हैं

​ऐसे करें गोखरू का सेवन

- गोखरू के पाउडर को पानी के साथ उबालकर पी सकते हैं.

- गोखरू के अर्क का सेवन भी कर सकते हैं.

- गोखरू का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी किया जा सकता है.


नेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित 




शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

चेरी

 प्रकृति ने हमें कई प्रकार के फल तोहफे में दिए हैं, जिनमें से कुछ स्वाद के लिए, तो कुछ स्वाद के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। उन्हीं में से एक है चेरी। इसे दुनिया भर में इसके बेहतरीन स्वाद के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आपको मालूम है, स्वाद में लाजवाब चेरी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

चेरी की गिनती चुनिंदा खास फलों में होती है। चेरी फल आकार में छोटे और गोल होते हैं। इसकी कई किस्में हैं, जिन्हें दो भागों में बांटा जाता है, एक स्वीट चेरी और दूसरा टार्ट चेरी। आमतौर पर भारत में इस्तेमाल होने वाली चेरी का स्वाद मीठा होता है। इसे स्वीट चेरी की नाम से जाना जाता है। वहीं, इसका दूसरा प्रकार टार्ट चेरी का स्वाद खट्टा होता है। 

 चेरी फल में कई जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, पॉलीफेनोल्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे प्रभाव पाए जाते हैं 

चेरी खाने के फायदे –

चेरी में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण इसे सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बनाते हैं। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि चेरी किसी भी बीमारी का डॉक्टरी उपचार नहीं है, इसका उपयोग कुछ हद तक नीचे बताई जा रही शारीरिक समस्याओं से बचाव और उनके लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकता है। 

एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव से युक्त

हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है। फ्री रेडिकल्स यानी मुक्त कण के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है, जिससे कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह की समस्या, अल्जाइमर रोग (भूलने की बीमारी), पार्किंसंस रोग (इसमें शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं) और नेत्र रोग, जैसे मोतियाबिंद का जोखिम बढ़ सकता है

वहीं, एक अन्य शोध में पाया गया कि चेरी में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही चेरी का अर्क लिवर में एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम की हेपाटिक (लिवर से जुड़ी) गतिविधियों को बढ़ाने का काम कर सकता है 

 अनिद्रा में फायदेमंद

इंसोमेनिया यानी अनिद्रा (नींद न आने की समस्या) की समस्या में भी चेरी के लाभ देखे जा सकते हैं। विषय से जुड़े शोध में साफ तौर से जिक्र मिलता है कि चेरी का रस नींद का समय और गुणवत्ता को बढ़ाने में सहयोग कर सकता है। वहीं, शोध में आगे जिक्र मिलता है कि चेरी के रस में मेलाटोनिन पाया जाता है, जो नींद में सुधार का काम कर सकता है । बता दें कि मेलाटोनिन एक प्रकार का हार्मोन होता है, जो नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद कर सकता है । 

एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव

सूजन की समस्या को कम करने में चेरी के फायदे देखे गए है। जानवरों और इंसानों पर हुए एक शोध के अनुसार गंभीर सूजन के कारण गठिया (आर्थराइटिस) की समस्या, हृदय रोग (सीवीडी), मधुमेह और कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, चेरी में मौजूद एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव के कारण सूजन और इसके कारण होने वाली इंफ्लामेटरी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है । 

सिर दर्द में लाभदायक

चेरी का सेवन करने पर माइग्रेन से होने वाले सिर दर्द में भी लाभदायक प्रभाव दिखा सकता है। 

आंखों के स्वास्थ्य के लिए

ग्लूकोमा आंखों में होने वाली वृद्धावस्था की सबसे आम बीमारियों में से एक है। यह बीमारियों का एक समूह है, जो आंख की ऑप्टिक नर्व (आंखों को मस्तिष्क से जोड़ने वाली नर्व्स) को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे अंधेपन का जोखिम बढ़ सकता है। यह स्थिति आमतौर पर तब होती है, जब आंखों के अंदर द्रव का दबाव धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे ऑप्टिक नर्व डैमेज हो सकती है 

कैंसर से बचाव में सहायक

चेरी का उपयोग कैंसर की रोकथाम में मददगार हो सकता है। दरअसल, चेरी में कई प्रकार के पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें कई गुणों के साथ ही एंटी कैंसर गुण भी मौजूद होता है। शोध में इस बात की पुष्टि की गई कि चेरी के अर्क में पाए जाने वाले एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड में एंटी-कार्सिनोजेनिक प्रभाव होता है। 

