मंगलवार, 18 जून 2024

 श्रीमद्भगवद्गीता का माहात्म्य वाणी द्वारा वर्णन करने के लिये किसी की भी सामर्थ्य नहीं है; क्योंकि यह एक परम रहस्यमय ग्रन्थ है। इसमें सम्पूर्ण वेदों का सार-सार संग्रह किया गया है। इसकी संस्कृत इतनी सुन्दर और सरल है कि थोड़ा अभ्यास करने से मनुष्य उसको सहज ही समझ सकता है; परन्तु इसका आशय इतना गम्भीर है कि आजीवन निरन्तर अभ्यास करते रहने पर भी उसका अन्त नहीं आता। प्रतिदिन नये-नये भाव उत्पन्न होते रहते हैं, इससे यह सदैव नवीन बना रहता है एवं एकाग्रचित्त होकर श्रद्धा-भक्ति सहित विचार करने से इसके पद पद में परम रहस्य भरा हुआ प्रत्यक्ष प्रतीत होता है। भगवान के गुण, प्रभाव और मर्म का वर्णन जिस प्रकार इस गीताशास्त्र में किया गया है, वैसा अन्य ग्रन्थों में मिलना कठिन है; क्योंकि प्रायः ग्रन्थोंमें कुछ-न-कुछ सांसारिक विषय मिला रहता है। भगवान्ने 'श्रीमद्भगवद्गीता' रूप एक ऐसा अनुपमेय शास्त्र कहा है कि जिसमें एक भी शब्द सदुपदेश से खाली नहीं है।

श्रीवेदव्यासजी ने महाभारत में गीताजी का वर्णन करने के उपरान्त कहा है 'गीता सुगीता करने योग्य है अर्थात् श्रीगीताजी को भली प्रकार पढ़ कर अर्थ और भावसहित अन्तःकरण में धारण कर लेना मुख्य कर्तव्य है, जो कि स्वयं पद्मनाभ भगवान् श्रीविष्णु के मुखारविन्द से निकली हुई है। फिर अन्य शास्त्रों के विस्तार से क्या प्रयोजन है?' स्वयं श्री भगवान ने भी इस के माहात्म्य का वर्णन किया है ।इस गीताशास्त्र में मनुष्यमात्र का अधिकार है, चाहे वह किसी भी वर्ण, आश्रम में स्थित हो; परंतु भगवान में श्रद्धालु और भक्तियुक्त अवश्य होना चाहिये; क्योंकि भगवान ने अपने भक्तों में ही इसका प्रचार करने के लिये आज्ञा दी है तथा यह भी कहा है कि स्त्री, वैश्य, शूद्र और पापयोनि भी मेरे परायण होकर परमगति को प्राप्त होते हैं; अपने-अपने स्वाभाविक कर्मों द्वारा मेरी पूजा करके मनुष्य परम सिद्धि को प्राप्त होते हैं - इन सबपर विचार करने से यही ज्ञात होता है कि परमात्मा की प्राप्ति में सभी का अधिकार है।

परन्तु उक्त विषय के मर्म को न समझने के कारण बहुत से मनुष्य, जिन्होंने श्रीगीताजी का केवल नाममात्र ही सुना है, कह दिया करते हैं कि गीता तो केवल संन्यासियों के लिये ही है; वे अपने बालकों को भी इसी भय से श्रीगीताजी का अभ्यास नहीं कराते कि गीता के ज्ञानसे कदाचित् लड़का घर छोड़कर संन्यासी न हो जाय; किन्तु उनको विचार करना चाहिये कि मोह के कारण क्षात्रधर्म से विमुख होकर भिक्षा के अन्नसे निर्वाह करने के लिये तैयार हुए अर्जुन ने जिस परम रहस्यमय गीता के उपदेश से आजीवन गृहस्थ में रहकर अपने कर्तव्य का पालन किया, उस गीताशास्त्र का यह उलटा परिणाम किस प्रकार हो सकता है ? अतएव कल्याण की इच्छा वाले मनुष्यों को उचित है कि मोह का त्याग कर अतिशय श्रद्धा-भक्तिपूर्वक अपने बालकों को अर्थ और भाव के सहित श्रीगीताजी का अध्ययन करायें एवं स्वयं भी इसका पठन और मनन करते हुए भगवान्‌ के आज्ञानुसार साधन करने में तत्पर हो जायँ; क्योंकि अति दुर्लभ मनुष्य-शरीरको प्राप्त होकर अपने अमूल्य समयका एक क्षण भी दुःखमूलक क्षणभंगुर भोगों के भोगने में नष्ट करना उचित नहीं है।


