शुक्रवार, 26 मई 2023

 बात ऋषि ने ही आरम्भ की, "राम ! मेरे इस आश्रम के निकट समुद्र में जो अशिमपुरी द्वीप है, उससे कालकेयों के पीछे-पीछे अन्य आततायियों के आने की भी पर्याप्त संभावना थी। उनके कारण इस जनपद के लोगों ने कष्ट भी बहुत सहे हैं । किंतु जब से कालकेयों का नाश हुआ है, तब से यह दिशा सुरक्षित हो गयी है। मैं तब से जमकर यहीं बैठा हूं, कि इधर से और कोई आक्रांता प्रवेश न करे । इधर तुमने चित्रकूट से आरंभ कर, अत्रि आश्रम, शरभंग, सुतीक्ष्ण, आनन्दसागर तथा धर्मभृत्य के आश्रमों के बीच का सारा क्षेत्र एक प्रकार से संगठित और शस्त्र- बद्ध कर दिया है। केवल एक ही दिशा असुरक्षित है— जनस्थान की दिशा । इसको राक्षस भी समझते हैं, इसलिए वे लोग अपना ध्यान वहीं केन्द्रित कर रहे हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ योद्धा वहां हैं, उनके उन्नत और विकसित शस्त्र वहां हैं । और जहां राक्षसों का इतना जमघट होगा, वहां जन सामान्य का पक्ष उतना ही दुर्बल होगा। यदि इस समय राक्षसों को वहीं नहीं रोका गया, तो वह सारा क्षेत्र श्मशान में बदल जाएगा। उनकी सेनाएं यदि तुम्हारे द्वारा नाकाबन्दी किए गए क्षेत्र में घुस आयीं तो सारे किए धरे पर पानी फिर जाएगा। छोटे-छोटे आश्रम अपनी आश्रम - वाहिनियों और ग्राम वाहिनियों से साम्राज्य का सामना नहीं कर पाएंगे। अतः आवश्यक है कि इस राक्षसी सेना को वहीं रोक रखने के लिए तुम पंचवटी में एक ऐसा सबल व्यूह रचो कि राक्षसी सेना वहीं उलझकर समाप्त हो जाए ।"

अपने में डूबे - डूबे राम बड़ी तन्मयता से ऋषि की बात सुन रहे थे। यह कहना कठिन था कि वे आत्मलीन अधिक थे, अथवा ऋषि की बात सुनने में अधिक तल्लीन । कदाचित् उनमें दोहरी प्रतिक्रिया चल रही थी । "मैं आपकी योजना भली प्रकार समझ रहा हूं, और उससे सहमत भी हूं । मुझे लगता है कि अब पंचवटी के इधर के क्षेत्र में मेरी आवश्यकता नहीं है ।"

 राम का एक-एक शब्द आत्मबल से भरपूर था ।

"वह तो ठीक है, पुत्र !" ऋषि का स्वर कुछ उदास भी था, "यह बूढ़ा मन तुम्हें वहां भेजना भी चाहता है, और भेजने से डरता भी है ।"

" आप और डर ?" लक्ष्मण अनायास ही बोल पड़े। "वीरता और मूर्खता में भेद है, पुत्र !" ऋषि बोले, "निर्भय होकर तुम लोगों को वहां भेजना चाहता हूं, क्योंकि तुममें वह क्षमता दिखाई पड़ी है, जिस पर भरोसा किया जा सकता है। किंतु कैसे भूल जाऊं कि वहां तुम उन अत्याचारियों का साक्षात्कार करोगे, जिनके मन में न न्याय है, न मानवता । वहां स्वयं रावण के भाई, अपने चुने हुए चौदह सहस्र सैनिकों के साथ टिके हुए हैं। वहां रावण की सगी बहन है - शूर्पणखा, जो भाई के हाथों अपने पति के वध के पश्चात् उद्दंड भी हो चुकी है और शक्ति सम्पन्न भी। वह रावण के द्वारा संरक्षित भी है और रावण के अनुशासन से मुक्त भी। जनस्थान में वे लोग हैं, जिनसे मुठभेड़ होते ही लंका की सेनाएं दौड़ी चली आएंगी। शूर्पणखा अथवा उसकी सेना का विरोध करते ही रावण ही नहीं, शिव तथा ब्रह्मा भी चौकन्ने हो उठते हैं। ऐसे शत्रुओं से प्रजा की रक्षा करने के लिए तुम लोगों को भेज रहा हूं, पुत्र ! वैदेही के लिए भी मन में अनेक प्रकार की आशंकाएं हैं। नारी के प्रति राक्षसों के मन में कोई सम्मान नहीं है । इसीलिए डरता हूं। बाढ़ में चढ़ी हुई नदी के सम्मुख, चार ईंटें रखकर आशा कर रहा हूं कि वे ईंटें प्राचीर का कार्य करेंगी ।" "आप निश्चित रहें, ऋषिवर !" राम अपने आश्वस्त गंभीर स्वर में बोले, "ये ईंटें प्राचीर ही बन जाएंगी, और नदी की बाढ़ को बांध लिया जाएगा।"