यह प्रभाव कई प्रकार के कैंसर, जैसे कोलन, स्तन और लिवर के कैंसर की कोशिकाओं के विस्तार को रोककर कैंसर को बढ़ने से रोकने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है । ध्यान रहे कि चेरी किसी भी तरीके से कैंसर का उपचार नहीं है। अगर कोई कैंसर से पीड़ित है, तो उसका जल्द से जल्द डॉक्टरी उपचार करवाना जरूरी है। 

वजन कम करने में सहायक

शरीर में अतिरिक्त चर्बी के जमा होने पर मोटापे की समस्या हो सकती है। इस समस्या में चेरी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार चेरी में एंटीऑबेसिटी प्रभाव होता है। यह प्रभाव मोटापा कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, शोध में इस बात का जिक्र भी मिलता है कि चेरी का सेवन मोटापे से जुड़ी सूजन और मेटाबोलिक सिंड्रोम को कम करने में भी मददगार हो सकता है ।

हृदय के स्वास्थ्य के लिए

अच्छी सेहत के साथ ही चेरी के फायदे हृदय संबंधी समस्या में भी देखे जा सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार सूजन के कारण अन्य समस्याओं के साथ ही हृदय संबंधी समस्या का जोखिम भी बढ़ सकता है। वहीं, शोध के पाया गया कि चेरी में एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव होता है, जो सूजन के कारण होने वाली हृदय संबंधी समस्या को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है। इसके साथ ही रिसर्च में चेरी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स हृदय रोग में फायदेमंद माने गए हैं ।

कब्ज की समस्या में लाभकारी

कब्ज पाचन तंत्र से जुड़ी स्थिति है, जिसमें मल त्याग करते समय कठिनाई होती है । कब्ज की इस समस्या में चेरी के फायदे देखे गए हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाकर कब्ज की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। वहीं, चेरी में पाए जाने वाले फाइबर से हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि चेरी का उपयोग कब्ज की समस्या में कुछ हद तक लाभदायक हो सकता है ।


मस्तिष्क विकार में लाभदायक

उम्र बढ़ने के साथ ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें मस्तिष्क संबंधी समस्याएं भी शामिल हैं, जैसे कि याददाश्त का कमजोर हो जाना, सोचने-समझने और सीखने में दिक्कत होना आदि। वहीं, मस्तिष्क संबंधी इन समस्या को कम करने में भी चेरी के फायदे देखे जा सकते हैं। चूहों पर किए गए एक रिसर्च के अनुसार टार्ट चेरी का दैनिक सेवन सीखने की क्षमता और याददाश्त में सुधार का काम कर सकता है।


 टार्ट चेरी का सेवन न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है । बता दें कि न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज में अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) और पार्किंसन (यह शारीरिक गतिविधि को प्रभावित करता है।) जैसी बीमाारियां शामिल हैं 

त्वचा के लिए

सेहत के साथ ही चेरी का सेवन त्वचा संबंधी समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। इस विषय पर हुई एक रिसर्च के अनुसार चेरी में पॉलिफिनॉल्स होते हैं। पॉलिफिनॉल्स त्वचा को हाइड्रेट, कोमल व मुलायम बनाने के साथ-साथ त्वचा की लोच को बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा की जलन और लालिमा को कम करने और सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने में सहायक हो सकते हैं ।


 बालों की ग्रोथ के लिए

बालों के झड़ने की समस्या हो या फिर बालों के ग्रोथ, दोनों में ही चेरी फायदेमंद माना गया है। दरअसल, एक रिसर्च में पाया गया कि जंगली चेरी की छाल में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो बालों को चिकना और रेशमी बनाने के साथ ही बालों बालों की मजबूती में मदद कर सकते हैं । हालांकि, चेरी की छाल का कौन-सा गुण बालों के लिए फायदेमंद होता है, यह अभी शोध का विषय है।

चेरी का उपयोग –

चेरी का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। यहां जानते हैं इसके उपयोग के बारे में।