रविवार, 16 जून 2024

विजय की प्राप्ति करने की इच्छा हर एक के अंतःकरण में होती है, परंतु बहुत थोडे लोग जानते हैं, कि विजय प्राप्ति की संभावना मनुष्य के मन की अवस्था पर निर्भर है । विजय प्राप्ति के लिये जिस प्रकार का मन होना आवश्यक है, उस प्रकार का मन बनाने के लिये ही महाभारत लेखक ने यह" जय इतिहास" लिखा है। यह इतिहास इतना उत्साहमय है कि यदि यह इतिहास मनुष्य पढेगा और इसके उपदेश का मनन करेगा, तो निः संदेह वह मनुष्य उत्साह की मूर्ति बन जायगा । निराशावाद का अंश भी इसके पढने के पश्चात् मनुष्य के मन में रह नहीं सकता ।

धर्मराज को अल्पसंतुष्ट न रहते हुए, अपने संपूर्ण शत्रुओं का पूर्ण नाश करके अपना संपूर्ण राज्य पुनः प्राप्त करने की प्रेरणा करने के लिये ही यह इतिहास भगवती माता कुंती देवी ने कहा है और धर्मराजपर उसका अच्छा परिणाम भी हुआ है।

यहां माता का भी कर्तव्य स्पष्ट हो जाता है, कि यदि उनके कोई पुत्र या पुत्री निरु- त्साहित हों, तो उनको पुनः उत्साहित करके अधिक प्रयत्न करने के लिये प्रेरित करना। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जिजाबाईजी का चरित्र इसी प्रकार ओजस्वी था और उनकी प्रेरणा से श्री शिवाजी महाराज को जो अमोल ओजस्वी उपदेश मिलता था वह अपूर्व ही था। इसी प्रकार श्री० विदुलादेवी का उपदेश इस जय इतिहास में है ।

स्वयं महाभारत के लेखक प्रतिज्ञा पूर्वक कहते हैं कि यह इतिहास पढने से ये लाभ होगें-" यह इतिहास विजय चाहने वाले राजा को अवश्य पढना योग्य है, निरुत्साहित और शत्रु से पीडित राजा को यह पढना या सुनना योग्य है। क्योंकि इसके पढने से निरुत्सा- हित राजा ऐसा ओजस्वी बनता है, कि वह अपने संपूर्ण शत्रुओं को पराजित करके संपूर्ण पृथ्वी का राज्य प्राप्त कर सकता है। यदि गर्भवती अवस्था में स्त्री इसको सुनेगी तो उसके गर्भ से पुत्र या पुत्री जो भी उत्पन्न होगा वह तेजस्वी होगा, इसमें कोई संदेह ही नहीं है। यदि अपनी संतान विद्वान, उदार, तपस्वी, उत्साही, तेजस्वी, वलवान, वीर, शूर, धैर्यशाली, विजयी, अपराजित, सज्जनों की रक्षक तथा दुष्टों का शमन करने- वाला इत्यादि गुणों से युक्त बन जाय, ऐसी इच्छा है, तो पति पत्नी को यह इतिहास वारंवार पढना चाहिये । " हमें विश्वास है कि निःसंदेह ऐसा होगा।  आशा है कि इसके पढने से हमारे देश में वीरता बढेगी और हमारा देश वीरों का देश बनेगा । 

सोमवार, 10 जून 2024

 वजन कम करने के लिए लोग फास्टिंग को सबसे कारगर हथियार मानते हैं. ज्यादातर लोग फास्टिंग के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं. आजकल वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान चलन में ज्यादा है. इंटरमिटेंट डाइट प्लान में इंसान 12 से 16 घंटे तक कुछ भी नहीं खाता है. वजन घटाने के लिए डाइटिंग का यह तरीका तेजी से वजन कम करता है.

यह उपवास सबके लिए नहीं होता है, क्योंकि देर तक भूखा रहने से थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है. अगर आप में ये लक्षण दिखें तो तुरंत फास्टिंग को रोक देना चाहिए. इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बेहतर विकल्प होता है कि आप हेल्थी व बैलेंस डाइट लें.

गुरुवार, 6 जून 2024

 हमारी विवाहित महिलाओं ने माथे पर पल्लू तो छोड़िये, साड़ी पहनना तक छोड़ दिया। तिलक बिंदी तो हमारी पहचान हुआ करती थी न... कोरा मस्तक और सुने कपाल को तो हम अशुभ, अमंगल का और शोकाकुल होने का चिह्न मानते थे न... हमने घर से निकलने से पहले तिलक लगाना तो छोड़ा ही, हमारी महिलाओं ने भी आधुनिकता और फैशन के चक्कर में और फारवर्ड दिखने की होड़ में माथे पर बिंदी लगाना छोड़ दिया?

हम लोगो ने नामकरण, विवाह, सगाई जैसे संस्कारों को दिखावे की लज्जा विहीन फूहड़ रस्मों में और जन्म दिवस, वर्षगांठ जैसे अवसरों को बर्थ-डे और एनिवर्सरी फंक्शंस में बदल दिया तो क्या यह हमारी त्रुटि नहीं है?