गुरुवार, 25 मई 2023

 पहले कुछ दिनों से लक्ष्मण और मुखर अधिक-से-अधिक व्यस्त होते गए थे । वे लोग थोड़े-थोड़े समय के पश्चात् राक्षसों की सैनिक टुकड़ियों की गतिविधियों की सूचनाएं ला रहे थे। सूचनाओं से लगता था कि राक्षस बड़ी सावधानी से योजनाबद्ध रूप में आगे बढ़ रहे थे, और उनकी इच्छा बड़े तथा आकस्मिक आक्रमण की थी।

ग्रामवासी क्रमशः अपना भय छोड़ते गए थे और उनमें से खेतों में काम करने वालों की संख्या बढ़ती चलती गयी थी। शीघ्र ही गांव की पूरी जनसंख्या कृषि- कर्म में सम्मिलित हो गयी थी। जैसे-जैसे उनका भय कम हुआ था, स्त्रियां और बच्चे भी उस सामूहिक जीवन में सहभागी हो गए थे। कृषि के साथ ही वे अन्य गतिविधियों में भी सम्मिलित हो गए थे। करघे चलने लगे थे, कुंभकार का चाक घूमने लगा था और लकड़ी का विविध प्रकार का सामान बनने लगा था । अन्य प्रकार की शालाओं के साथ-साथ मुखर की संगीतशाला भी बहुत लोकप्रिय हो गयी थी। किंतु इतना होते हुए भी माखन और उसके साथी न तो भूमि को अपना मानने को तैयार थे और न वे लोग आश्रम के सैनिक प्रशिक्षण में सम्मिलित होने को सहमत हुए थे। इन दो कामों के लिए राम ने जब-जब प्रयत्न किया, असफल रहे। ग्राम का धातुकर्मी आश्रम के लिए शस्त्र बना देता था, किंतु अपने पास एक खड्ग रखने के लिए भी कभी तत्पर नहीं हुआ ।

इसलिए राम को ग्रामीणों की अधिक चिन्ता थी। अभी तक कुछ निश्चित नहीं था कि राक्षस कितनी संख्या में आएंगे और एक ही स्थान पर आक्रमण करेंगे अथवा एकाधिक टुकड़ियों में बंटकर, अनेक स्थानों पर धावा बोलेंगे वैसे तो अनिन्द्य की बस्ती, धर्मभृत्य का आश्रम, भीखन का ग्राम तथा आनन्दसागर का आश्रम ऐसी संचार व्यवस्था में बंधे हुए थे कि छोटी-छोटी घटनाओं की सूचनाएं भी तत्काल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रही थीं - फिर भी यदि ग्रामवासी किसी ऐसे स्थान पर घिर गए, जहां तत्काल सहायता पहुंचाना संभव नहीं हुआ तो शस्त्रहीन होने के कारण वे लोग तनिक भी प्रतिरोध नहीं कर पाएंगे.''। दूसरी कठिनाई यह थीं कि वे नहीं चाहते थे कि राक्षस उन्हें राम के पक्ष में मानें, इसलिए वे अपनी सुरक्षा के लिए भी, आश्रम में आने को प्रस्तुत नहीं थे...