चेरी को ठीक से धोकर इसे सीधे ही खाया जा सकता है।

केक और पुडिंग पर टॉपिंग के लिए चेरी का उपयोग किया जा सकता है।

चेरी का उपयोग बेक्ड कुकीज जैसे चॉकलेट और बादाम कुकीज में भी किया जाता है।

चेरी का इस्तेमाल कई मॉकटेल में किया जाता है।

इसका उपयोग फ्रूट सलाद में किया जा सकता है।

इसके अलावा कई लोग इसे जूस के रूप में भी पीना पसंद करते हैं।

मात्रा : एक दिन में अन्य फलों के साथ 5-6 चेरी का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, एक दिन में इसका कितना सेवन करना सही रहेगा, इससे जुड़े शोध का अभाव है। ऐसे में डॉक्टर से उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर इसके सेवन की सही मात्रा जानी जा सकती है।

चेरी के नुकसान – 

चेरी में पाए जाने वाले गुण इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में चेरी के नुकसान भी देखे गए हैं। दरअसल, चेरी में फ्रुक्टोज की मात्रा होती है, वहीं, बिना पचा हुआ फ्रुक्टोज कई प्रकार की समस्या का कारण बन सकता है, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं ।


चेरी में फ्रुक्टोज मौजूद होता है, अगर शरीर इसे ठीक से पचा नहीं पाता है, तो इससे पेट में दर्द, गैस, सूजन की समस्या, दस्त और आंतों में जलन की समस्या हो सकती है।

 फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा का सेवन रक्तचाप की समस्या का कारण बन सकता है।

फ्रुक्टोज के कारण चेरी का अधिक सेवन मेटाबोलिक सिंड्रोम के साथ ही मोटापा की समस्या की वजह भी बन सकता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम उन जोखिम कारकों (मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप व हाई ब्लड शुगर) को कहा जाता है, जो हृदय रोग और मधुमेह के साथ ही अन्य शारीरिक समस्या का कारण बन सकते हैं।

फ्रुक्टोज की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है।

 बेहतरीन स्वाद के लिए खाई जाने वाली चेरी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है, यह अब आप अच्छे से जान गए होंगे। वहीं, इसका लाभ लेने के लिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें, क्योंकि इसका अधिक सेवन लेख में बताए गए चेरी के नुकसान का कारण बन सकता है। वहीं, लेख में हमने चेरी के उपयोग के कुछ कारगर तरीके बताए हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके अलावा, चेरी के सेवन के बाद अगर कोई दुष्प्रभाव नजर आएं, तो इसका सेवन बंद करें 

नेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित 




ब्लूबेरी

 ब्लूबेरी 

 एक खट्टा-मीठा और रसदार फल होता है। ब्लूबेरी को नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ब्लूबेरी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि ब्लूबेरी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ब्लूबेरी का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन ब्लूबेरी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

ब्लूबेरी के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, लेकिन अगर आप मोटापा को कंट्रोल करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ब्लूबेरी में कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

2- ब्लूबेरी का सेवन पाचन  संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि ब्लूबेरी में फाइबर पाया जाता है और फाइबर पाचन शक्ति को ठीक करने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता है, साथ ही कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

3- डायबिटीज  के मरीजों के लिए ब्लूबेरी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्लूबेरी में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

4- उच्च कोलेस्ट्रोल  हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण बनता है। लेकिन अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि ब्लूबेरी में एंथोसायनिन और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

5- समय से पहले हड्डियों (Bones) का कमजोर होना अब आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ब्लूबेरी का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

6- ब्लूबेरी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, इसलिए अगर आप ब्लूबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक  क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार किसी भी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ब्लूबेरी के नुकसान

1- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से लो  रहता है, उनको ब्लूबेरी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल और कम हो सकता है।

2- ब्लूबेरी से कई लोगों को एलर्जी  होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- ब्लूबेरी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है। 

नेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित 



गैनोडर्मा

 गैनोडर्मा लकड़ी पर उगने वाला खुम्ब जाति का पौधा है। इसे कई जगहों पर रिशी नाम  से भी जाना जाता है। इसकी पैदावर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक होती है। इसकी 80 से अधिक प्रजातियां होती हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधी के रूप में किया जाता है। यह एक तरह से मशरूम की तरह होता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है।  गैनोडर्मा के सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह हमारे शरीर के अंदर 3 तरह से कार्य करता है। पहला शरीर के किसी भी अंग में क्षति होने पर उसे ठीक करना, दूसरा शरीर की गंदगी को साफ करना, जिससे आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहे और तीसरा शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity Boost) करना। जिसकी वजह से हमारा शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