 हम लोगों ने तो स्वयं ही मंदिरों की ओर देखना छोड़ दिया, जाते भी केवल तभी है जब भगवान से कुछ मांगना हो अथवा किसी संकट से छुटकारा पाना हो... अब यदि हमारे बच्चे ये सब नहीं जानते कि मंदिर में क्यों जाना है, वहाँ जाकर क्या करना है। हमारे  बच्चे कॉन्वेंट से पढ़ने के बाद पोयम सुनाते थे तो हमारा सर ऊंचा होता था ! होना तो यह चाहिये था कि वे बच्चे भगवद्गीता के चार श्लोक कंठस्थ कर सुनाते तो हमको गर्व होता! इसके उलट जब आज वो नहीं सुना पाते तो ना तो हमारे मन में इस बात की कोई ग्लानि है, ना ही इस बात पर हमें कोई खेद है!  बड़ों से, हम लोगों ने प्रणाम और नमस्कार को हैलो हाय से बदल दिया... तो इसके दोषी क्या हम नहीं हैं?  हमारा बच्चा न रामायण पढ़ता है और ना ही गीता.... उसे संस्कृत तो छोड़िये, शुद्ध हिंदी भी ठीक से नहीं आती क्या यह भी हमारी त्रुटि नहीं है ?

हमारे पास तो सब कुछ था-संस्कृति, इतिहास, परंपराएं! हमने उन सब को तथाकथित आधुनिकता की अंधी दौड़ में त्याग दिया ।हम लोगों ने तो स्वयं ही तिलक, जनेऊ, शिखा आदि से और हमारी महिलाओं को भी माथे पर बिंदी, हाथ में चूड़ी और गले में मंगलसूत्र-इन सब से लज्जा आने लगी, इन्हें धारण करना अनावश्यक लगने लगा और गर्व के साथ खुलकर अपनी पहचान प्रदर्शित करने में संकोच होने लग गया।... तथाकथित आधुनिकता के नाम पर हम लोगों ने स्वयं ही अपने रीति रिवाज, अपनी परंपराएं, अपने संस्कार, अपनी भाषा, अपना पहनावा-ये सब कुछ पिछड़ापन समझकर त्याग दिया!

आज इतने वर्षों बाद हम लोगों की नींद खुली है तो हम अपने ही समाज के दूसरे लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिये कहते फिर रहे हैं!

अपनी पहचान के संरक्षण हेतु जागृत रहने की भावना किसी भी सजीव समाज के लोगों के मन में स्वतःस्फूर्त होनी चाहिये, उसके लिये हमें अपने ही लोगों को कहना पड़ रहा है.... विचार कीजिये कि यह कितनी बड़ी विडंबना है!

यह भी विचार कीजिये कि अपनी संस्कृति के लुप्त हो जाने का भय आता कहां से है और असुरक्षा की भावना का वास्तविक कारण क्या है? हमारी समस्या यह है कि हम अपने समाज को तो जागा हुआ देखना चाहते हैं किंतु ऐसा चाहते समय हम स्वयं आगे बढ़कर उदाहरण प्रस्तुत करने वाला आचरण नहीं करते, जैसे बन गए हैं वैसे ही बने रहते हैं... हम स्वयं अपनी जड़ों से जुड़े हुए हो, ऐसा दूसरों को हमारे में दिखता नहीं है,, और इसीलिये हमारे अपने समाज में तो छोड़िये, हमारे परिवार में भी कोई हमारी सुनता नहीं,, ठीक इसी प्रकार हमारे समाज में अन्य सब लोग भी ऐसा ही हमारे जैसा डबल स्टैंडर्ड वाला हाइपोक्रिटिकल व्यवहार (शाब्दिक पाखंड) करते हैं! इसीलिये हमारे समाज में कोई भी किसी की नहीं सुनता!... क्या यह हमारी त्रुटि नहीं है ।

दशकों से अपनी हिंदू पहचान को मिटा देने का कार्य हम स्वयं ही एक दूसरे से अधिक बढ़-चढ़ करते रहे,, और आज भी ठीक वैसा ही कर रहे हैं।  


बुधवार, 5 जून 2024

 जाम्बवान् ने श्री हनुमानजी से कहा- हे हनुमान् ! हे बलवान्! सुनो, तुमने यह क्या चुप्पी साध रखी है? तुम पवन के पुत्र हो और बल में पवन के समान हो। तुम बुद्धि-विवेक और विज्ञान की खान हो। 

जगत् में कौन सा ऐसा कठिन काम है जो हे तात ! तुमसे न हो सके। श्री रामजी के कार्य के लिए ही तो तुम्हारा अवतार हुआ है। यह सुनते ही हनुमानजी पर्वत के आकार के अत्यंत विशालकाय हो गए। 