आश्रम में युद्ध समिति बैठी और विभिन्न कोणों से विचार-विमर्श किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से खान, बस्ती, धर्ममृत्य का आश्रम, भीखन का गांव, आनन्दसागर का आश्रम तथा खेत सब ही महत्त्वपूर्ण स्थान थे। किन्तु सबसे , महत्त्वपूर्ण थी जनसंख्या । जन-प्राण की रक्षा सबसे अधिक आवश्यक थी, दूसरी कोटि में थी प्राकृतिक सम्पत्ति अर्थात् खान और खेत आनन्दसागर आश्रम में रखा हुआ शस्त्रागार भी महत्त्वपूर्ण था, किन्तु राम का तत्संबंधी प्रस्ताव मान लिया गया कि समस्त शस्त्र योद्धा अपने साथ रखें- - आवश्यक होने पर एकाधिक शस्त्र रखें, ताकि न शस्त्रागार की समस्या रहे, न ये शस्त्र शत्रुओं के हाथ पड़ें ।


नरेंद्र कोहली के उपन्यास अभ्दूय का एक अंश 

बुधवार, 24 मई 2023

 "आओ, भास्वर ! स्वागत, मुर्त !" अगस्त्य मुस्करा रहे थे।

मुर्त ने चौंककर अगस्त्य को देखा, “आपको मेरा नाम कहां से ज्ञात

हुआ ?"

"क्या वह कोई गोपनीय वस्तु है ?" ऋषि अब भी मुसकरा रहे थे।

"नहीं। पर..." 'मुर्त समझ नहीं पा रहा था कि क्या कहे, आपका इस क्षेत्र के जन-जीवन से इतना अधिक संपर्क है कि किसी एक गांव के किसी एक साधारण व्यक्ति का खोया हुआ बेटा लौट आए, तो उसकी भी सूचना आपको हो जाए ।"

गुरु की मुसकान कुछ और गहरी हुई, "वैसे तो किसी के खोए हुए बेटे का घर लौट आना भी मानव जीवन की बहुत बड़ी घटना है; किंतु इस समाचार को हमारे आश्रम ने दूसरे ही प्रकार से देखा है। समाचार यह नहीं है कि भास्वर का बेटा मुर्त घर लौट आया है।"

"तो क्या समाचार है..?” मुर्त अचकचाता सा गुरु को देख रहा था।

" समाचार है.." गुरु की मुसकान स्निग्ध थी, "कि राक्षसों का एक जलपोत समुद्र में चुपचाप ठहर गया । उसमें से एक नाव जल में उतारी गयी और वह नाव एक व्यक्ति को समुद्र तट पर उतारकर चुपके से लौट गयी । वह व्यक्ति जो तट पर उतारा गया, भास्वर का बेटा मुर्त तो है ही, रावण के अनेक विशाल जलपोतों का निर्माता तथा नियंत्रक रहा है; और जल परिवहन के साधनों का अधिकारी विद्वान है।"

"क्या ?" मुर्त का मुख आश्चर्य से खुल गया, "आप यह कैसे जानते हैं ? ये तथ्य मेरे माता-पिता तक नहीं जानते। उन्होंने कभी यह जानने की चिंता ही नहीं की । ...."

" उन्हें इन बातों की भी चिंता करनी चाहिए, यह मैं उन्हें सिखा रहा हूं ।" " पर आपको ये सूचनाएं कैसी मिलीं ?"

"मेरे अपने साधन हैं, पुत्र ! समय आने पर तुम्हें ज्ञात हो जाएगा गुरु मुसकराए, “बताओ, तुम्हारा कार्यक्रम क्या है ? मेरा तात्पर्य है कि रावण के साम्राज्य का वैभव देखने के पश्चात् तुम इस वानर- यूथ के सदस्य बनकर यहां रहना चाहोगे ? रह सकोगे ? या लौट जाओगे ?"

"बाधा तो मुझे यहां है ही, ऋषिवर!" मुर्त का स्वर अनायास ही सम्मानपूर्ण हो गया, "मुझे यहां रुकने में तो कोई लाभ नहीं दिखता ।"

"लाभ किस दृष्टि से, पुत्र ?" ऋषि ने पूछा, "तुम्हारी आर्थिक समृद्धि की दृष्टि से, तुम्हारे माता-पिता के सुख की दृष्टि से अथवा तुम्हारे जनपद और यूथ की प्रगति की दृष्टि से ?"