गैनोडर्मा के फायदे  

1. दिमाग को करे तेज

मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गैनोडर्मा लाभकारी साबित होता है। साथ ही यह आपके दिमाग को तेज करने में असरदार होता है। क्योंकि इसमें ऐसे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके मस्तिष्क को पोषित करने में आपकी मदद करते हैं।


2. कैंसर से करे बचाव

गैनोडर्मा कैंसर रोगियों  के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद बीटा ग्लूकन और कंजुगेट लानोलिक एसिड प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करता है। यह कैंसर रोगियों के लिए काफी प्रभावी साबित होता है। साथ ही यह कैंसर मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है।

 3. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

गैनोडर्मा में मौजूद विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर डायबिटीज रोगियों  के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी अच्छा साबित होता है। साथ ही यह आपके शरीर में इंसुलिन बनाती है। जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

4. इम्यूनिटी को करे मजबूत

गैनोडर्मा में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर साबित होता है। इसके सेवन से शरीर में विषाणुरोधी क्षमता बढ़ती है। साथ ही यह हमारे शरीर को भरपूर प्रोटीन प्रदान करता है। यह शरीर में कोशिकाओं के पुन: निर्माण में हमारी मदद करता है। साथ ही इसमें नैचुरल रूप से एंटीबायोटिक्स मौजूद होता हैं, जो फंगस और संक्रमण से बचाव में असरदार होता है। 


5. मोटापा करे कम

गैनोडर्मा में लीन प्रोटीन मौजूद होता है, जो वजन को घटाने में असरदार है। अधिकतर एक्सपर्ट वजन कम करने के दौरान प्रोटीन खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप गैनोडर्मा का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। 

6. पाचन तंत्र को करे मजबूत

गैनोडर्मा में विटामिन बी मौजूद होता है, जो खाने के ग्लूकोज के रूप में बदलकर शरीर में उर्जा पैदा करने में असरदार होता है। इसमें विटामिन बी-2 और बी-3 भरपूर रूप से होते हैं, जिसका सेवन करने से शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होता है। साथ ही यह पाचन को मजबूत करने में असरदार होता है। 

7. शरीर की गंदगी को करे साफ

गैनोडर्मा के इस्तेमाल से शरीर की गंदगी को साफ किया जा सकता है। यह शरीर पर बैक्टीरिया और कवक की वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर करने में लाभकारी माना जाता है। यह स्किन से संक्रमण और संवेदनशीलता को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है।

8. बालों की समस्याओं से राहत

गैनोडर्मा का इस्तेमाल बालों पर भी किया जाता है। इसके तेल से आप स्किन के चकत्तों, बालों के डैंड्रफ को कम कर सकते हैं। खासतौर पर अगर बालों में किसी तरह का फंगल इंफेक्शन हुआ है, तो इसके इस्तेमाल से आप अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। 

9. दांतों के लिए लाभकारी

ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी गैनोडर्मा लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-ऑक्सीडेंट दांतों के इंफेक्शन को दूर करने में लाभकारी होते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इससे किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट होने का खतरा कम होता है। 

10. स्किन की समस्या को करे कम

गैनोडर्मा के इस्तेमाल से स्किन का फ्री-रेडिकल्स से बचाव होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बों जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। गैनोडर्मा में दो तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, तो स्किन की कई तरह की परेशानियों को दूर करने में लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से आपकी स्किन पर चमक आती है। 

11.  दिल की बीमारी से करे बचाव

 गैनोडर्मा में भरपूर रूप से पोषक तत्व मौजूद होता है, जो हृदय रोगियों के लिए लाभकारी है। इसमें कुछ ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकता है। यह दिल की बीमारी से निजात दिलाने में लाभकारी होता है। अगर आप दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो गैनोडर्मा का सेवन करें। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।  

कैसे ले सकते हैं गैनोडर्मा? 
गैनोडर्मा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। जैसे- सूप, कॉफी, चाय, काढ़ा इत्यादि के रूप में गैनोडर्मा का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा मार्केट में गैनोडर्मा के कैप्सूल भी मौदूज होते हैं, जिसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसका सेवन न करें। 

गैनोडर्मा के नुकसान 
वैसे तो गैनोडर्मा के सीधे तौर पर साइड-इफेक्ट नहीं होते हैं। क्योंकि यह एक दवा नहीं है। इसमें भरपूर रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। इसलिए अधिकतर लोग इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से राय जरूर लें।  

नेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित 


“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...