हनुमान ने कहा -हे जाम्बवान्! मैं तुमसे पूछता हूँ, तुम मुझे उचित सीख देना कि मुझे क्या करना चाहिए। 

जाम्बवान् ने कहा- हे तात ! तुम जाकर इतना ही करो कि सीताजी को देखकर लौट आओ और उनकी खबर कह दो। फिर कमलनयन श्री रामजी अपने बाहुबल से ही राक्षसों का संहार कर सीताजी को ले आएँगे, केवल लीला के लिए ही वे वानरों की सेना साथ लेंगे।

जाम्बवान् के सुंदर वचन सुनकर हनुमानजी के हृदय को बहुत ही भाए। वे बोले- हे भाई ! तुम लोग दुःख सहकर,कन्द-मूल-फल खाकर तब तक मेरी राह देखना। जब तक मैं सीताजी को देखकर लौट न आऊँ। काम अवश्य होगा, क्योंकि मुझे बहुत ही हर्ष हो रहा है। यह कहकर और सबको मस्तक नवाकर तथा हृदय में श्री रघुनाथजी को धारण करके हनुमानजी हर्षित होकर चले ।

 पिता की * सख्ती को बर्दाशत करो, ताकि काबिल बन सको,

• पिता की *बातें गौर से सुनो, ताकि दुसरो की न सुननी पड़े,

• पिता के सामने * ऊंचा मत बोलो, वरना भगवान तुमको नीचा कर देगा,

• पिता का * सम्मान करो, ताकि तुम्हारी संतान तुम्हारा सम्मान करे,

• पिता की * इज्जत करो, ताकि इससे फायदा उठा सको,

• पिता का *हुक्म मानो* ताकि खुशहाल रह सको,

• पिता के सामने *नजरे झुका कर रखो, ताकि भगवान तुमको दुनियां मे आगे करे,

• * पिता एक किताब है* जिसपर अनुभव लिखा जाता है,

• * पिता के आंसु तुम्हारे सामने न गिरे, वरना भगवान तुम्हे दुनिया से गिरा देगा,

* पिता एक ऐसी हस्ती है ...!!!! माँ का मुकाम तो बेशक़ अपनी जगह है ! पर पिता का भी कुछ कम नही, माँ के कदमों मे स्वर्ग है पर पिता स्वर्ग का दरवाजा है, अगर दरवाज़ा ना खुला तो अंदर कैसे जाओगे ?* जो गरमी हो या सर्दी अपने बच्चों की रोज़ी रोटी की फ़िक्र में परेशान रहता है, * ना कोई पिता के जैसा प्यार दे सकता है ना कर सकता है, अपने बच्चों से !!*

* याद रखे सूरज गर्म ज़रूर होता है मगर डूब जाए तो अंधेरा छा जाता है, !!* आओ आज़ सब मिलकर उस अज़ीम हस्ती के लिए * प्रार्थना करें ..*

* हे भगवान मेरे पिता को अच्छी सेहत ओर तंदूरस्ती देना। उनकी तमाम परेशानी को दूर कर, और उन्हें हमेंशा हमारे लिए खुश रखना।*

मंगलवार, 4 जून 2024

श्रीकृष्ण "श्री" का अर्थ है "शक्ति" अर्थात "राधा जी" कृष्ण यदि शब्द हैं तो राधा अर्थ हैं। कृष्ण गीत हैं तो राधा संगीत हैं, कृष्ण वंशी हैं तो राधा स्वर हैं, कृष्ण समुद्र हैं तो राधा तरंग हैं, कृष्ण पुष्प हैं तो राधा उस पुष्प कि सुगंध हैं। राधा जी कृष्ण जी कि अल्हादिनी शक्ति हैं। वह दोनों एक दूसरे से अलग हैं ही नहीं। ठीक वैसे जैसे शिव और हरि एक ही हैं | भक्तों के लिए वे अलग-अलग रूप धारण करते हैं, अलग-अलग लीलाएं करते हैं।

राधा एक आध्यात्मिक पृष्ठ हैं जहां द्वैत-अद्वैत का मिलन है। राधा एक सम्पूर्ण काल का उद्गम है जो कृष्ण रुपी समुद्र से मिलती हैं। श्री कृष्ण के जीवन में राधा प्रेम की मूर्ति बनकर आईं। जिस प्रेम को कोई नाप नहीं सका, उसकी आधारशिला राधा जी ने ही रखी थी। संपूर्ण ब्रह्मांड की आत्मा भगवान कृष्ण हैं और कृष्ण की आत्मा राधा हैं। आत्मा को देखा है किसी ने तो राधा को कैसे देख लोगे। राधा रहस्य थीं और रहेंगी।

“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...