मुर्त क्षण-भर के लिए मौन रहा, फिर बोला, "मैंने इस ढंग से सोचा ही नहीं है । मैंने केवल अपने लाभ की बात कही है; और लाभ से मेरा अभिप्राय है सुख, जो भौतिक समृद्धि से ही मिल सकता है।"

"तुमने बहुत ठीक सोचा है, पुत्र !" ऋषि बोले, "रावण के साम्राज्य के किसी भी जलपत्तन में तुम्हें अपने ज्ञान और कौशल को बेचने पर पुष्कल धन प्राप्त होगा। संभव है कि तुम्हारे हाथ में कुछ प्रस्ताव भी हों, और तुम उन्हीं को ध्यान में रखकर सुख-सुविधा को नाप रहे हो ।"

"आप ठीक कह रहे हैं।" मुर्त ने सहज ही स्वीकार कर लिया, "वस्तुतः मेरे पास अनेक जलपत्तनाधिकारियों के ही प्रस्ताव नहीं हैं, साम्राज्य की जल-सेना ने भी मुझसे जलपोतों के निर्माण के लिए अनुरोध किया है। मैं उनमें से किसी एक 'प्रस्ताव को भी मान लूं तो मुझ अकेले के पास इतना धन हो जाएगा, जितना इस सारे जनपद के पास नहीं है ।"

" तुम्हारे सुख के लिए यही उचित भी है ।" अगस्त्य कुछ वक्र होकर बोले, " मेरा परामर्श है कि तुम वापस लौट जाओ । रावण की जल सेना के लिए नये, दृढ़, शक्तिशाली तथा अधिक प्रहारक जलपोतों का निर्माण करो । उसकी सेना उन जलपोतों को लेकर आएगी और इस सारे समुद्र तट पर आक्रमण करेगी। यहां से स्त्रियों, पुरुषों तथा बच्चों का उसी प्रकार अपहरण करेगी, जिस प्रकार उन्होंने एक दिन तुम्हारा अपहरण किया था। यहां की उपज वह लूटकर ले जाएगी। यहां के घर, खेत और उद्यान नष्ट करेगी। यहां किसी को नौका तक का पता नहीं है, युद्धपोतों का क्या कहना। कोई उनको रोक नहीं पाएगा और वे सकुशल लोट जाएंगे। ...."

" ऋषिवर!..." मुर्त ने कुछ कहना चाहा।

"पूरी बात सुन लो, पुत्र !" अगस्त्य शांत स्वर में बोले, "उन अपहृत लोगों में तुम्हारे वृद्ध माता-पिता भी हो सकते हैं। तुम्हारी मां युवती नहीं है, अतः वह किसी की भोग्या नहीं हो सकती। तुम्हारा पिता किसी के यहां श्रमिक नहीं हो सकता। उन्हें या तो वे लोग खरीदेंगे, जो उनकी हत्या कर उनका मांस बेचेंगे, या वे भूखे-प्यासे मरने को छोड़ दिए जाएंगे। उनके पास अन्न के लिए धन नहीं होगा । अतः वे किसी मार्ग पर घिसटते घिसटते संज्ञाशून्य होकर गिर पड़ेंगे और मर जाएंगे। उनके शवों को भी कोई उठाकर ले जाएगा और पशु-मांस में मिलाकर, उनका मांस बेच देगा। तुम्हारा दास उसे खरीदकर लाएगा और पकाकर तुम्हें खिलाएगा..."

शुक्रवार, 19 मई 2023

राम की सीता के लिए चिन्ता

 वनवास की अवधि में लक्ष्मण किसी प्रकार की असुविधा का अनुभव नही करेंगे राम जानते थे—उन्हे केवल राम का संग मिल जाए तो वे मग्न हो जाते हैं और यहां तो सामने एक लक्ष्य भी था। यह सारा चित्रकूट प्रदेश उनके सम्मुख था । यहां के लोगों से परिचय प्राप्त करना था। उनकी जीवन-पद्धति को समझना था उनकी कठिनाइयां और समस्याओं को जानना था। विभिन्न आश्रमो की व्यवस्था और उनके शिक्षण स्तर को परखना था। फिर प्रकृति एक चुनौती के समान उनके सामने खडी थी । पर्वत, नदी, वन, हिंस्र पशू, और जैसा कि भरद्वाज आश्रम से ही सुनाई पडना आरंभ हो गया था कि इस क्षेत्र में राक्षसों का अन्याय भी बढ़ता जा रहा था । लक्ष्मण इन सब में उलझे रहगे। उन्हें अयोध्या की याद नही आएगी माता की याद भी नही आएगी। जानने सुनने को कुछ नया हो करने को कुछ अपूर्व हो, सामने एक चुनौती हो तो लक्ष्मण स्वयं को भी भूले रहते है।


