धीरे-धीरे सब छूटता जा रहा है
रिश्ते मतलब के रह गए हैं
दोस्त उंगलियों में गिने जा सकते हैं
फोन पर किसी से बात नहीं होती
बिना मतलब के तो यहां
कोई हाल तक नहीं पूछता
जिंदगी बेरंग हो गई है
और यह सच है कि इसे
बदलने से मैं रोक भी नहीं सकता
गीता का एक-एक अध्याय अपने में पूर्ण है। गीता एक किताब नहीं, अनेक किताबें है। गीता का एक अध्याय अपने में पूर्ण है। अगर एक अध्याय भी गीता का ठीक से समझ में आ जाए--समझ का मतलब, जीवन में आ जाए, अनुभव में आ जाए, खून में, हड्डी में आ जाए; मज्जा में, मांस में आ जाए; छा जाए सारे भीतर प्राणों के पोर-पोर में--तो बाकी किताब फेंकी जा सकती है। फिर बाकी किताब में जो है, वह आपकी समझ में आ गया। न आए, तो फिर आगे बढ़ना पड़ता है।
कुछ फर्ज थे मेरे, जिन्हें यूं निभाता रहा।
खुद को भुलाकर, हर दर्द छुपाता रहा।।
आंसुओं की बूंदें, दिल में कहीं दबी रहीं।
दुनियां के सामने, व्यर्थ मुस्कुराता रहा।।
रातें लंबी थीं, पर नींद कभी भी आई नहीं।
चाहतें भी थीं, पर ज़ाहिर कभी हो पाई नहीं।।
हर ख़्वाब अधूरा, दिल में कहीं समाया रहा।
फर्ज की आग में, मैं खुद को जलाता रहा।।
न कभी शिकायत की, अपने दर्द की मैंने।
हर जख्म पर, मरहम वक्त ने लगा दिया।।
जिम्मेदारियों के बोझ तले, झुका रहा मैं।
सोया ही था कि, ख्वाब ने फिर जगा दिया।।
कभी सोचा ही नहीं, क्या पाया, क्या खो दिया।
जीवन के इस खेत में, जो बीज फर्ज का बो दिया।।
बो कर बीज फ़र्ज़ का, मैं दर्द को उगाता रहा।
के कुछ फर्ज थे मेरे, जिन्हें मैं यूं निभाता रहा।।
शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. सही जीवनसाथी का चुनाव हमारे जीवन को अच्छा और खुशनुमा बना सकता है. सही जीवनसाथी का चुनाव मानसिक और भावनात्मक विचारों की स्थिति के लिए भी महत्वपूर्ण हैं. जब आप एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करते हैं जो आपके मूल्यों और दृष्टिकोण को समझता है, तो जीवन की चुनौतियों का सामना करना आसान हो जाता है।
ईमानदारी और भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होती है. अगर आपका जीवनसाथी आपके प्रति ईमानदार है, तो आप दोनों एक-दूसरे पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं. यह विश्वास आपके रिश्ते को गहरा बनाता है और किसी भी मुश्किल समय में साथ रहने का हौसला देता है.
जीवनसाथी का समर्थन और प्रोत्साहन आपको आत्मविश्वास देता है. उनका साथ और हौसला आपको किसी भी मुश्किल समस्या को संभालने की हिम्मत देता है. एक अच्छे जीवनसाथी को हमेशा आपका साथ देना चाहिए.
प्यार और सम्मान एक अच्छे रिश्ते के लिए जरूरी है क्योंकि यही इसकी पहचान है. आपके जीवनसाथी को आपके विचारों, भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए. और आपके प्रति उन्हें सच्चा प्यार होना चाहिए.
हर रिश्ते में कभी-कभी समझौते की जरूरत होती है। एक अच्छे जीवनसाथी में समझौते की क्षमता होनी चाहिए। इससे आप दोनों के बीच के झगड़े और मतभेद आसानी से सुलझ सकते हैं और आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
आर्थिक समझदारी एक अच्छे जीवनसाथी की निशानी है. उन्हें पैसे का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए और आर्थिक समस्याओं का हल निकालने की क्षमता होनी चाहिए. इससे आपका जीवन आर्थिक दृष्टि से संतुलित और सुरक्षित रहेगा.