पर सीता । चार वर्षों के दाम्पत्य जीवन में राम ने सीता को अच्छी प्रकार जाना-समझा था। किंतु लोक चिन्तन कहता है कि स्त्री कोमल होती है उसका मन कठिनाइयो से भागता है तथा वैभव और सुविधा की ओर झुकता है। सीता के आज तक के व्यवहार ने इस चिंतन का समर्थन नहीं किया था। वे सदा लोक-कल्याण की प्रवृत्ति की ओर झुकी थी किंतु आज से पहले तो राम उनके साथ इस प्रकार का कठिन वन्य जीवन व्यतीत करने के लिए बाहर भी नही निकले थे। संभव है इस कठिन जीवन में सीता को असुविधा हो


"देवी सीता। "राम का स्वर बहुत मदु था ।


सीता ने चौंककर पति की ओर देखा, 'क्या बात है राम! आप मुझे 'प्रिये' नही कह रहे। इतने अतिरिक्त कोमल और शिष्ट क्यो हो रहे हैं ? कही फिर से मुझे अयोध्या लौट जाने का प्रलोभनयुक्त उपदेश देने का विचार तो नही है ?


राम की आधी चिंता दूर हो गयी। वे कुछ हल्के हुए और कुछ सहज भी।


नही, प्रिये । अयोध्या लौटने को नही कहूंगा, किंतु यह पूछने की इच्छा अवश्य है कि इस वन्य जीवन में कोई असुविधा तो नहीं ? वन में आने का कोई पश्चात्ताप कोई उत्तर विचार कोई पुर्नविचार की इच्छा ?"


"झगडे की इच्छा तो नहीं ?" सीता सहज भरी मुसकान अधरों पर ले आयी ।


"नही" राम मुसकराए "पर अपनी पत्नी की उचित देखभाल मेरा कर्तव्य है । इसलिए उसकी सुविधा असुविधा को तो जानना होगा । जो राम सीता से विवाह कर उसे अपने घर लाया था, वह अयोध्या का संभावित युवराज था वनवासी नहीं।"


प्रिये  मैं तुम्हे और लक्ष्मण को तुम लोगो के प्रेम का दण्ड दे रहा हूं ।


 सीता पुनः मुस्कराई 'प्रेम तो अपने-आप में एक दंड है । प्रेम किया है तो उसका दर्द भी स्वीकार करना ही होगा। यह कोई नयी बात तो नही ।


किन्तु एक असुविधा मुझे है ।


 'क्या ? राम ने उत्सुकता से पूछा, वही तो मैं भी जानना चाह रहा हूं सीता गंभीर हो गयीं यदि चौदह वर्षो तक मेरे पति मुझसे इसी प्रकार औपचारिक व्यवहार करते रहे, तो मैं  अपने आप को भी परायी लगने लगूंगी।


राम जोर से हस पड़े।


'मैं आपके साथ इसलिए आयी थी कि हमारे बीच राज प्रासाद और राजपरिवार की सारी औपचारिकताएं समाप्त हो जाएगी। मैं अपने पति के लिए सघन जनसंख्या वाले प्रदेश की इकाई न होकर उनके इतनी करीब होऊगी कि वे अनेक कामों के लिए मुझ पर निर्भर होगे। हम दोनो सहज रूप में दो साथियों के समान कार्य करेंगे। मैं उनमुक्त प्रकृति के बीच अपने प्रिय साथी को नये आयाम दूंगी और आत्म निर्भर इकाई रुप में समाज के लिए कुछ उपयोगी हो सकूगी ।


राम भाव में बह गए। उन्होंने सीता के कन्धों पर हाथ रख दिए यही होगा प्रिये । यही होगा। जाने क्यो मैं कभी-कभी विभिन्न संभावनाओं पर विचार करते करते काई ऐसी बात सोचने लगता हूँ जिसमें स्वयं मुझे भी अपनी पत्नी की उदात्तता समझने में कठिनाई होने लगती है। उन्हाने सीता को अपनी बाहों में भर लिया मुझे लगता है सीते । कि आदमी कितना ही दृढ निश्चित तथा आत्मविश्वासी क्या न हो यदि वह मनुष्य है तो उसके जीवन में कभी न कभी ऐसे दुर्बल क्षण आते ही है-- जब वह आशंकित होता है असंभव सभावनाओ की कल्पना करता है तथा स्वयं अपने संबंधों पर संदेह करता है ।


'प्रिये । ऐसे ही क्षणों को सबल बनाने के लिए सीता तुम्हारे साथ आयी हैं।'।


 सीता ने अपना सिर राम के वक्ष पर टिका दिया ।


तो ऐसा ही हो प्रिये । कल से तुम्हारा नया जीवन आरंभ हो । वन प्रांत से तुम वनवासिनी वदेही बन जाओ एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर व्यक्ति, राम के साधारण जीवन की सगिनी और सहगामी ।


सीता ने मस्तक उठाकर दुलार से राम की ओर देखा । राम मुग्ध हो उठे।


नरेंद्र कोहली की पुस्तक का अंश

मंगलवार, 16 मई 2023

घोस्ट राइटिंग

 

हिंदी में जो लोकप्रिय साहित्य की दुनिया रही है, उसमें योगेश मित्तल दशकों से सक्रिय रहे हैं। मगर उन्होंने अपने नाम से नहीं, दूसरे कई ट्रेड नामों से लेखन किया है- यानी गोस्ट राइटिंग। 'प्रेत लेखन' और 'वेद प्रकाश शर्माः यादें, बातें और अनकहे किस्से' शीर्षक से हाल में उन्होंने दो किताबें लिखी है, जो पॉकेट बुक्स, गोस्ट राइटिंग और लुगदी उपन्यास के संसार की अंतरंग कहानी कहती हैं। प्रस्तुत हैं अमितेश कुमार की योगेश मित्तल से हुई लंबी बातचीत के मुख्य अंशः

■ आपने गोस्ट राइटिंग की शुरुआत कैसे की ?

 मुझे 1970 में पॉकेट बुक पब्लिशर जानने लगे थे। मैंने गर्ग एंड कंपनी, मनोज पॉकेट बुक्स और मेरठ के कई पब्लिशर के लिए लिखना शुरू कर दिया था। एक बहुत मशहूर लेखक हुए विमल चटर्जी। उन्हें तब मनोज पॉकेट बुक्स वालों ने बाल कहानियों के लिए प्रेरित किया और लिखने से पहले कहानियों की हेडिंग दे दी। विमल बड़े परेशान थे। मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने माजरा बयान किया। मैंने कहा बड़ा आसान है। उन्होंने कहा कि इतना आसान है तो आप लिख दो। मैंने उन्हें कहानी लिखकर दे दी। उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उससे पहले मेरी कहानियां गर्ग एंड कंपनी की गोलगप्पा मैगजीन में छपती थीं। उन्होंने बच्चों के नॉवेल लिखने का ऑर्डर दिया। मेरा पहला नॉवेल 'खूनी शैतान की बस्ती' मेरे नाम से ही छपा था। लेकिन नाम से छपने का कोई फायदा नहीं मिला, तब उसे लिखने के सिर्फ 25 रुपये मिले थे।

 हिंदी जगत में गोस्ट राइटिंग इंडस्ट्री कब और कैसे शुरू हुई?

 1970 के बाद स्टार पॉकेट बुक्स और हिंद पॉकेट बुक्स ने लगभग साथ ही इसकी शुरुआत की। तब स्टार वालों और कई दूसरे पब्लिशरों का कहना था कि लेखक टाइम पर स्क्रिप्ट नहीं देते। नाम से छपने वाले लेखक पैसों के लिए परेशान करते थे, एकदम से रेट बढ़ा देते थे। पंजाबी पुस्तक भंडार वाले स्टार पॉकेट बुक्स ने सामाजिक उपन्यास लिखने के लिए एक नए नाम 'राजवंश' का प्रयोग किया। उन्होंने आरिफ माहरवीं को चुना, जो जासूसी उपन्यास लिखते थे। मैंने अपनी किताब 'प्रेत लेखन' में आरिफ माहरवीं को गोस्ट राइटिंग का शहंशाह बताया है। उन्हीं दिनों हिंद पॉकेट बुक्स वालों ने दो नाम रखे- कर्नल रंजीत और शेखर। कर्नल के लिए उन्होंने बात की मख्मुर जालंधरी नाम के शायर से । वह पेरी मेसन के नॉवेल से विचार लेते थे, नकल नहीं करते थे मेजर बलवंत उसमें पात्र था और सोनिया उसकी साथी। दूसरे नाम शेखर के लिए उन्होंने चुना राम कुमार भ्रमर को, जो उस समय डाकुओं पर उपन्यास लिखते थे। मखमुर साहब कर्नल रंजीत के लिए आजीवन लिखते रहे। वहीं शेखर के जितने उपन्यास छपे, वे राम कुमार ने ही लिखे।