मोक्ष-पट अर्थात साँप सीढी खेल का प्रारम्भिक उल्लेख और श्रेय तेहरवीं शताब्दी में महाराष्ट्र के संत-कवि ज्ञानदेव को जाता है। उस समय इस खेल को मोक्ष-पट का नाम दिया गया था। खेल का लक्ष्य केवल मनोरंजन ही नहीं था अपितु हिन्दू धर्म मर्यादाओं का ज्ञान मनोरंजन के साथ साथ जन साधारण को देना भी था। खेल को एक कपडे पर चित्रित किया गया था जिस में कई खाने बने होते थे और उन्हें घर की संज्ञा दी गयी थी।प्रत्येक घर को दया, करुणा, भय आदि भाव-वाचक संज्ञाओं से पहचाना जाता था। सीढियाँ सद्गुणों को तथा साँप अवगुणों का प्रतिनिधित्व करते थे। साँप और सीढियों का भी अभिप्राय था। साँप की तरह की हिंसा जीव को नरक में धकेल देती थी तथा विद्याभ्यास उसे सीढियों के सहारे उत्थान की ओर ले जाते थे। खेल को सारिकाओं या कौडियों की सहायता से खेला जाता था। सतरहवीं शताब्दी में यह खेल थँजावर में प्रचिल्लित हुआ।इस के आकार में वृद्धि की गयी तथा कई अन्य बदलाव भी किये गये। तब इसे ‘परमपद सोपान-पट्टा’ कहा जाने लगा। इस खेल की नैतिकता विकटोरियन काल के अंग्रेजों को भी कदाचित भा गयी और वह इस खेल को 1892 में इंगलैण्ड ले गये। वहाँ से यह खेल अन्य योरूपीय देशों में लुड्डो अथवा स्नेक्स एण्ड लेडर्स के नाम से फैल गया।
बहू और बेटियों मे जो अन्तर है वो मिटाया नहीं जा सकता। बेटियों को हम डांट नहीं सकते।उनको टोक नहीं सकते।बेटियों से अपने काम के लिए नहीं कह सकते। बेटियां बुढ़ापे का सहारा नहीं हो सकतीं। बेटियां किसी की अमानत होती है। भगवान ने उनके जिम्मे कोई काम लगाया है जिसको पूरा करने के लिये वे एक नये घर आंगन की शोभा बन कर उसे संवारती है।
मेरी बहू मेरी बेटी नहीं मेरी अच्छी दोस्त,मेरा सहारा है। मेरी बहू मेरे बेटे की हमसफर बनकर मेरा दूसरा बेटा बनीं है। मेरी बहू मेरे बेटे के साथ मिलकर हमारे जीवन को खुशियों से भरने का पूरा प्रयास करती है। मेरी बहू मेरे घर की रौनक है। मेरी बहू ने मेरे बेटे की जिंदगी मे आकर उसके जीवन को भी संवारने की कोशिश की है। भगवान मेरा आशिर्वाद,मेरा प्यार सदा उस पर बनाए रखें।
अगर आपका या कोई बच्चा, किसी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित दिखें तो उसे गले से लगाना और कहना, चिंता की आवश्यकता ही नहीं, हाँ माना चिंता होती हैं हम भी निकले हैं इस दौर से, परंतु जो भी होगा हमें स्वीकार्य हैं हमें आपकी मेहनत पर पूर्ण विश्वास हैं... और फिर 90-95 की इस भीड़ में, 70-80 वाला भी कम नहीं होता, इन चंद अंक से पूरा जीवन तय नहीं होता..!
भोलेनाथ के भक्ति के लिए कुछ प्रसिद्ध और पवित्र मन्त्र यह हैं:
1. "ॐ नमः शिवाय" - यह सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंत्र है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए उपयोग किया जाता है।
2. "महामृत्युंजय मंत्र" - यह मंत्र भगवान शिव की कृपा और सुरक्षा के लिए जाप किया जाता है।।
3. "शिव चालीसा" - यह एक पवित्र भजन है, जिसमें भगवान शिव की महिमा और भक्ति का वर्णन किया गया है।
4. "ॐ शिव ॐ शिव ॐ शिव" - यह एक सरल और प्रभावी मंत्र है, जो। भगवान शिव की आराधना के लिए उपयोग किया जाता है।
इन मंत्रों और भजनों का जाप करके, आप भगवान शिव की भक्ति में लीन हो सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
हर हर महादेव
“तू करता वहीं है जो तू चाहता है। होता वहीं है जो मैं चाहता हूं। इसलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं। फिर होगा वहीं जो तू चाहता है।” मनुष्य की इच...