 ■ दूसरे कौन लोग लिखते थे और किन-किन नामों के लिए?

राजवंश के बाद स्टार वालों ने कई काल्पनिक नाम तय किए, जैसे- लोकदर्शी, समीर सब आरिफ माहरवीं से लिखवाया। आरिफ ने बहुत सारे नामों को स्थापित किया। मनोज पॉकेट बुक्स के लिए उन्होंने सूरज के नाम से लिखा। भारत नाम से भी लिखा। राजेश्वर नाम के टाइटल पर उनकी फोटो भी लगती थी। सामाजिक नॉवेल लिखने के लिए उन्होंने सैमुअल अंजुम अर्शी को पकड़ा, जो सफदरजंग हॉस्पिटल के 28 नंबर वॉर्ड के इंचार्ज थे। अंजुम ने मनोज में दो नॉवेल लिखे- 'खामोशी' और 'जलती चिता'। फिर एक नया लड़का दिनेश श्रीवास्तव आया। वह मुझसे करेक्शन कराता था। उसने मनोज में एक उपन्यास लिखा और अपना नाम दिनेश पाठक बताया क्योंकि उस समय सुरेंद्र मोहन पाठक का नाम चल गया था। वह नॉवेल था 'फूल और काटे'। फिर आए जमील अंजुम, जिन्होंने 30-32 उपन्यास लिखे। इसके बाद इन्होंने विनय प्रभाकर जैसे कई और नाम चलाए, जिसके लिए परशुराम शर्मा, विमल चटर्जी और असित चटर्जी ने लिखा। मैंने भी कई नामों से रायजादा, मनोज, भारत के लिए लिखा। टाइगर ट्रेड नेम के लिए यशपाल वालिया भारती पॉकेट बुक्स में लिखते थे। बाद में विजय पॉकेट बुक्स में अपनी पत्नी मीनू वालिया के नाम से लिखा, जिसमें फोटो पत्नी का होता था। गोस्ट राइटिंग में सबसे ज्यादा ईमानदारी बरती स्टार वालों ने राजवंश नाम से आरिफ माहरवीं के अलावा दूसरे लोगों को न छापा। हिंद वालों ने मख्मुर जालंधरी के असली नाम ही लिखवाया।

■ नए-नए ट्रेड नेम पैदा करने के पीछे क्या कारण थे?


जिन लेखकों के नाम से नॉवेल छपे थे, पब्लिशर को उनको मुंहमांगी रकम देनी पड़ती थी। लेकिन पब्लिशर कई बार उतनी बड़ी रकम देना नहीं चाहते थे। इसी वजह से ना नए ट्रेड नेम आए। 

# आप बता सकते हैं कि सबसे ज्यादा गोर राइटिंग किस ट्रेड नेम के लिए हुई ?

यह बताना मुश्किल है क्योंकि कई पब्लिशरों ने बाद नाम चलाए। इधर मनोज वालों ने चलाए भारत, सूरज धीरज वगैरह। बाद में सूरज नाम का पहला उपन्यास राज बाबू ने मुझे लिखने का ऑर्डर दिया था, लेकिन मेरा नॉवेल आधा हुआ था तो उन्होंने कहा कि आरिफ साहब ने नॉवेल दे दिया। यह प्रकाशकों का खेल था। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध नाम था राजवंश और कर्नल रंजीत का।

 ■ स्थापित लेखकों से भी कोई अपने लिए गोस्ट राइटिंग कराता था ?

ओम प्रकाश शर्मा और वेद प्रकाश कांबोज नाम के लिए सबसे ज्यादा गोस्ट राइटिंग हुई है। एक जमाना आया हर प्रकाशक के यहां हर महीने ओम प्रकाश शर्मा ओर वेद प्रकाश कांबोज की दो-दो किताबें छप रही थीं। इतनी किताबें कोई भी नहीं लिख सकता। मेरठ में एक प्रकाशक थे, जंग बहादुर वह ओम प्रकाश शर्मा के पास नॉवेल ले गए तो उनके पास समय नहीं था। जंग बहादुर खुराफाती थे उनके टच में कोई और ओम प्रकाश शर्मा नाम का व्यक्ति था तो उन्होंने उससे बात की और हम जैसे गोस्ट राइटर ओम प्रकाश शर्मा के कैरेक्टर पर उपन्यास लिखवा लिया और यही काम वेद प्रकाश कांबोज नाम के लिए भी किया।



गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

 सिंगल लाइफ जीते जीते अचानक एक रोज शादी हो गई...दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे नई नई बीवी ने बड़े प्यार से जगाया कि जानू उठो सुबह हो गई है...!देखा तो चाय ब्रेड स्लाइस पानी ट्रे में लिए वह खड़ी थी बेड टी के बाद बाथरूम में गए तो टावर चड़ी बनियान गर्म पानी से भरी बाल्टी तैयार थी 

नहाने के बाद नाश्ता रेडी, ऑफिस की ड्रेस तैयार टिफिन टेबल पर 3:00 जब वापस घर आया तो खाना तैयार मियां बावला हो गया।

बीवी को गले लगा कर भावुक होकर बोला कि तुम्हारे आने से मेरा जीवन सफल हो गया मैं बहुत भाग्यवान हूं कि तुम जैसी पत्नी मिली है

बीवी ने धीरे से अलग करते हुए वह तिरछी नजर से देखते हुए बोली..... अब कल से मैं भी ड्यूटी जॉइन कर रही  हूँ  कि तुम्हें कल से क्या काम कैसे करना है..यह उसका डेमो था।

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

सूरदास

एक दिन ऐसी घटना हुई कि जिसने सूरदास के मन को मोह लिया। हुआ ये की एक सुन्दर नवयुवती कन्या नदी किनारे कपडे धो रही थी ।

इन  का ध्यान उनकी तरफ चला गया। उस युवती ने इनको ऐसा आकर्षित किया की ये कविता लिखना छोड़-छाड़ के तथा पुरे ध्यान से उस युवती को देखने लगे।

उनको ऐसा लगा मानो यमुना किनारे राधिका स्नान कर के बैठी हो । उस नवयुवती ने भी सूरदास की तरफ देखा और उनके पास आकर बोली आप मदन मोहन जी हो ना?

तो वे बोले हां मैं हीं मदन मोहन हूँ। कविताये लिखता हूँ तथा गाता हूँ आपको देखा तो रुक गया। नवयुवती ने पूछा क्यों ? तो वह बोले आप हो ही इतनी सुन्दर। 

ये सिलसिला कई दिनों तक चला। जब यह बात मदन मोहन के पिता को पता चली तो उनको बहुत क्रोध आया तो लगाई मदन मोहन को तगड़ी फटकार इस पर मदन मोहन ने घर छोड़ दिया। पर उस सुन्दर युवती का चेहरा उनके सामने से नहीं जा रहा था एक दिन वह मंदिर मे बैठे थे तभी वहाँ एक शादीशुदा बहुत ही सुन्दर स्त्री आई। मदन मोहन समझ गये और उनके पीछे पीछे चल दिए। जब वह उसके घर पहुंचे तो उनके पति ने दरवाजा खोला तथा पुरे आदर सम्मान के साथ उन्हें अंदर बिठाया। फिर मदन मोहन ने दो जलती हुए सिलाई मांगी तथा उसे अपनी आँख में डाल दी। इस तरह मदन मोहन बने महान कवि सूरदास।

ऐसा भी माना जाता है कि इनका वास्तविक नाम सूरध्वज था। और इनको सूरदास की उपाधि इनके गुरु वल्लभाचार्य ने दी थी।

कुछ यह भी मानते हैं कि सूरदास जन्म से ही अन्धे थे। परन्तु सूर वास्तव में जन्मान्ध नहीं थे, क्योंकि शृंगार तथा रंग-रुपादि का जो वर्णन उन्होंने किया है वैसा कोई जन्मान्ध नहीं कर सकता।


“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...